@टिल्लू शर्मा ▪️टूटी कलम डॉट कॉम# रायगढ़ वार्ड क्रमांक 9 चांदमारी से श्रवण सिदार एवं वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा से रश्मि वर्मा को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी घोषित है।
रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने रायगढ़ नगर निगम के दो वार्ड के पार्षद उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की।वार्ड क्रमांक 9 से श्रवण सिदार एवं वार्ड क्रमांक 25 से रश्मि वर्मा भाजपा की प्रत्याशी बनाई गई है। टूटी कलम
कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद एवं नामांकन पत्र दाखिले के बाद बढ़ती ठंड के साथ सियासी पारा भी गर्म होने लगेगा। मतदाताओं के मान मनोव्वल, लुभाने का दौर भी शुरू हो जायेगा। शराब ,रुपयों, बोकरा,भात,कपड़े,बर्तन,खेल सामग्री आदि का सहारा लिया जायेगा। पार्टी के वार्डो के जमीनी कार्यकर्ताओ की लॉटरी लग जायेगी। पार्टियों के कार्यकर्ताओं की नजरें एक दूसरे के कार्यकलापों पर रहेगी। झंडा,बैनर,पोस्टर से वार्डो को सजाया जायेगा। अस्थाई कार्यालयों का उद्घाटन कद्दावर नेताओ के कर कमलों के द्वारा करवाये जायेंगे। विधायक प्रकाश नायक,अनिल शुक्ला, राजू मिश्रा, रुक्मणी साहू,जानकी काटजू,शेख सलीम नियारिया,शाखा यादव,प्रभात साहू आदि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने वार्डो में जंसम्पर्क करेंगे तो वही भाजपा से ओ पी चौधरी,गुरूपाल भल्ला, आशीष ताम्रकार,पूनम सोलंकी,कौशलेश मिश्रा,राजेन्द्र ठाकुर आदि भाजपा के पक्ष में मतदान करने की गुजारिशे करने दोनो वार्डो के प्रत्येक द्वार द्वार पहुँचेगे परन्तु कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। टूटी कलम







