✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. कार सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ससुर-दामाद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान ससुर व दामाद ने भी दम तोड़ दिया. सडक़ हादसे में एक साथ 3 लोगों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं. टूटी कलम
दर्दनाक सड़क हादसा सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा में नेशनल हाइवे 43 पर हुआ. सभी घरघोड़ा रायगढ़ से बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. कार में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के डगनीनारा से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग कार में सवार होकर बारात बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ गए थे. सभी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घरघोड़ा लौट रहे थे. टूटी कलम
रात करीब 12.30 बजे रास्ते में बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा में एनएच पर स्थित पुलिया के पास ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में नरेश कुमार राठिया पिता लखन सिंह उम्र 15 वर्ष की सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को इलाज के लिए शांतिपारा बतौली स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. टूटी कलम
यहां सभी की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान देर रात रायगढ़ के घरघोड़ा डगनीनारा निवासी 46 वर्षीय खुलेश्वर राठिया पिता आनंद राम राठिया की मौत हो गई. वहीं शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान खुलेश्वर के दामाद बंशी राठिया 26 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया. अचानक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. टूटी कलम





