शादी का सब्ज बाग दिखाकर 08 साल तक युवती का किया शारीरिक शोषण…
✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ अपराध क्रमांक (01) रायगढ़ जिले के थाना तमनार में दिनांक 01.05.2022 को थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती *ग्राम गोढ़ी, तमनार निवासी टिकेश्वर निषाद पिता गौरी लाल निषाद (उम्र 27 वर्ष)* के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दिसम्बर 2013 से वर्ष 2021 तक शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । युवती बताई कि लगभग 10 वर्ष पूर्व से ग्राम गोढी के टिकेश्वर निषाद से जान पहचान है । टिकेश्वर पहले प्रेम का प्रस्ताव रखा और फिर विवाह करने का विश्वास दिलाकर 25 दिसम्बर 2013 से कई स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाया । पिछले साल दिसम्बर माह तक टिकेश्वर निषाद घर के लोगों की गैरमौजूदगी में समय देखकर घर आता और बलात संभोग करता । युवती बताई कि शादी को कहने पर अपनी मीठी मीठी बातों में डालकर बात को टाल देता । पिछली बार टिकेश्वर निषाद को बोली मेरा जीवन बर्बाद मत करो अपना लो पर टिकेश्वर कोई जवाब नहीं दिया । युवती अपने घरवालों को बताकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, आरोपी युवक पर अप.क्र. 161/2022 धारा 376 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । अपराध कायम के बाद से ही आरोपी युवक फरार है जिसकी पतासाजी के लिए मुखबीर लगाए गए हैं। टूटी कलम
अपराध क्रमांक (02)गल्ला किराना का उधारी रूपये मांगने पर युवक ने महिला को उसके फोटो/विडियो वायरल कर बदनाम करने की दिया धमकी…
● महिला के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी तमनार आरोपी युवक पर गैरजमानती अपराध दर्ज कर किए गिरफ्तार… *रायगढ़* । दिनांक 01.05.2022 को थाना तमनार में स्थानीय महिला विनय साहू उर्फ विक्की साहू निवासी तमनार के विरूद्ध व्हाटसअप SMS एवं मोबाइल काल कर गंदी गंदी गाली गलौच कर फोटो/विडियो वायरल करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । महिला बताई कि गांव में किराना दुकान का संचालन करती है, दुकान से विनय साहू उर्फ विक्की साहू उधारी सामान लिया है जिसका उधारी रकम 9,860 रूपये है जिसे मांग की तो पेंमेंट आने पर दुंगा कहकर बोला परन्तु दिनांक 27.04.2022 को सुबह 08:00 बजे विनय उर्फ विक्की साहू अपने मोबाईल से व्हाटसअप SMS एवं फोन काल गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा रहा और गंदा फोटो सोशल मिडिया में डाल दुंगा कहकर बदनाम करने की धमकी दिया और कहने लगा कि अपना पैसा मांगना बन्द कर जो करना है कर ले । महिला के लिखित शिकायत पर *आरोपी विनय उर्फ विक्की साहू पिता परशुराम साहू (28 साल)* के विरूद्ध थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा 509(ख) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । टूटी कलम
अपराध क्रमांक (03) घर में जिसे आश्रय दिये उसी ने घर की महिला ली लूटी अस्मत…..
