• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, June 11, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जिंदल उद्योग कोरोना वायरस को लेकर हुआ सचेत

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th March 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

जेएसपीएल ने कोरोना से बचाव के किये पुख्ता इंतजाम• नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी में थर्मल स्कैनिंग से कर्मचारियों की जांच• मास्क उपलब्ध कराने के साथ-साथ डॉक्टर दे रहे उचित मशविरा• प्रत्येक कार्यालय में सैनिटाइजर का उचित बंदोबस्त, स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए दिये जा रहे टिप्स

नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने कोरोना वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये हैं। कंपनी प्रत्येक कर्मचारी की स्वास्थ्य जांच करा रही है और शरीर का तापमान मापने के लिए थर्मल स्कैनर का प्रयोग किया जा रहा है। जेएसपीएल के सभी विभागोंं में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है ताकि कर्मचारी समय-समय पर अपने हाथों को स्वच्छ रख सकें। इसके अलावा फेस मास्क उपलब्ध कराने के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी मशविरा दे रही है। कंपनी के चेयरमैन नवीन जिन्दल का कहना है कि व्यवसाय को सुचारु रूप से संचालित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए उनका स्वस्थ रहना हमारी प्राथमिक आवश्यकता है। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए केंद्र सरकार के आह्वान पर जेएसपीएल परिवार हरसंभव उपाय तत्परता से कर रहा है।  कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़— दिनेश कुमार सरावगी ने बताया कि कामकाज ठीक से हो इसके लिए कर्मचारियों का स्वस्थ रहना आवश्यक है इसलिए कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए सभी कार्यालयों और कारखानों में आपदा प्रबंधन समूह बनाए गए हैं जो सुरक्षा संबंधी उपाय बताने के साथ-साथ संकट से निपटने में भी सक्षम हैं।  श्री सरावगी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार पूरी स्थिति पर पैनी निगाह रखी जा रही है। कर्मचारियों को नियमित रूप से सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा जा रहा है।  इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले लोगों को थर्मल स्कैनिंग से जांच कर ही प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। कंपनी में सामूहिक कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है और प्रयास किया जा रहा है कि कहीं भीड़ इकट्ठा न हो।चिकित्सकों की टीम कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन कर रही है। कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि कैसे वे घर-बाहर और दफ्तर में बचाव के उपाय करें।

ShareSendTweet
Previous Post

रेशम विभाग में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्रियों के लिए 25 मार्च तक निविदा आमंत्रित

Next Post

कोरोना के फैलाव वाले समाचारों पर हो रही मॉनिटरिंग

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
Next Post

कोरोना के फैलाव वाले समाचारों पर हो रही मॉनिटरिंग

टूटी कलम की खबर का असर,निगम प्रशासन आया हरकत में

जनता कर्फ्यू: 22 मार्च को देश में 24 घंटे तक बंद रहेंगी ट्रेन, दिल्ली मेट्रो सेवा भी ठप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In