• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले ने पकड़ा 1 लाख रुपये के मूल्य के गांजा की खेप….. सांथ ही नशीली कफ सिरप का सौदागर भी धराया

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
8th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम रायगढ़— पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने विवेक पाटले को सरिया थाने का प्रभार सौप कर टाईट फील्डिंग लगाने में अपनी चातुर्य कप्तानी का एहसास करवा दिया है। अब सारंगढ क्षेत्र में आने वाले बरमकेला, कोसिर,डोंगरीपाली,कनकबीरा,पुसौर थानों में भी टाईट पुलिसिंग की आवश्यकता है ताकि सारा भार इक्का दुक्का थानेदारों पर ही न आ सके। जानकार सूत्र बतलाते है कि पुसौर थाना क्षेत्र के मार्गो से लंबे समय से अवैध मादक प्रदार्थो की आवक बदस्तूर जारी है। जिसे रोकने में बड़े दरोगा,छोटे दरोगा असफल साबित हो रहे है। रेंगालपाली,कनकतुरा, लारा,बोरोडिपा चौक से दिन के उजियारे में अवैध कार्यो को अंजाम दिया जाता है। पुसौर पुलिस का मुखबीरतंत्र पूरी तरफ से फ्लाप है क्यूंकी ख़बरीलालो का ख्याल न रखकर केवल अपना उल्लू सीधा करने में ही भलाई समझते है। जबकि पूर्व में पुसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब,गांजा,धान,मवेशी,सट्टे के प्रकरण रोजाना बनाये जाते रहे है। टूटी कलम समाचार

● पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर थाना सरिया का प्रभार लेते ही थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा अवैध महुआ शराब पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। । टीआई विवेक पाटले एसपी अभिषेक मीणा की कसौटी में खरे उतर रहे है। विवेक ने नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने की ठान क्षेत्र में सूचनातंत्र एवं बीट प्रणाली प्रभावी किया गया है। जिसका बेहतर परिणाम उन्हें मिल रहा है । थाना प्रभारी सरिया के नेतृत्व में प्रतिबंधित कफ सीरप एवं मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन पर कार्रवाई कर आरोपियों से मादक पदार्थों एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जप्ती कर एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल करवाया गया । जानकारी के अनुसार *दिनांक 07/08/2021 को* गांजा के अवैध परिवहन की सूचना पर थाना प्रभारी विवेक पाटले हमराह प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, रामजी सारथी के साथ कार्रवाई के लिये रवाना हुये । थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिरजुपाली ओड़िसा से मोटर सायकल पर गांजा लेकर अमलीपाली के रास्ते से आने वाला है । थाना प्रभारी अमलीपाली बेरियर में घात लगाकर संदेही के आने का इंतजार कर रहे थे कि शाम करीब 17:10 बजे बिरजुपाली ओड़िसा की ओर से बडे नवापारा बरमकेला जाने वाले मुख्य मार्ग पर बगैर नम्बर की काले रंग की मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर पर सवार एक व्यक्ति तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया। जिसके पास मोटर सायकल के सामने में एक प्लास्टिक थैला था । जिसे हमराह स्टाफ के हाथ मारकर घेराबंदी कर रोके । मो0सा0 चालक को पुछताछ करने पर अपना नाम *जोहित लाल कर्ष पिता उमेन्द कर्ष उम्र 35 वर्ष सा0 छिर्राडीह थाना जैजेपुर जिला जांजगीर चांपा, हाल बलगी शांति नगर थाना बांकीमोगर जिला कोरबा* का होना बताया तथा ओड़िसा बिरजुपाली निवासी किशन पटेल के पास से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लेकर आना बताया । संदेही की तलाशी लिये जाने पर उसके मोटर सायकल के हैण्डल में 05 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला । जिसका वजन *05 किलो कीमत 1 लाख रूपये* बरामद किया गया । आरोपी से अवैध गांजा व बिना नंबर बाईक जुमला 1लाख 20 हजार रुपये की जप्ती की गई । टूटी कलम समाचार

नशे के काम आने वाली मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप पकड़ाई

एक अन्य कार्रवाई में सरिया थाने के उप निरीक्षक माधव साहू एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 07/08/2021 ग्राम अमलीपाली में नाकेबंदी कर ओड़िसा की ओर से आ रहे *मोटर सायकल क्रमांक CG 13 M-3986* के चालक को रोककर पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम *सेवक राम बारीक पिता जगत राम बारीक उम्र 32 वर्ष साकिन खैरपाली थाना आम्बाभौना जिला बरगढ उडिसा* बताया जिसकी तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कोडिन फास्फेट की 100-100 एमएल *43 नग शीशी कीमत 8600 रूपये* पाई गई। जिसके प्रयोजन के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा इसे क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करने ले जाना बताया । आरोपी से प्रतिबंधित कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त बाइक जुमला 28,000 ₹ की जप्त की गई । कार्रवाई में माधव राम साहू आरक्षक गोपाल प्रसाद डनसेना, मनीजर सिदार, सत्यम मंडलोई की अहम भूमिका रही है । आरोपियों पर NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

Big BREAKING: कल रहेगी छुट्टी…. छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित….

Next Post

कैलाश होजरी,प्रकाश गारमेंट,पप्पू गारमेंट्स में बेची जा रही नकली जींस पेंट का हुआ खुलासा…..स्पार्की कम्पनी के लीगल एडवाइजर ने दिल्ली से आकर की थी पुलिस में शिकायत……कितने लंबे समय से कम्पनी को लगाया जा रहा था चुना एवं ग्राहकों की जेबों पर मारा जा रहा था डाका ?

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

कैलाश होजरी,प्रकाश गारमेंट,पप्पू गारमेंट्स में बेची जा रही नकली जींस पेंट का हुआ खुलासा.....स्पार्की कम्पनी के लीगल एडवाइजर ने दिल्ली से आकर की थी पुलिस में शिकायत......कितने लंबे समय से कम्पनी को लगाया जा रहा था चुना एवं ग्राहकों की जेबों पर मारा जा रहा था डाका ?

नगर पालिका,जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से डेंगू के दंश के साये में मटमैले पानी का उपयोग करने पर मजबूर है खरसिया शहर वासी

देर आये दुरुस्त आये,पुसौर पुलिस की जुआ फड़ पर रेड 1 महिला समेत 8 जुआड़ियों पर कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In