✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी सिरिल धृतलहरे और रायगढ़ जिलाध्यक्ष भरत दुबे के अगुवाई में आये दिन गलत तरीके से हो रहे जनसुनवाई का पुर्जोर विरोध करने का फैसला लिया है। जिसमें टेंडा नवापारा में कोल वाशरी की होने वाली जनसुनवाई का भी जमकर विरोध करने का निर्णय लिया गया। रायगढ़ जिले में आए दिन औद्योगिकरण के विस्तार एवं कोयला खनन कोल वाशरी जैसी कंपनियों के नए निर्माण एवं विस्तार की हो रही जनसुनवाइयों से रायगढ़ जिले की जनता अब त्रस्त हो चुकी है, रायगढ़ की जनता और ज्यादा औद्योगिकरण एवं खनन के प्रदूषण की मार झेलने में सक्षम नही है। आम आदमी पार्टी ने सभी कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी युवाओं एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि दो दिन बाद 21 अप्रैल को टेंडा नवापारा में आयोजित होने वाली कोल वाशरी के विस्तार की जनसुनवाई का सब मिलकर विरोध करें और रायगढ़ जिले को पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें। टूटी कलम
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने रायपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि लोग माइनिंग के विरोध में प्रोटेस्ट कर रहे है और सरकार ठेके दिए जा रही है। छत्तीसगढ़ को माइनिंग माफिया ने जकड़ लिया है, किसी राजनेता की हिम्मत नहीं कार्यवाही करने की, क्योंकि ये उस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। टूटी कलम
गाँव वालों का कहना है कि उनको जानकारी ही नहीं दी जा रही है, जबकि नियम यही कहता है कि मुनादी करवाकर उनको पूर्व सूचना दी जानी चाहिए। प्लांट के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जितने भी गाँव और पंचायत होते हैं, उनको पूरी सूचना दी जानी चाहिए। टेंडा नवापारा में आने वाला फील कोल बेनिफिट प्राइवेट लिमिटेड भी ऐसा ही कुछ गलत कर ग्रामीणों को जानकारी नहीं दे रहा है। जिसका आम आदमी पार्टी रायगढ़ इकाई पुर्जोर विरोध कर रहा है और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर आकर आंदोलन भी करने वाला है। टूटी कलम






