✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ आवश्यक सूचना- आज दिनांक 03.05.2022 को थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) के ग्राम पोकडेगा काजू बाड़ी जंगल में एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 25-30 साल का जला हुआ शव मिला है । पूरा शरीर जल गया है। उक्त अज्ञात व्यक्ति को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर पोकडेगा काजू बाड़ी जंगल में लाकर जंगल में फेंककर लाश का जला दिया गया है। अज्ञात मृतक पीला रंग का टीशर्ट व नीला रंग का जींस पेंट पहना था, मृतक का नीचे तरफ का एक दांत टुटा हुआ है । कृपया अपने – अपने थाना क्षेत्र में पतासाजी कर एवं गुम इंसान का मिलान कर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को सूचित करने का कष्ट करें ।
थाना प्रभारी लैलूंगा – मो.नं. 9479193219





