• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, August 11, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रायगढ़ को नया रूप देने में  शिल्पी ओपी चौधरी ™️ रायगढ़ का विकास करने में पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
6th May 2026
0
0
SHARES
46
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम रायगढ़ जिले का ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित न्यूज वेब पोर्टल है. जिसके समाचारों का इंतजार प्रत्येक बुद्धिजीवी पाठक करते है. पत्रकारिता करना हमारा शौक है,जुनून है, दिनचर्या है, पागलपन है,कमजोरी है, लगन है, धुन है, ना कि पेट भरने का साधन है और ना ही धमकी चमकी देकर,वसूली,उगाही करने का लाइसेंस मिला हुआ है और ना ही किसी की चरण वंदना करना हमारा कर्तव्य है, संपादक टिल्लू शर्मा को निडर, निष्पक्ष, निर्भीक,बेबाक,बेखौफ दमदार,कलमकार, व्यंग्यकार, लेखक, विश्लेषक, कवि, कलम के मास्टरमाइंड, के रूप में पहचाना जाता है.जिनको परशुराम पुत्र, रावण भक्त, माता सरस्वती उपासक,चाणक्य,कबीर से प्रेरित कहलाना पसंद है.जलो मत बराबरी करो, जहां से लोगों की सोच खत्म होती है हमारी सोच वहां से शुरू होती है विज्ञापन का सहयोग भी लिया जाएगा,  और मामला गंभीर होने पर समाचार भी लिखा जाएगा. शेर के पांव में कांटा चुभ जाने से कुत्ते जंगल पर राज नहीं करते सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं हमारा अगला लक्ष्य टूटी कलम (डिजिटल) होगा

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹… कभी गांव के रूप में होने वाला रायगढ़ शहर स्वर्गीय सेठ  की वजह से कस्बे के रूप में आ गया था। हरियाणा से आकर दानवीर समाजसेवी सेठ किरोड़ीमल जी ने निस्वार्थ भावना से जन कल्याण के लिए रायगढ़ में अस्पतालो, कॉलेजो, मंदिर, धर्मशाला, आदि का निर्माण करवाया। जिसकी वजह से रायगढ़ शहर को पहचान मिल गई थी। सेठ किरोड़ीमल जी को अभी तक रायगढ़ का शिल्पी माना जाता है। आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर अमित कटारिया ने करवट लेते रायगढ़ शहर के भविष्य को भापकर शहर के मास्टर प्लान के अनुसार पूरे जिले भर में दमदारी से व्यापक स्तर पर तोड़फोड़ करवा कर रायगढ़ को नया रूप प्रदान कर दिया। बढ़ते उद्योगों जनसंख्या की वजह से रायगढ़ को एक बार फिर से विकास की आवश्यकता हुई। तब रायगढ़ विधायक के रूप में पूर्व कलेक्टर खरसिया ब्लॉक के ग्राम बायंग के लाल ओम प्रकाश चौधरी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया था। देश के गृह मंत्री अमित शाह के सबसे विश्वसनीय चौधरी के चुनाव में अमित शाह रायगढ़ आए थे और उन्होंने रायगढ़ वासियों से निवेदन किया था कि आप लोग आप चौधरी को विधायक बनाओ मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। अमित शाह ने अपना वादा निभाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ओ पी चौधरी को वित्त,पर्यावरण, आवास, योजना, सांख्यिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री बना दिया और छत्तीसगढ़ के खजाने की चाबी ओपी चौधरी को सौंप दी। मंत्री पद मिलने के बाद ओपी चौधरी ने अपना सारा ध्यान रायगढ़ के विकास में केंद्रित कर दिया और अपने सपनों को पंख लगाने शुरू कर दिए।

