✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायपुर से छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, साइंस कॉलेज में बस्तर के कलाकारों ने पहनाया गौर मुकुट; डेनेक्स के स्टॉल से खरीदी नेहरू जैकेट
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, साइंस कॉलेज में बस्तर के कलाकारों ने पहनाया गौर मुकुट; डेनेक्स के स्टॉल से खरीदी नेहरू जैकेट




रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर के साइंस कॉलेज पहुंच गए हैं। यहां वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदर्शनी देखने निकले हैं। इस दौरान बस्तर के कलाकारों ने उनका गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वहां बस्तर गैलरी में बने दंतेश्वरी माई मंदिर में राहुल गांधी ने माथा टेका। उन्होंने डेनेक्स के स्टॉल से नेहरू जैकेट भी खरीदी। जिसे मुख्यमंत्री ने उन्हें पहनाया। टूटी कलम
साइंस कॉलेज में राहुल गांधी का स्वागत करते बस्तर के कलाकार
इससे पहले सुबह 11.50 बजे उनका विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी स्वागत के लिए मौजूद रहे। टूटी कलम
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का पारंपरिक रूप से स्वागत करते मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी को जानकारी दी।



