• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, July 7, 2025
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

@टिल्लू शर्मा टूटी कलम डॉट कॉम# गन मास्टर G 9 (मिथुन) (किंग कोबरा) की तरफ से फ्लॉप हो गया कांग्रेस का संगठन G 23… सोनिया का कार्यकाल पूरा होते कांग्रेस का अगला अध्यक्ष राहुल गांधी बनाये जाएंगे….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th October 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि पार्टी के विरोध में तैयार हुए जी-23 का अस्तित्व तकरीबन समाप्त हो गया है। एक-दो नेता जरूर अभी भी विरोध में झंडा लेकर खड़े हैं। लेकिन ज्यादातर नेता या तो पार्टी के साथ आ गए हैं या फिर जी-23 से किनारा कर बहुत जल्द पार्टी की मुख्यधारा के साथ आ जाएंगे। पार्टी की सोची-समझी रणनीति के तहत विरोध में गए नेताओं को पूरी तरीके से अलग-थलग कर दिया गया है। शनिवार को आयोजित हुई बैठक में जी-23 के बिखराव का सबूत भी दिखा। टूटी कलम समाचार

मिलीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि देश की इतनी बड़ी पार्टी महज 23 नेताओं के विरोध करने से न तो खत्म हो सकती है न ही उसे कमजोर किया जा सकता है। उनके मुताबिक पार्टी ने बहुत सोची-समझी रणनीति के तहत विरोध करने वाले नेताओं के संगठन जी-23 को ही खत्म कर दिया। वह बताते हैं, जिस तरीके से गुलाम नबी आजाद को पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाने लगी इस गुट में फूट पड़ गई। यही वजह है कि गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में न सिर्फ सोनिया गांधी में आस्था व्यक्त की, बल्कि उनके अध्यक्ष पद पर बने रहने पर कोई सवालिया निशान तक नहीं उठाया। इसी तरीके से आनंद शर्मा को भी पार्टी ने अपने खेमे में करने के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ाने की तैयारियां की। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक को कांग्रेस की कई अहम कमेटियों में स्थान देकर वापस लाया गया। टूटी कलम समाचार

बेटे से बाप को साधा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कांग्रेस के नाराज नेताओं में शामिल थे। लेकिन जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी ने उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी में न सिर्फ सदस्य बनाया, बल्कि लखीमपुर मामले में प्रियंका गांधी के साथ एक बहुत बड़े चेहरे के तौर पर भी सामने रखा। पूरे देश और दुनिया में प्रियंका गांधी के साथ-साथ अगर कोई चेहरा इस विरोध-प्रदर्शन में साथ रहा तो वह असंतुष्ट कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ही हैं। ऐसे में दीपेंद्र हुड्डा को इतनी तवज्जो देकर कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा को मनाया और बल्कि भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस की अहम कमेटियों में जिम्मेदारी देकर वापस भी लेकर आए।  टूटी कलम समाचार

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली पहले ही इस बात को कह चुके हैं कि उन्होंने कांग्रेस में सुधार के लिए कुछ नेताओं के कहने पर एक कागज पर दस्तखत जरूर किए थे, लेकिन उनकी मंशा कांग्रेस को खत्म करने या बर्बाद करने की बिल्कुल नहीं थी। वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी में आस्था जताते हुए यह कहा था कि अब जो नेता जी-23 के साथ हैं वह सिर्फ अपना ही देख रहे हैं। उन्हें सिर्फ स्वार्थी ही कहा जा सकता है। मोइली ने नाराज नेताओं के इस संगठन से पूरी तरीके से किनारा कर लिया है। टूटी कलम समाचार

मनाने के लिए बड़े कांग्रेस नेता को दी जिम्मेदारी

लखीमपुर कांड में जिस तरीके से कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार किया, उसे लेकर कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने न सिर्फ कांग्रेस के आक्रामक रवैये की तारीफ की, बल्कि उसका खुलकर समर्थन भी किया। इसी तरह लखीमपुर कांड में जब प्रियंका गांधी और राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन देने गए, तो असंतुष्ट नेताओं में शामिल रहे गुलाम नबी आजाद उनके साथ थे। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शनिवार को आयोजित होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता को ज्यादा से ज्यादा असंतुष्ट नेताओं को अपने साथ लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें बहुत हद तक कांग्रेस को सफलता भी मिली। हालांकि संदेश स्पष्ट किया गया था, जो नेता कांग्रेस विचारधारा और कांग्रेस के संविधान के अनुरूप अपनी आस्था नहीं प्रकट करता है, उसे किसी भी तरीके से मनाने की आवश्यकता नहीं है। टूटी कलम समाचार

