• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Watch “Title हाथ का गोदना बना मृतिका की पहचान , ट्रेन की टिकट ने खोला हत्या का राज,रायगढ़ पुलिस की सफलता” on YouTube

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
16th January 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS

▪️अंधे कत्ल का 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश- अज्ञात महिला की शिनाख्तगी, आरोपी गिरफ्तार ▪️रायगढ़ के खरसिया-भूपदेवपुर हाइवे पर मिली थी अज्ञात महिला का लाश▪️मृतिका के हाथ में बने गोदना, रेल्वे टिकट व घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को जोड़ते हुए ओडिशा में मृतिका के वारिशानों तक पहुंची पुलिस टीम▪️बेलपहाड़ ओडिशा की महिला से भूपदेवपुर के चारभांठा में रहने वाले व्यक्ति से थे अंतरंग संबंध▪️महिला से अंतरंग रिस्ते, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुनियोजित तरीके से आरोपी दिया घटना को अंजाम▪️

टूटी कलम के द्वारा व्यक्त की गई आशंका शत प्रतिशत खरी उतरी

हमारी पूर्व की पोस्ट
हमने आशंका व्यक्त कर दी थी

✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ भूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली कि थी कि रायगढ़-खरसिया हाइवे के ग्राम चारभांठा दर्राडोली के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 वर्ष का शव पड़ा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम, सायबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे । ग्राम चारभांठा का घनश्याम पटेल (प्रार्थी/रिपोर्टकर्ता) बताया कि गांव के भूनेश्वर पटेल के खेत के पास जहां पैरा रखा है वहां एक 25-30 वर्ष की महिला पैरा के ऊपर निर्वस्त्र पडी थी, नजदीक जाकर देखे तो गले में कोई धारदार हथियार से गला को काटने का निशान दिखा एवं खून बहकर सूख गया है । शव से कुछ दुरी में रेल्वे टिकिट एवं देशी प्लेन शराब व गोवा अंग्रेजी शराब का खाली शीशी एवं पन्नी पडा है कुछ दूरी में सामान जलने का निशान दिख रहा है । थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी पर *अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 302 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर घटना के बाद से एसडीओपी खरसिया थाना भूपदेवपुर, चौकी खरसिसया एवं साइबर सेल स्टाफ के साथ कैम्प कर घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल किया गया । शव के परीक्षण पर मृतिका के दाहिने हाथ में *“अनूप कुमार”* गोदना से लिखा था तथा रेल्वे के टिकट बेलपहाड़ का मिला था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर तत्काल पुलिस की एक टीम बेलपहाड़ ओडिशा रवाना हुई गोदना पर लिखे अनूप कुमार नाम के व्यक्ति एवं मृतिका का फोटो दिखाकर वारिशानों की पतासाजी की गई जिसमें मृतिका के *बसंती भरा सागर पति स्व. अनूप भरा सागर उम्र 37 वर्ष निवासी प्रेमनगर वार्ड क्रमांक 28 चक्रधरनगर जिला रायगढ़ हाल मुकाम बेलपहाड़ वार्ड क्रमांक 07 जिला झारसुगुडा ओडिशा* के होने की जानकारी स्पष्ट हुई, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, गवाहों एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज पर चारभांठा के फत्ते सिंह के साथ मृतिका को देखे जाने के सबूत मिले जिस आधार पर फत्ते सिंह को संदेह पर लेकर पूछताछ किया गया । पुलिस को काफी गुमराह करने के बाद आखिरकार उसने सच कबूला और अंतरंग रिस्ते से परेशान होकर बसंती भरा सागर की हत्या करना कबूल किया । आरोपी फत्ते लाल पटेल उर्फ धना सिंह पटेल अपने मेमोरेंडम कथन में पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 से बेलपहाड़ गुमाडेरा टीकेएल कंपनी में मकान पेंटिंग का काम ठेकेदारी पर करता है । पेटिंग ठेकेदारी का काम करते समय *बसंती भरा सागर निवासी बेलपहाड़* कंपनी में साफ सफाई का काम करती थी जिससे जान पहचान हुआ । इसी दरमियान बसंती बताई कि उसके पति का देहांत होने पर बच्चों को लेकर मायके में रहती है और बसंती मोबाइल से बातचीत करने लगी । करीब दो साल से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी जिसका फायदा उठाकर बसंती शादी करने को कहती और दबाव बनाकर मनमाने तरीके से रुपए मांगती थी । फत्ते सिंह बताया कि कई बार वह उसे ₹10000- ₹10000 दे चुका था , उसके पैसे मांगने और शादी करने का दबाव बनाने पर परेशान हो गया था । *11 जनवरी 2022* को बसंती इसे कॉल कर बताई की तबीयत खराब है, मैं रायगढ़ आ रही हूं इलाज करा देना बोली और दूसरे दिन 12 जनवरी 2022 को रायगढ़ आकर अपने रिश्तेदार के यहां रुकना बताई । *13 जनवरी 2022 के सुबह* बसंती फत्ते सिंह को रायगढ़ बुलाई तो फत्ते सिंह रायगढ़ जाकर उसका प्राइवेट हास्पीटल में इलाज कराया और बसंती को घर वापस चले जाने के लिए बोला और फत्ते सिंह अपने घर चारभांठा आ गया । उसी *शाम करीब 4:00 बजे* बसंती फत्ते सिंह को मोबाइल पर कॉल कर बोली कि “रेलवे स्टेशन में हूं तुम स्टेशन आ जाओ नहीं तो बेलपहाड़ में रहने नहीं दूंगी बदनाम कर दूंगी” कहकर धमकी देने लगी । तब फत्ते सिंह बसंती की हत्या के इरादे से घर से एक प्लास्टिक के थैला में *लोहे का कत्ता लेकर मोटरसाइकिल से रायगढ़ गया* । रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास बसंती मिली । बसंती और फत्ते सिंह दोनों शराब पीते थे , फत्ते सिंह रायगढ़ से शराब खरीदकर बसंती को मोटरसाइकिल में बिठाकर *दर्रापाली हाईवे के पास* ले गया जहां दोनों शराब पिए और इसी बीच बसंती के नशे का फायदा उठाकर लोहे के कत्ते से उसके गले को काटकर हत्या कर कत्ते को फत्ते सिंह पैरा के नीचे छिपा दिया और मृतिका के कपड़े वगैरह को पैरा में जलाकर साक्ष्य नष्ट करने किया । आरोपी फत्ते सिंह के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का कत्ता और मोटरसाइकिल की जप्ती की गई है ।