नालंदा परिसर की नींव रखी. ओपी चौधरी ने रायगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नालंदा परिसर के नाम से विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी निर्माण करवाना शुरू कर दिया ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के होनहारों को लाइब्रेरी में बैठकर योग्यताओं के आधार पर उच्च स्तरीय पुस्तकों का अध्ययन करने में आसानी हो सके और वे प्रतियोगिताओं परीक्षाओं में शामिल होकर सफलता के झंडे गाड़कर रायगढ़ का नाम रोशन करने के साथ ही प्रदेश देश के विकास में सहयोग प्रदान कर सके। नालंदा परिसर का विरोध करने वालों से एक ही सवाल है कि क्या नालंदा परिसर का निर्माण ओपी चौधरी अपने फायदे के लिए करवा रहे हैं या फिर रायगढ़ के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए करवा रहे है …

इतवारी बाजार में ऑक्सिजोन शुभारंभ के लिए तैयार है.. औद्योगिक शहर रायगढ़ में जनता जनार्दन के लिए सुबह एवं संध्या के समय टहलने, घूमने, वर्जिश करने,परिवार,बच्चों के साथ समय गुजारने, ताजी हवा के लिए एकमात्र कमला नेहरू उद्यान था। जहां लोगों की भीड़ भरी रहती थी। इसलिए शहर में एक सर्वे सुविधायुक्त पार्क की महती आवश्यकता महसूस हो रही थी। जिसके लिए ओ पी चौधरी को शहर के बीचो-बीच इतवारी बाजार का मैदान उपयुक्त लगा। इस मैदान में चारों तरफ सेठ, साहूकारों, व्यवसाईयों ने अवैध गोदाम,गैरेज,तबेला निर्माण कर लिया था। मंत्री ओपी चौधरी की  दृढ़इच्छा शक्ति की वजह से राजस्व विभाग नगर पालिका निगम ने बुलडोजर के माध्यम से सारे अवैध कब्जे हटाकर मैदान को समतल कर दिया गया। तमाम विरोध के बाद ऑक्सिजोन का निर्माण तेजी से हुआ आकर्षक विद्युत व्यवस्था,वॉशरूम, शौचालय, बच्चों के लिए झूले, टहलने वालों के लिए बैठने के लिए व्यवस्था, महंगे पेड़ पौधे लगाए गए। जिनको देखकर विरोध करने वालों के मुंह खुद ब खुद बंद हो गए। दूरदर्शी वित्त मंत्री गोपी चौधरी ने इसी की तर्ज पर शहर के दूसरे छोर कोतरारोड में राजीव डेरीय फार्म के पास और जूट मिल क्षेत्र में अटल चौक के पास शहर के सभी क्षेत्रों में नगर वासियों की सुविधा के लिए ऑक्सीजोन का निर्माण कार्य चालू करवाया है। ताकि लोगों को टहलने मनोरंजन करने के लिए दूसरे क्षेत्र में नहीं जाना पड़े।

पहाड़ मंदिर का नवनिर्माण… लोगों की आस्था का केंद्र बन चुके गजमार पहाड़ी वाले बाबा हनुमान जी को आकर्षक रूप देने के लिए बड़ी योजना बनाई गई और पत्थरों को काट काट कर पहाड़ पर चढ़ने का मार्ग सुगम बनाया गया. पहाड़ की चोटी पर भोग प्रसाद की दुकान, नाश्ते पानी की दुकान, भक्तों के लिए बैठक की व्यवस्था, शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था बनाए जाने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पहाड़ के शिखर पर वीर बजरंगबली की 51 फीट की पीतल,कांसे धातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसके लिए 20 फीट का बेस तैयार किया गया है। प्रतिमा का कुल वजन 9 टन है । जिसको बनाने में लगभग ढाई करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। पहाड़ की छोटी से बजरंगबली पूरे रायगढ़ शहर पर निगाह रखेंगे। गजमार पहाड़ी को पर्यटन के रूप में सजाया संवारा जा रहा है।

सड़कों का निर्माण हुआ.. ओपी चौधरी ने मंत्री बनने के बाद सबसे पहले रायगढ़ शहर की सड़कों की सुधि ली सभी सड़कों का डामरीकरण करवाया गया मार्किंग करवाई गई. जो रायगढ़ शहर के लिए एकदम नया कार्य था.

