✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़.. एक बिल्डर और उसके दोस्तों ने युवती से डेढ़ महीने तक गैंगरेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट और बॉडी के दूसरे हिस्सों को सिगरेट से दागा। दांत से काटा। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ की 32 साल की इस युवती को फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने फार्म हाउस मालिक बिल्डर, उसके 3 दोस्तों और एक कर्मचारी पर FIR दर्ज की है। बिल्डर समेत 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।एक को जबलपुर से गिरफ्तार करने की सूचना है। सभी आरोपी नागदा (उज्जैन) के रहने वाले हैं। इनमें 3 संभ्रांत परिवार से हैं। टूटी कलम
पुलिस के मुताबिक, घटना मांगलिया इलाके के युवराज फार्म हाउस की है। फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा बीजाघाट (बेमेतरा, छतीसगढ़) की युवती को लेकर आया था। युवती ने पुलिस को बताया कि राजेश ने उससे शादी का वादा कर फार्म हाउस पर रखा था। फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे। राजेश ने उनसे भी जान-पहचान करा दी थी। फिर सभी ने उसके साथ रेप किया। यह सिलसिला डेढ़ महीने तक चलता रहा। टूटी कलम

मेट्रीमोनियल साइट पर जान-पहचान
युवती ने बताया कि राजेश से उसकी जान-पहचान मेट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपियों ने रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा। एक बार तो वह बहुत ज्यादा घायल हो गई, तब उसका इलाज कराकर चुप करा दिया।टूटी कलम
धमकाकर छत्तीसगढ़ छोड़ आए
राजेश ने अपने साथी विपिन के साथ उसे छत्तीसगढ़ उसके घर छुड़वा दिया। चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। वह परिवार के पास चली गई। शनिवार को इंदौर आकर पुलिस में शिकायत की। टूटी कलम






