
✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़….डेस्क। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में नए साल के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग ज़ख़्मी हुए हैं। यह हादसा त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है, ”कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में 12 लोगों की मौत हुई है और कई लोग ज़ख़्मी हुए हैं। यह दुर्घटना तड़के 2:45 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, एक विवाद के कारण लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे और इसी से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।” टूटी कलम
नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं। टूटी कलम
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गोपाल दत्त ने बताया, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके अलावा घायलों को नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।’ अब तक 20 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जम्मू के कटरा में मौजूद माता वैष्णो देवी मंदिर में देर रात भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं, जिनका नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। साथ ही सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख का मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। टूटी कलम





