• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

आम के आम गुठलियों के भी दाम….सरकारी जमीन को फ्लाईऐश से पटवाओ…फ्लाईएश से भी कमाई जमीन पर भी कब्जा… मंत्री की आड़ में गजब का गोरखधंधा नेशनल हाइवे 49 पर…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd December 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम…नेशनल हाईवे 49 के अस्तित्व में आने के बाद सरकारी जमीन को घेरकर 152% पटाकर या फिर बगैर पटाये ढाबे,होटल,चिकन सेंटर,पान दुकान,फास्ट फूड का व्यवसाय कर जमीन हड़पने का खेल जमकर खेला जा रहा है। रायगढ़-खरसिया मार्ग पर आने वाले समय मे 5-5 किलोमीटर के फासले पर पेटोल पंप खोलने के महत्वाकांक्षी लोग धीरे धीरे कब्जा कर सरकारी जमीन को हथियाने में रमने लगे है। टूटी कलम

नेशनल हाइवे सतही स्तर से काफी ऊपर बनी है जिस वजह से अगल -बगल की जमीने,खेत,खलिहान,नाले, टिकरा जमीन नीचे हो गए है। जिसे फ्लाईएश से पाटकर सड़क के लेबल में लाकर बेशकीमती जमीन बनाने में कई लोग लिप्त हो चुके है। जोरापाली चौक के बाद फ्लाईएश डंपिंग का कार्य द्रुतगति से चल रहा है। खरसिया अनुविभाग एवं रायगढ़ अनुविभाग के अधिकारी सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति में है और सबसे बड़ा कारण यह है कि उक्त क्षेत्र मंत्री की विधानसभा में आता है एवं फ्लाईएश डलवाने वाले,जमीन पर कब्जा करने वाले,अवैध निर्माण करने वाले अपने आप को मंत्री का रिश्तेदार या करीबी बतला देते है। जिस वजह से अधिकारी भी करवाई करने से पीछे हट जाते है क्यूंकि अधिकारियों को कौन सा इस जिले या इस क्षेत्र में रहना है। इसलिए इसे रायगढ़ वासी या क्षेत्र वासी समझेंगे क्यूंकि फ्लाईएश से होने वाले नुकसान से ग्रामवासियों को ही जूझना पड़ेगा। सड़क से लगकर डंप किये गए उड़ते फ्लाईएश के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एवं आसपास के ग्रामीण कई तरह खाज,खुजली,खांसी,सर्दी,दमा,अस्थमा, टीबी,नेत्र संबंधित आदि रोग से ग्रसित होने लगे है। टूटी कलम

हरीतिमा उजड़ रही,खेती का रकबा हो रहा है कम…नेशनल हाईवे बनने के कारण असंख्य वृक्षों की बलि दिए जाने के बावजूद अब लालची किस्म के लोग जमीन पर कब्जा जमाने की नियत से पेड़ो को काटने से पीछे नही है इसके अतिरिक्त फ्लाईएश खेतो में,प्राकृतिक नालो में डालकर पाट दिये जा रहे है। जिसकी वजह से खेती का रकबा घटने लगा है क्यूंकि फ्लाईएश से खेत पटने लगा है। जंगली जानवरों के पानी पीने के प्राकृतिक साधन नाले पाट देने की वजह से रोजाना सड़को पर उनके शव इस मार्ग में आसानी से देखे जा सकते है। टूटी कलम

मंत्री कांग्रेसी नेताओं के करीबी बन जाता है कोई भी मोती,पत्थर,आकार,निराकार.…फ्लाईएश,अतिक्रमण के विषय मे जानकारी मांगने पर हर कोई पत्थर मोती बनकर आकार वाला भी निराकार बन कर मंत्री का अत्यंत करीबी एवं रिश्तेदारी गिनाने लग जाता है और यहां तक बतलाया जाता है कि मंत्री से उनकी रोज फोन पर चर्चा होती रहती है एवं उनके द्वारा किये जा रहे अवैध कार्यो की जानकारी मंत्री को भी है। जिस वजह से कलेक्टर,राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग,ग्राम पंचायत के सदस्य भी करवाई करने एवं संज्ञान लेने से कतराते है। इस वजह से आम ग्रामीण भी चुप हो जाते है एवं आने वाले चुनाव में उत्तर देने की प्रतीक्षा कर रहे है। अगर मंत्री द्वारा इस दिशा में यदि कोई संज्ञान नही लिया जाएगा तो चुनाव के समय विपक्षियों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो सकता है। उस समय कोई मोती,माणिक,आकार,निराकार,विकास काम नही आयेगा।

