🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज़ रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…सैलून संचालिका सुनीता अग्रवाल के उन्नति के ओर बढ़ते कदम यहां के कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।जमीन से उठी और अपनी हाड़ तोड़ मेहनत के बदले महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर सुनीता ने बड़े एवं धनाढ्य लोगों की पेशानी पर बल ला दिया है।अपने व्यवसाय के शुरुआती दौर में सुनीता को पन्नी वाली के नाम से जाना जाता था।सुनीता अल सुबह उठकर रायगढ़ ,जशपुर,सारंगढ़, सक्ति ,जांजगीर चांपा,कोरबा,बिलासपुर,रायपुर जिलों के गांव गाँव शहरों में ट्रेन,बसों के माध्यम से पहुंच जाती थी और दिन भर भाग दौड़ कर केरी बैग ( पन्नी) ,थैलों का ऑर्डर लाती थी और प्रिंट हो जाने पर छोड़ने जाती थी एवं पुनः पेमेंट लेने जाती थी जिसके बदले में उसे महज कमीशन मिलता था।समय का चक्र घूमता रहा और सुनीता अपनी मेहनत के बलबूते पर स्वयं का जी बी प्रिंटर्स के नाम से कैरी बैग, थैले छापने का कार्य शुरू की,



