@टिल्लू शर्मा▪️टूटी कलम डॉट कॉम#रायगढ़ कांग्रेसी नेता विभाष सिंह को मातृ शोक हुआ। माता शर्तिला देवी सिंह धर्मपरायण महिला एवं वात्सल्य की देवी थी। वे मात्र 62 वर्ष की थी। ठाकुर गजराज सिंह की धर्मपत्नी चार होनहारों पुत्र विनोद,विनय,विभाष,विकास सिंह की माता थी। उनमे धार्मिकता एवँ वात्सल्य कूट कूट भरा था। उनके घर गए आगंतुक को वे बगैर पानी,चाय पिये वापस नही जाने देती थी। वे अपने चारों पुत्रो पर बराबर स्नेह लुटाती थी। उनकी कमी निश्चित रूप से सिंह परिवार में बनी रहेगी । टूटी कलम
साप्ताहिक टूटी कलम के संपादक टिल्लू शर्मा अपने भतीजो नौलाखा,नौरतन,आशीष,इंद्रजीत,कुलभूषण के साथ संजय शर्मा Rig सहित सिंह निवास पहुंचकर दिवंगत शरतिला सिंह के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाये व्यक्त कर सिंह परिवार को ढांढस बढ़ाते हुए दुख की इस घड़ी में शर्मा परिवार के उनके सांथ खड़े रहने की बात कहकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की।
कल 25.11.21 को रामबाग में होगा “ब्रह्मभोज“
कल सुबह 10 बजे चंदनपान,10.30 बजे पगड़ी रस्म एवं दोपहर 1 बजे से ब्रह्मभोज कोतरारोड स्थित रामबाग में संपन्न में होगा।