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का संगठन जी-23 जब बना था, तब उसी दिन 10 जनपद के एक बहुत करीबी नेता ने कहा था यह संगठन महज आलाकमान का ध्यानाकर्षण करने के लिए ही तैयार किया गया है। इस संगठन का न तो कोई अस्तित्व है और न ही इस संगठन में बने रहने वाला कोई नेता दीर्घकालिक रूप से कांग्रेस पार्टी का विरोध कर सकता है और हुआ भी वही। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कांग्रेस का विरोध करने वाले नेता जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक जो लोग पार्टी के साथ नहीं हैं उन्हें बहुत जल्द किसी न किसी माध्यम से जोड़ लिया जाएगा। हालांकि कुछ नेताओं पर आलाकमान बहुत ज्यादा खफा है। इस वजह से उन्हें पार्टी में फिलहाल किसी भी महत्वपूर्ण पद और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से वंचित रखने की तैयारी भी कर ली गई है।

ShareSendTweet
Previous Post

@टिल्लू शर्मा टूटी कलम डॉट कॉम# खनिज विभाग के दोनों हांथो में लड्डू और सर कड़ाही में…फ्लाईएश एवँ क्रेशर माफियाओं की आर्थिक गुलामी में जकड़ा है विभाग…मंत्री के वोट काटने पर तुला है मोटा सेठ….

Next Post

अंडरवियर का चोर पुलिस हिरासत में….विधि उलंघन कारी को हुई जेल…पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता….. @टिल्लू शर्मा🖋️टूटी कलम डॉट कॉम#

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

राष्ट्रीय

TuTi KaLaM RaIgArH…. प्रशासन की लापरवाही या फिर कम्प्यूटर सुविधा केंद्र की गलती…आधार कार्ड में खोल दी गई पोल….

4th April 2022
राष्ट्रीय

अमृतसर आई फ्लाइट में 285 यात्रियों में से 170 निकले कोविड़ पॉजिटिव…. सभी को कवारेंटिंन किया जायेगा… प्लेन को भी सेनेटाइज किया जायेगा… अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर मंडराया खतरा…

7th January 2022
राष्ट्रीय

मामला गहराया…2 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेंगे ये कद्दावर…मामले को तूल देने का प्रयास….आगे पढ़ें….

6th January 2022
राष्ट्रीय

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का ब्लास्ट…. अब यहां एक ही परिवार के 9 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिले…. अबतक कुल 21 मामले सामने आए…. देश में बढ़ते ओमिक्रॉन विस्फोट से मचा हड़कंप…..

5th December 2021
राष्ट्रीय

जनवरी -फरवरी में ओमिक्रान पीक पर होगा…डेढ़ लाख नये मरीजो की रोजाना पुष्टि होने की संभावना…

5th December 2021
राष्ट्रीय

पुत्री पर रख रहा था कामुक भरी नजर…प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर माचिस की तिल्ली फेंक दी….ह्यूमन फ्राई हुआ प्रेमी….

29th October 2021
Next Post

अंडरवियर का चोर पुलिस हिरासत में....विधि उलंघन कारी को हुई जेल...पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता..... @टिल्लू शर्मा🖋️टूटी कलम डॉट कॉम#

@टिल्लू शर्मा 🖋️टूटी कलम डॉट कॉम# छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा खनिज माफियाओ का तांडव... आईएएस, आइपीएस लाबी प्रशासन,पुलिस में बढ़ रहा सरकार के प्रति आक्रोश....विधायक,मंत्रियों का वरदहस्त प्राप्त है खनिज माफियाओं को....खनिज विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों का नही है नियंत्रण..... तहसीलदार पर हुआ जानलेवा हमला...पढ़िये पूरी घटना...

@टिल्लू शर्मा🖋️टूटी कलम डॉट कॉम# स्वास्थ्य मंत्री को उल्टे पांव दिल्ली से लौटना पड़ा....स्टाफ नर्सों के व्यवहार से खिन्न हुए परिजन...दशहरे की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर वापस नही लौटे है डाक्टर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In