• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, February 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM “T S Singhdeo” पर विशेष लेख आखिर एक राजा इतना अपमान सहकर भी जिल्लत भरी राजनीति में क्यो सक्रिय है ? बाबा के भोलेपन का राजनीति में कोई कार्य नही है

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th May 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS

⭕️ टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ 15 साल के वनवास के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में धमाकेदार वापसी की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता अंबिकापुर के राजा टी एस सिंहदेव( बाबा) को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है परंतु कांग्रेस के जब सितारे गर्दिश में थे तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदयात्रा कर पूरे छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभाओ तक पहुंचे एवं कांग्रेस स्कोर कांग्रेस की डूबती नाव को तिनके का सहारा भी दिए। जिस वजह से भूपेश बघेल का नाम भी सूची में प्रथम पायदान पर ही था। इस बीच यह समाचार प्राप्त हुए की टी एस बाबा एवं भूपेश बघेल के बीच ढाई ढाई साल के फार्मूले पर रजामंदी हो गई है। टीएस बाबा एक राजा के अनुसार पहले के ढाई साल भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया। जिसे एक टी एस बाबा का मास्टर स्ट्रोक भी कहां जा सकता है। क्योंकि 15 साल के बाद मिली सत्ता के कारण प्रदेश का कोष खाली हो चुका था एवं कांग्रेस से चुनकर आए नए विधायकों को मंत्री पद भी दिया जाना था एवं साथी प्रदेश के विकास कार्य को भी गति दिया जाना था। जिसको लेकर बाबा ने समझा था कि भूपेश बघेल के अढ़ाई साल यही सब मैनेजमेंट करने में कट जाएंगे एवं बाद के ढाई साल में वे स्वयं मुख्यमंत्री बन कर इत्मीनान से राज्य का कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। भूपेश बघेल पुनः आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उसमें सक्रिय हो जाएंगे परंतु पाशा उल्टा पड़ गया ढाई साल के भीतर भूपेश बघेल ने चाणक्य नीति का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश के खाली पड़े खजाने को धन से लबालब कर दिया एवं धान खरीदी का समर्थन मूल्य बढ़ाकर गौ चंदन की भी खरीदी शुरू कर प्रदेश की ग्रामीण जनता के दिलों पर अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। ढाई साल के बाद जब टी एस सी देव ने भूपेश बघेल से अपने राज्य करने का समय बतलाया तब भूपेश बघेल 56 विधायकों को लेकर दिल्ली जा पहुंचे एवं सोनिया एवं राहुल पर दबाव डाल दिए कि अगर वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो साथ में आए सारे विधायक भी अपना त्यागपत्र दे देंगे। जिस वजह से कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा एवं टी एस बाबा को बहला-फुसलाकर दिल्ली से बैरंग वापस रायपुर भेज दिया गया. टूटी कलम

छत्तीसगढ़ डोल रहा है बाबा बाबा बोल रहा है कि हवा निकली एक समय लगने लगा था कि अब प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बनने जा रहे हैं परंतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिमाग से बहुत ज्यादा परिपक्व राजनेता बन चुके हैं । उनकी दस जनपथ के भीतर सीधी पेठ बन चुकी है जिस वजह से सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं रहते हैं। टूटी कलम

उम्र दराज हो चले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अब प्रदेश में जिन जिलों में दौरा कर रहे हैं ।वहां उनके स्वागत सत्कार एवं आगमन के समय प्रस्थान के समय संबंधित जिलों के कलेक्टर,एस पी, विधायक प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर टीएस बाबा के कार्यक्रम में से दूरी बनाकर रखते हैं जो संभवत ऊपरी इशारे पर हो रहा है। टीएस बाबा भी अब इस तरह के प्रोटोकॉल से वाकिफ हो चुके हैं इसलिए वे कलेक्टर एसपी विधायक के ना आने पर भी बुरा नहीं मान रहे हैं । अब तो बात यहां तक पहुंच गई है कि जहां भी बाबा जा रहे हैं वहां के स्थानीय नेता ,पंच, सरपंच, पार्षद, भी टी एस बाबा के कार्यक्रम से कन्नी काटने लगे हैं। टूटी कलम

