@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम डॉट कॉम# मुम्बई डेस्क….फ़िल्म अभिनेता शाहरुख के नवाबजादे की नवाबी समीर वानखेड़े NCB ने तब निकाल दी थी। जब देश के बिगड़ैल लड़के लड़कियां क्रूज में नशे की पिनक में मस्ती मारने रेव पार्टी के नाम पर ड्रग्स के कारोबार को बढ़ावा देने वाले थे। NCB ने पूर्व नियोजित छापेमारी कर कई बिगड़ैलों पर गाज गिराई थी। जिनमे किंग खान के बेटे का नाम आ जाने की वजह से मामला राष्ट्रीय स्तर का हो गया।NCB की जांच एवँ पुख्ता प्रमाण के कारण से आर्यन को जेल की हवा खानी पड़ी थी। आर्यन के जेल जाने से लेकर बाहर आने तक मीडिया को तो मानो काम मिल गया। आर्यन के पूरे 24 घँटे पर मीडिया समाचार प्रसारित करने में ही लग गई। आर्यन के सोने,उठने,बैठने,खाने पीने,पसंद,ना पसंद,खांसने,छींक आने,वह कितनी साँसे लेता है। मतलब पूरा हिसाब किताब मीडिया रखने लगी आर्यन के बारे में जितनी बांते शाहरुख खान, गौरी खान नही जानते है। वे सब बांते मीडिया वाले जान रहे है। टूटी कलम
क्या आर्यन इकलौता ही जेल देखा है……ड्रग्स मामले में अन्य लोग भी जेल दाखिल किए गए थे। मीडिया उनकी चर्चा क्यूँ नही करती। आर्यन नेता,अभिनेता,सेलिब्रिटी तो है नही जो इतना ख्याल रखा जाये।संजय दत्त, सलमान खान जैसे जेल की हवा खा कर आ गए जबकि इन लोगो के लाखों प्रसंशक है। देश की न्यायपालिका ने ऐहसास करवा दिया कि कानून से बढ़कर कोई नही हो सकता। टूटी कलम
देशहित या देशप्रेम की वजह से आर्यन को जेल हुई थी…..आर्यन को लेकर चिंतित मीडिया केवल यह बतलाये की क्या राष्ट्रवाद की भावना के कारण आर्यन जेल गया था या फिर ड्रग्स के मामलों में देश की जेलों में हजारों लोग कई कई वर्षों से अंदर नही है। टूटी कलम