
✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ परशुराम जन्मोत्सव अवसर पर ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए वही लोकगायक दीपक आचार्य,भजन गायक विजय शर्मा एवं फेमस गिटारिस्ट हेमंत पंडा,को संगीत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता कार्यक्रम भी किया गया जिसमें ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया वही कार्यक्रम का एंकरिंग भजन गायक विजय शर्मा ने किया और लोगो को सा रे गा मा अंताक्षरी का याद दिला दिया,बजर राउंड में प्रतियोगी नोक झोंक करते हुए कार्यक्रम का मजा लेते रहे,वही पुराने गीतों से विजय ने गजब का माहौल बनाया,वही निर्णायक के रूप में लोक गायक दीपक आचार्य बैठे और हर राउंड में प्रतियोगियों की धड़कनों को बढ़ाते हुए खूब मस्ती कराए समिति की महिलाओ ने दीपक के जजमेंट की खूब प्रशंसा की,वही प्रसिद्ध गिटारिस्ट हेमंत पंडा के सोलो परफार्मेंस पर लोग झूमते नजर आए,विप्र समाज ने इन्हें संगीत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। टूटी कलम









