✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ कल शहर में रात्रि 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब संकरे मार्ग गुरुदारा के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुदारा रोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक समानों की दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार महोदय इंटरप्राइजेज का मालिक रात्रि 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। बंद दुकान से धुआं निकलते देख जागरूक लोगो ने पुलिस,दमकल विभाग, विद्युत मंडल ,दुकान संचालक को फोन पर सूचना दी गई।लगी आग की भयावहता को देखकर आसपास की दुकानों को आननफानन खाली करवाया गया। दमकल वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। घटना का कारण शार्ट सर्किट होना बतलाया जा रहा है। बरहाल यह अब पुलिस की जांच का विषय है कि आग वाकई शार्ट सर्किट के कारण से भड़की या फिर इंश्योरेंस क्लेम के लिए लगाई गई थी या फिर मकान मालिक से विवाद आग लगने का कारण बन ? टूटी कलम
वह तो शुक्र है रायगढ़ के साहसी युवकों ने अपने अद्भ्य साहस का परिचय देते हुए अग्नि की भेंट चढ़ी महोदय इंटरप्राइजेज के प्रथम तल पर भंडारित वस्तुओं को दुकान से नीचे उतारकर बाहर निकाला गया एवं सांथ ही अगल बगल की दुकानों के सामानों को बाहर निकाला गया अन्यथा इस अग्निकांड से कितना नुकसान होता इसका आकलन कर पाना चार्टेड एकांउटेंट के द्वारा ही संभव हो पाता। टूटी कलम