पीड़ित महिला की चौकी खरसिया में रिपोर्ट, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड… *रायगढ़* । दिनांक 30.04.2022 को पुलिस चौकी खरसिया आकर स्थानीय महिला बताई कि उसके दूर के रिस्तेदार को घर के व्यापार में सहयोग के लिये रखे थे जिसके द्वारा जबरन संभोग कर दुष्कर्म किया , रिपोर्ट करने कहने पर शादी कर अपने की बात कहकर धोखे में रखा और अब शादी से इंकार कर दिया है । आरोपी युवक पर चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा बलात्कार की धाराओं पर कार्रवाई कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित महिला बताई कि अपने मायके में रहती है । उसके भाई के ससुराल के लड़के गुलशन यादव को घर में पारिवार के बिजनेश में सहयोग करेगा सोचकर घर लाये थे जो इनके साथ घर में रहता था । महिला बताई कि 16 अक्टूबर 2021 के करीब रात्रि गुलशन यादव इच्छा के विरूद्ध घर के बाहर बरामदे में ले जाकर बलपूर्वक शारिरीक संबंध बनाया और शादी करूंगा बोला लेकिन अब शादी की बात करने पर गुलशन लड़ाई - झगड़ा करता है तथा शादी नहीं करूंगा कहकर साफ इंकार कर रहा है । *आरोपी गुलशन यादव उम्र 32 निवासी खरसिया* को आज दिनांक 02.05.2022 को गिरफ्तार कर खरसिया न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । टूटी कलम
अपराध क्रमांक (4) किराये मकान में रहने आई युवती से मोहल्ले का युवक छेड़खानी कर करने लगा परेशान ™️ युवती ने थाना कोतवाली में युवक पर दर्ज करायी रिपोर्ट ™️ कोतवाली पुलिस ने युवक को भिजवाया जेल ™️ रिपोर्ट के 5 घंटे के भीतर आरोपी को छेड़खानी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पकड़ा ™️कोतवाली पुलिस द्वारा छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज के महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती पिछले कुछ दिनों से थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ले में अपने परिवार सहित आकर किराये मकान में रह रही हैं । उसी मोहल्ले में रहने वाला रज्जू खान नाम का लड़का युवती को आए दिन परेशान करता था । कई दिनों तक युवती रज्जु खान के छेड़खानी को सह कर लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं करा रही थी जिससे रज्जु खान का हौसला और बढ़ता जा रहा था । दिनांक 10/04/2022 को इतवारी बाजार से जब युवती पंखा बनाकर वापस घर आ रही थी । मोहल्ले का रज्जु खान फिर रास्ते में महिला से अश्लील बातें बोला और उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था, युवती चुपचाप घर चली गई और आखिरकार अपने पति को बताई जिसके बाद पति थाना कोतवाली में रिपोर्ट की सलाह दिया । युवती थाना आकर थाना प्रभारी मनीष नागर को घटना बताई थाना प्रभारी द्वारा तत्काल महिला के रिपोर्ट पर धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवक *रज्जू खान पिता रमजान खान उम्र 24 साल निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र* को पतासाजी कर अपराध कायमी के महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। टूटी कलम
अपराध क्रमांक (05) घर घुसकर अकेली युवती से छेड़छाड़, छेड़खानी के आरोप में युवक गया जेल….
कोतवाली पुलिस द्वारा छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, दोनों ही मामलों में आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है । आज दिनांक 01/05/2022 के दोपहर करीब 03.00 बजे थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढिमरापुर क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 01/05/2022 को दोपहर के समय उसके माता पिता घरेलू सामान लेने रायगढ़ टाउन की तरफ गए हुए थे । घर में अकेली थी दोपहर करीब 2:00 बजे सूरज लहरे नाम का युवक घर अंदर घुस आया और अकेली देखकर गंदे इशारे कर छेड़खानी की नियत से हाथ, पांव पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा जिससे जैसे-तैसे अपने आप को छुड़ाकर घर से बाहर भाग कर आई और अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी जिनके घर आने के बाद सभी थाना कोतवाली पहुंचकर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई , रिपोर्ट पर आरोपी सूरज लहरे के विरुद्ध धारा 452, 354 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मनीष नागर के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी आरोपी सूरज लहरे पिता पुनीराम लहरे 25 साल निवासी अम्बेडकर आवास रायगढ़ थाना कोतवाली की पतासाजी कर थाना लाया गया । थाना प्रभारी मनीष नागर के निर्देशन पर महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर द्वारा आरोपी की गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया जहां जेल वारंट पर आरोपी सूरज लहरें को जेल दाखिल कराया गया है । टूटी कलम






