• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, September 3, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम ◾ डॉट कॉम# आवारा कुत्ते के भौकने पर भड़की हथनी….हांथीयों को पास से देखने की जिद्द बन गई घटना का कारण…एस पी ने दिया अद्भ्य साहस का परिचय….सौ तोपो की सलामी है त्रिलोक बंसल को….पुलिस विभाग को फख्र है ऐसे अधिकारी पर…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th November 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

 छत्तीसगढ़: चौकी प्रभारी ने बताया IPS पर हमले की आंखों देखी, कुत्ता भौंका तो भड़का हाथी, भगदड़ में गुम हो गए SP, फिर दिखे खून से लथपथ पत्नी को कंधे पर लाते हुए।

हादसे के बाद SP बंसल को GPM जिला अस्पताल लाया गया था।
SP त्रिलोक बंसल की पत्नी श्वेता बंसल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है।

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला SP त्रिलोक बंसल और उनकी पत्नी श्वेता बंसल का उपचार रायपुर AIIMS में होगा। इसके लिए गुरुवार सुबह बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल से परिजन उन्हें रायपुर लेकर जा रहे हैं। दंपती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। IPS बंसल और उनकी पत्नी सहित 4 वनकर्मी बुधवार शाम हाथियों के हमले में घायल हुए हैं। इसके बाद दंपती को GPM जिला अस्पताल से अपोलो रेफर किया गया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने घटना को साझा किया। टूटी कलम

हाथियों के हमले के समय ग्रामीणों के साथ चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा भी मौजूद थे। कहते हैं कि हाथियों को इतने करीब से कभी नहीं देखा था। अचानक से इतने हाथियों को सामने देख होश उड़ गए। SP त्रिलोक बंसल और उनकी पत्नी के साथ आए गनमैन व पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने भागने लगे। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ नहीं आया। धूल-मिट्‌टी का गुबार छंटा तो SP और उनकी पत्नी गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी। जानकारी मिलते ही फोर्स जंगल में पहुंच गई। टूटी कलम

हादसे के बाद SP बंसल को GPM जिला अस्पताल लाया गया था। टूटी कलम

पत्नी को कंधे पर लादे खून से लथपथ SP जंगल से बाहर निकले
सूचना के कुछ देर बाद ही कलेक्टर नम्रता गांधी सहित पुलिस अफसर, थानेदार और वन विभाग की टीम अमारू जंगल पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम पटाखे फोड़कर हाथियों के झुंड को जंगल से भगाने की कोशिश करने लगी। SP साहब और उनकी पत्नी के लिए आसपास सर्चिंग शुरू की गई। जंगल में करीब 100 मीटर अंदर खून से लथपथ SP त्रिलोक बंसल अपनी पत्नी को कंधे पर लेकर आते दिखाई दिए। उनका तत्काल प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। टूटी कलम

कुत्ते के भौंकने पर भड़का हाथी, दल से अलग होकर दौड़ाया
ASI मिश्रा ने बताया कि SP साहब और सभी लोग हाथियों को देख रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता भौंकने लगा। इस पर झुंड से अलग होकर एक मादा हाथी तेजी से आगे बढ़ने लगा। हाथी को करीब आता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था। इस बीच SP बंसल व उनकी पत्नी भी बचने के चक्कर में जंगल की ओर भागे, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों हाथियों के बीच गायब हो चुके थे। हाथियों को देखकर हर कोई दहशत में था।

SP त्रिलोक बंसल की पत्नी श्वेता बंसल

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाए अपोलो अस्पताल
हादसे में घायल SP बंसल और उनकी पत्नी श्वेता की हालत देखकर उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर GPM से बिलासपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। दोनों जिलों के थानेदार और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई। पेंड्रा से लेकर कारीआम घाट, केंदा चौकी से लेकर रतनपुर व बिलासपुर तक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रास्ते बनाते हुए उन्हें रात करीब 9.45 बजे अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। SP बंसल के पसली और गाल में हेयर क्रेक होने की बात सामने आई है।

