⭕️ टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ । जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न प्राप्त अपने प्रिय नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि 21 मई शनिवार को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई। जिला महिला इंटक अध्यक्ष(ग्रामीण) अरुणा मेश्राम एवँ उपस्थित महिलाओं ने अपने प्रिय नेता स्व. राजीव गांधी के चित्र पर व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात अरुणा मेश्राम ने उपस्थित सभी कांग्रेसी महिला इंटक को एकता और अखंडता बनाए रखने और आतंकवाद का विरोध करने की शपथ दिलाई व भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के कार्यकाल में हुए यादगार कार्यों के विषय मे बताया कि राजीव गांधी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक हों,सामाजिक,राजनैतिक,विज्ञान तकनीकी या विदेश नीति हो सभी मे नित नई उपलब्धियां प्राप्त की थीं। टूटी कलम