गिरफ्तार आरोपी – फत्ते लाल पटेल उर्फ धना सिंह पटेल पिता दिलेश्वर पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी चारभांठा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर इस अंधे कत्ल में मृतिका की शिनाख्तगी, आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला, चौकी प्रभारी खरसिया उनि नंदकिशोर गौतम, सायबर प्रभारी प्र.आर. राजेश पटेल, थाना भूपदेवपुर के सउनि डी.पी. चौहान, सउनि गंगाराम भगत, प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिगस्कर, जगदीश नायक, आरक्षक मिनकेतन पटेल, विकास ठाकुर, सुमित उरांव गोवर्धन सिदार, सत्यवान लकड़ा, गिरधारी खड़िया, चौकी खरसिया के आरक्षक कीर्ति सिदार, राजेश राठौर, सायबर के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुजर की अहम भूमिका रही है ।

ShareSendTweet
Previous Post

संतोष कुमार सिंह के कमान संभालते ही राजनांदगांव पुलिस में हुआ उत्साह का संचार…फरार वारंटी चढ़ाए जा रहे है हत्थे….

Next Post

दाँतो से काटा, सिगरेट से प्राइवेट पार्ट को दागा, दोस्तो को परोसा…ड़ेढ माह तक बंधक बनाकर किया शारीरिक टार्चर..छत्तीसगढ़ के युवती ने मध्यप्रदेश में कराई रिपोर्ट दर्ज..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

तमाम अटकलें पर विराम एवं सबके मुंह बंद करते हुए ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कोई समझौता नहीं का संदेश दे दिया ™️ किसी भी तरह के दबाव में रायगढ़ पुलिस काम नहीं करेगी… शशि मोहन सिंह ™️

17th February 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस के पास पुलिस की शिकायत करने पहुंचे लोग  बैरंग वापस लौटे ™️ सटोरिया के शुभचिंतकों में निराशा ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी की खरी खरी ™️

16th February 2026
टूटी कलम विशेष

टूटी कलम की खबर का असर हुआ ™️ डीआईजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लिया संज्ञान ™️ अविनाश गर्ग के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ ™️ अन्य पर भी हो सकती है एफआईआर दर्ज ™️

14th February 2026
टूटी कलम विशेष

वाहन चेकिंग अभियान के जाल में फंस गया गांजा तस्कर ™️ जनता के सामने सवाल खड़ा है की पुलिस इतने वर्षों तक निष्क्रिय क्यों थी ™️ क्या शशि मोहन सिंह से पूर्व  तेज तर्रार, कड़क, अनुशासन प्रिय,समझौता न करने वाले कोई भी पुलिस अधीक्षक नहीं आए थे ™️

14th February 2026
टूटी कलम विशेष

बिहार से आए रायगढ़ में गुंडागर्दी किये ™️ अब रायगढ़ जेल में रहना होगा ™️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान पर ™️ रायगढ़ पुलिस की त्वरित करवाई ™️

13th February 2026
टूटी कलम विशेष

शाबाश रायगढ़ पुलिस ™️ धन्यवाद पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ™️ अब गुंडे मावलियों की खैर नहीं ™️ 24× 7 सेवा में हाजिर रायगढ़ पुलिस ™️

12th February 2026
Next Post

दाँतो से काटा, सिगरेट से प्राइवेट पार्ट को दागा, दोस्तो को परोसा...ड़ेढ माह तक बंधक बनाकर किया शारीरिक टार्चर..छत्तीसगढ़ के युवती ने मध्यप्रदेश में कराई रिपोर्ट दर्ज..

TUTI KALAM BREKING भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज हो गई एफआईआर.. मामला महामारी कानून के उलंघन का..जानिए किस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई...

TUTI KALAM BREKING आबकारी विभाग के एक दर्जन सहायक आबकारी अधिकारीयो का तबादला किया गया..रायगढ़ के रमेश अग्रवाल, राकेश राठौर का नाम सूची में...देखिये आदेश की कापी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In