🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज़ रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…प्रायः यह,देखा सुना जाता हैं कि सड़कों पर स्टंट करने वाले कार चालकों,बाइक चालकों की रील वायरल होते ही पुलिसिया कार्रवाई हो जाती है और वाहन जप्ति की एवं मोटे अर्थ दंड लगाया,वसूला जाता है।
मौत के कुआं में कारों ,बाइकों के स्टंट पर पुलिस की चुप्पी.. रायगढ़ शहर के सावित्री नगर एवं ट्रांसपोर्ट नगर में चल रही मीणा बाजारों के अंदर कारों एवं बाइकों का स्टंट देखा जा सकता है। लटकी से बने कुएं के अंदर जान लेवा स्टंट किया जाता है।जिसे देखने वाले भी अपनी सांसे रोक लेते है। कम जगह में बने,संकुचित स्थान में इस तरह स्टंटबाजी पलक झपकते ही बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।मौत के कुआं में 2 मारुति कार 03 मोटर सायकल एक साथ अंधाधुंध स्पीड में चलाई जाती है। जो नीचे से ऊपर,ऊपर से नीचे,एक दूसरे से आगे पीछे होते रहते है।दोनों हाथों को छोड़कर खड़े होकर,तिरछा बैठ कर प्रदर्शन किया जाता है। दर्शकों के द्वारा दिखाए गए नोट को लेने की खातिर एकदम ऊपर आ जाते है। इस तरह के स्टंट में युवकों के साथ युवतियां भी शामिल होती है।ऐसे में यदि बाइक चालक बाइक सहित बाहर फेंका जाए या पलक झपकते ही कोई बड़ी दुर्घटना घट जाए तो इसका जवाबदार,कसूरवार कौन होगा ❓
क्या इन कलाकारों का जीवन बीमा,दुर्घटना बीमा रहता है ?… मीना बाजारों में भीड़ खींचने की खातिर यह खतरनाक स्टंट किया जाता है। तो क्या मीना बाजार संचालक इन कलाकारों का लाइफ इंश्योरेंस एक्सीडेंट इंश्योरेंस करवाता है ?
इस तरह के खतरनाक स्टंट करने का अनापत्ति प्रमाण पत्र कहां से मिला है ? मौत के कुआं में जान जोखिम में डालने का अधिकार ये कलाकार कहां से प्राप्त किए है ? क्या इन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है ?