सदमे में हैं श्वेता, हमले की घटना भी याद नहीं
हाथियों के हमले के बाद से श्वेता बंसल बदहवास हैं। हमले से उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्हें यह भी नहीं मालूम है कि वह अपोलो अस्पताल कैसे पहुंच गई हैं। बार-बार वह अपने बच्चों को याद कर रही हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है। इस हादसे से उनको शॉक लगा है। इसके चलते उन्हें हाथियों के हमला करने की घटना भी याद नहीं है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है।

देर शाम हाथियों के हमले में घायल हुए थे IPS अफसर
त्रिलोक बंसल और श्वेता बुधवार शाम जब जंगल की ओर घूमने गए थे, उनके साथ थानेदार, गनमैन, चौकी प्रभारी, DFO और वन विभाग का बाकी अमला भी था। कोटमी जंगल होते हुए अमारू पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि जंगल में हाथियों का दल घूम रहा है। दहशत के कारण ग्रामीण परेशान हैं और आक्रोशित भी हैं। हाथियों का झुंड देखने की ललक में SP त्रिलोक अपनी पत्नी के साथ अमारू के जंगल की तरफ निकल पड़े

ShareSendTweet
Previous Post

Big Breking…जी. पी.एम. जिले के पुलिस अधीक्षक परिवार को घेरा हांथियो के दल ने…आगे पढ़िए…

Next Post

तलाक का हर्जाना 11 करोड़ रुपयों का था…..जीवन के दिन छोटे ही सही हम भी मगर है बड़े दिल वाले….बाहुबली राजा भैया से है लगकर रिश्तेदारी…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

कूटरचित दस्तावेजों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रुका  ™️ आरोपी पर 420 का मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ ™️ मोटी मलाई खा गए टाऊन एंड कंट्री,पेट्रोल कंपनी के अधिकारी ™️
टूटी कलम विशेष

कूटरचित दस्तावेजों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रुका  ™️ आरोपी पर 420 का मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ ™️ मोटी मलाई खा गए टाऊन एंड कंट्री,पेट्रोल कंपनी के अधिकारी ™️

2nd September 2026
अपनी अस्मिता को बचाए रखने मन मारकर ट्रस्ट करता है झूला उत्सव (जन्माष्टमी) का आयोजन ™️ गौरी कला समिति के युवकों ने संभाला हुआ है मोर्चा ™️
टूटी कलम विशेष

अपनी अस्मिता को बचाए रखने मन मारकर ट्रस्ट करता है झूला उत्सव (जन्माष्टमी) का आयोजन ™️ गौरी कला समिति के युवकों ने संभाला हुआ है मोर्चा ™️

2nd September 2026
रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले की धूम ™️ 3 दिनों तक रहेगी भीड़ ™️ डिज्नीलेड बना आकर्षण का केंद्र ™️ खान पान ,खरीदी,मनोरंजन एक ही स्थान पर ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले की धूम ™️ 3 दिनों तक रहेगी भीड़ ™️ डिज्नीलेड बना आकर्षण का केंद्र ™️ खान पान ,खरीदी,मनोरंजन एक ही स्थान पर ™️

1st September 2026
टूटी कलम विशेष

जल,जंगल,जमीन, हमारे ™️ तो हमें रोजगार क्यों नहीं ™️ रायगढ़ के युवाओं और खिलाड़ियों के हक की हुंकार ™️ रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में 29 अगस्त से आंदोलन का आगाज ™️ अब होगा अपने हक के लिए निर्णायक आंदोलन ™️

27th August 2026
टूटी कलम विशेष

एस पी शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद ™️ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ™️ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार ™️

21st August 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
Next Post

तलाक का हर्जाना 11 करोड़ रुपयों का था.....जीवन के दिन छोटे ही सही हम भी मगर है बड़े दिल वाले....बाहुबली राजा भैया से है लगकर रिश्तेदारी...

सुशील ने दी जिले वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं...

जमकर हुई खरीददारी, रातभर-सुबह-दोपहर फूटते ही रहे पटाखे.... दीपावली पर बही लक्ष्मी....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In