मामा – भांजा की जोड़ी कहीं महाभारत का रण क्षेत्र न बना दे विधानसभा क्षेत्र को… इन दिनों मामा भांजा की जोड़ी ने मंत्री के नाम पर कहर मचा रखा है। उनका फ्लाईएश डंपिंग का प्रति ट्रिप नजराना फिक्स है। जहां मर्जी आये वहां फ्लाईएश डाला जा सकता है।रामलीला मैदान के खेल में तो कोई जीत हासिल न हुई इसलिये खेल ही बदल डाला गया है। मामा की पूछ परख मंत्री के दरबार मे बढ़ जाने की वजह से आर्थिक खेल की बिसात बिछा कर मामा कहता है भांजे पौ बारह तो भांजा कहता है मामाश्री जय उमेश इसलिए आजकल मामा भांजे की चाल घोड़े की माफिक हो चुकी है। यदि मंत्री ने इन सबको दरकिनार नही किया तो वोट कटवा नेता चुनाव आते आते काफी वोटों का नुकसान कर चुके होंगे। टूटी कलम

मामा-भांजे की जोड़ी को मोती की माला में पिरोने पर पुराने कांग्रेसियो एवं कार्यकर्ताओ में भारी रोष देखा जा रहा है। वे मन ही मन कुढ़ कर आने वाले चुनाव का इंतजार कर रहे है।इसलिए मंत्री को इस दिशा में विचार करना होगा अन्यथा देर हो चुकी होगी एवं उनके द्वारा करवाये गए विकास को भूलने में मतदाता देर भी नही करेंगे। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

NH 49 की देखभाल उम्दा तरीके से कर रहा है “वेदांता कोल साईडिंग”…दर्जन भर कामगार महिलाये रखी गई है सड़क की साफ सफाई के वास्ते…

Next Post

निगम की मिली भगत एवं नजूल विभाग की उदासीनता की वजह से लक्ष्मीपुर नाले पर दिन दहाड़े किया जा रहा है अतिक्रमण

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के आदेश पर ™️ बड़े बकायादारो, रसूखदारों का नाम सार्वजनिक किया जा रहा है ™️ बड़े बकायेदार संस्थान, संचालकों पर निगम का शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी तेज हुई ™️ राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ™️ बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील ™️

25th March 2026
छत्तीसगढ़

कुछ अति उत्साहित मीडिया वाले कर रहे मीडिया की छवि धूमिल  ™️ निष्पक्ष मीडिया की साख पर बट्टा लगा ™️ पहले बात को तोलो फिर बोलो ™️ आखिर भ्रामक समाचारों को पुलिस कब तक पचा पचाएंगी ™️

25th March 2026
छत्तीसगढ़

लोहा व्यवसाई कृष्ण कुमार अग्रवाल निकला ड्रग व्यवसाई ™️ मारुति कोरियर के जरिए दिल्ली से मंगाता था “कोकीन” ™️ व्यवसायियों को डाल रहा था ड्रग्स की आदत ™️

23rd March 2026
छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ™️ पहाड़ पर चढ़कर पकड़ा आरोपी को ™️ एक आरोपी की सर गर्मी से तलाश जारी है ™️ पुलिस किसी के भी दबाव में नहीं झुकेगी ™️ बख्शा किसी को नहीं जाएगा… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

23rd March 2026
Next Post

निगम की मिली भगत एवं नजूल विभाग की उदासीनता की वजह से लक्ष्मीपुर नाले पर दिन दहाड़े किया जा रहा है अतिक्रमण

रायगढ़ जिले का यह थाना पिकनिक स्पॉट,लवर्स पॉइंट से कम नही है मगर क्या करे सामने खाखी है,लाकअप है,कानूनी दांव पेंच है... देखिये वीडियो 👇

गोरा धंधा काले लोग...दुकान एक,काउंटर एक,मालिक एक,फार्मासिस्ट एक, जी एस टी नम्बर एक,दरवाजा एक,लाइसेंस एक मगर नाम दो....यह तो सरासर 420सी है....यह रायगढ़ में ही संभव है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In