पिछले बार की अपेक्षा इस बार सरगुजा संभाग से कांग्रेस की कम सीटें आने की प्रबल संभावनाएं है…. एक आंकलन के अनुसार पिछली दफे के चुनाव में सरगुजा संभाग से सारी सीटें कांग्रेस को मिली थी। जिसमें टी एस बाबा का अहम भूमिका रही थी ,परंतु टी एस बाबा जिन जिन को राजनीति करना सिखाए, विधायक बनवाएं, उन लोगों ने ही बाबा को बीच मझधार में छोड़कर धोखा दे दिए। अब यह संभावनाएं बन रही है कि इस दफे के चुनाव में कांग्रेस को महज 2-4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। टूटी कलम

किंग टी एस बाबा को अब किंग मेकर बन कर राजमहल में ही बैठकर सारी गतिविधियां संचालित करनी चाहिए । लगभग 1000 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक मालिक टी एस बाबा को अब इस उम्र में गली गली घूमने की कतई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। सरगुजा संभाग के दौरे पर चाहे प्रधानमंत्री , देश के ग्रह मंत्री आए या मुख्यमंत्री आए तो उनके दरबार राजमहल में उनसे मिलने स्वंय चलकर जाए। वर्तमान में राजनीति का स्तर इतना निचे गिर चुका है कि बाबा सरीखे धीर, गंभीर, शांत, शालीन, इंसान के लिए करना ठीक नहीं है। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM रायगढ़ की बेटी के साथ अनहोनी होने से पूर्व एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस रातों-रात महिला को ससुराल (बिहार)से वापस लाई रायगढ़

Next Post

TuTi KaLaM : Health news :

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

वाहन चेकिंग अभियान के जाल में फंस गया गांजा तस्कर ™️ जनता के सामने सवाल खड़ा है की पुलिस इतने वर्षों तक निष्क्रिय क्यों थी ™️ क्या शशि मोहन सिंह से पूर्व  तेज तर्रार, कड़क, अनुशासन प्रिय,समझौता न करने वाले कोई भी पुलिस अधीक्षक नहीं आए थे ™️

14th February 2026
टूटी कलम विशेष

बिहार से आए रायगढ़ में गुंडागर्दी किये ™️ अब रायगढ़ जेल में रहना होगा ™️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान पर ™️ रायगढ़ पुलिस की त्वरित करवाई ™️

13th February 2026
टूटी कलम विशेष

शाबाश रायगढ़ पुलिस ™️ धन्यवाद पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ™️ अब गुंडे मावलियों की खैर नहीं ™️ 24× 7 सेवा में हाजिर रायगढ़ पुलिस ™️

12th February 2026
टूटी कलम विशेष

अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक हुए गोपाल अग्रवाल ™️ PWD विभाग से पत्र व्यवहार करने के बाद PHE विभाग को भेजा पत्र ™️

12th February 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन चालू है ™️ इलाज से बचने के लिए ™️ रायगढ़ छोड़ दो और रायगढ़ जिला छोड़ दो ™️ पुलिस बहुत कठोरता एवं निर्दयता से काम कर रही है…. डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

12th February 2026
टूटी कलम विशेष

खाकी पर बदनुमा दाग ™️ कौन है मोनिका गुप्ता ™️ इसने क्या कांड कर डाला ™️ ऐसा सोना किस काम का जो कानों को काट दे ™️

11th February 2026
Next Post

TuTi KaLaM : Health news :

TuTi KaLaM RaIgArH शहादत दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित सी एम एच ओ, बी एम ओ एवं एस डी एम ने किया रक्तदान ™️ काला दिवस पर यादें हो गई ताजा ™️ दिल भर आया और आंखे हो गई नम ™️

TuTi KaLaM RaIgArH उक्त बालक कल "हिमगिरि" से लापता है। जिसको रायगढ़ में देखा जाना बतलाया गया है। जिसका नाम अमन करइयारी है। बालक के माता- पिता बेहद परेशान है। बालक के लापता होने की रिपोर्ट हिमगिरि एवँ रायगढ़ थाने में की जा चुकी है । बालक के दिखने पर नीचे दिए गए नम्बर पर इत्तला करें एवँ फोटो एवं समाचार को सब ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 7389738877

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In