नई मरीन ड्राइव का कार्य प्रगति पर यातायात दबाव कम करने के लिए खर्रा घाट से छठ घाट तक नई मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य चल रहा है. गोपी चौधरी ने रायगढ़ शहर के दबाव को कम करने के लिए खर्रा घाट से नया शनि मंदिर से कया घाट, छठ घाट तक मरीन ड्राइव का कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण के विषय में शायद ही किसी ने सपने में भी सोचा होगा। प्रगति नगर तोड़फोड़ के समय कांग्रेसियों ने मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर भरपूर विरोध किया था किंतु अब जैसे-जैसे कार्य पूरा हो रहा है। वैसे-वैसे लोग ओपी चौधरी की तारीफ कर रहे हैं। प्रगति नगर तोड़फोड़ से प्रभावित परिवारों को कॉलोनियो में शिफ्ट करवाया गया। जिसे प्रभावित लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे कच्चे घरों से निकलकर मुफ्त में मिले पक्के घरों में निवास करने लगेंगे।

पानी टंकी का निर्माण हुआ.. नगर पालिका निगम के अंदर मैदान में स्थापित पानी की टंकी बहुत पुरानी हो गई थी और उसकी क्षमता भी कम हो गई थी. शहर वासियों को जी जाने वाली  सुविधाओं में ओपी चौधरी ने करोड़ों की लागत से लाखो लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी बनवाकर शहर वासियों को पानी की किल्लत से उबार दिया है।

रिंग रोड का कार्य शीघ्र शुरू होगा… पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी में शहर वासियों को प्रदूषण की मार से सुरक्षित करने के लिए शहर की चारों दिशाओं में रिंग रोड बनवाने का प्लान चल रहा है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। ओ पी का कहना है कि रिंग रोड बन जाने के बाद शहर में यातायात का दबाव बहुत कम हो जाएगा और भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल जाएगी। जिस वजह से प्रदूषण का ग्राफ काफी कम हो जाएगा। बड़े-बड़े उद्योग शहर के करीब होने की वजह से थोड़ा बहुत प्रदूषण को सहन करना ही पड़ेगा क्योंकि स्थापित उद्योग हटाए नहीं जा सकते।

नालियो के निर्माण के कार्य शुरू है.. शहर के अनेक वार्डों में पुरानी नालियों को तोड़कर गाड़ी और चौड़ी नालियों का निर्माण कार्य चल रहा है ताकि भविष्य में बारिश के पानी का ठहराव ना हो सके. होटल जोहल पैलेस चौक से ढ़िमरापुरचौक तक सड़क के दोनों तरफ करोड़ों रुपए की लागत से नाली का निर्माण कार्य चल रहा है।

रायगढ़ में जो कार्य होने हैं

1. मल्टी स्टोरी पार्किंग 2. अत्याधुनिक बस स्टेंड 3. एयरपोर्ट 4. फोर लेन सड़क 5.प्रेस क्लब भवन 6. रामलीला मैदान, संजय मैदान को खेल मैदान बनाना 7. सब्जी मंडी संजय कंपलेक्स का निर्माण 8. तालाबों का सौंदर्यीकरण 9. अनेक गलियों को सड़कों के रूप में तब्दील करना 10. चौक चौराहों को सुंदरता प्रदान करना 11. लोगों के खान-पान की सहूलियत के लिए चौपाटी का निर्माण करना 12. अनेक समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है. जिसके लिए 20 लाख रुपए प्रत्येक समाज को देने की घोषणा की जा चुकी है। शहर के विकास के लिए और कई दर्जन इस तरह के काम करने की मंशा ओ पी के मन में है। जिससे जनता जनार्दन प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सके।

ShareSendTweet
Previous Post

15 साल की अति का अंत हुआ ™️ बंगाल बांग्लादेश से आजाद हुआ ™️ ममता बनर्जी विपक्षी भी नहीं रही ™️ विधानसभा में घुस भी नहीं सकती ™️

Next Post

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In