• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, July 28, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन चालू है ™️ इलाज से बचने के लिए ™️ रायगढ़ छोड़ दो और रायगढ़ जिला छोड़ दो ™️ पुलिस बहुत कठोरता एवं निर्दयता से काम कर रही है…. डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th February 2026
0
0
SHARES
6
VIEWS
Advertisement



🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर #ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहार ™️ 🚨 ऑपरेशन”आघात” में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाई ™️ 🚨 *लैलूंगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटर सायकल भी जप्त ™️🚨 कोतवाली पुलिस ने जोगीडिपा से देशी-अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बदमाश को दबोचा ™️🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश …. ऑपरेशन आघात में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर होगी निरंतर कड़ी कार्रवाई होगी ™️

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍………….. आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने टूटी कलम से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में की जा रही है. उन्होंने सख्त लहजे में अपराधी तत्वों के लिए कहा कि अपराधी या तो रायगढ़ शहर और जिला छोड़ दे या फिर सुधर जाए क्योंकि रायगढ़ पुलिस बहुत कड़ाई और निर्दयतापूर्वक कार्य करने जा रही है। अपराधी स्वयं को बहुत बड़ा समझने की गलती ना करें. पुलिस किसी भी राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक दबाव में झुक कर काम नहीं करेगी. उन्होंने बताया कि  ताबड़तोड़ कार्रवाई को *#ऑपरेशन_आघात* नाम दिया है ।  ऑपरेशन आघात के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 1 दिन में ही निम्न कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 फरवरी को कोतवाली एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी और शराब बिक्री के मामलों का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें अवैध गांजा और भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है ।

➤ *लैलूंगा पुलिस : दुपहिया पर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 3 किलो गांजा और दुपहिया जप्त*
    
       कल दिनांक 11.02.2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा  पुलिस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास केंदाटिकरा मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। चालक ने अपना नाम *मोहन यादव उर्फ गुन्नू (22 वर्ष), निवासी पत्थलगांव बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 09 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरोज कुमार दास ब्राम्हण (36 वर्ष), निवासी घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर* बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से *03 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये* है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त *एक बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जप्त* की गई। आरोपियों के विरुद्ध *थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमरसाय भगत एवं गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

➤ *कोतवाली पुलिस : जोगीडिपा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 25 पाव देशी शराब और 2 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

           थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा जोगीडीपा निवासी बलराम सहिस (36 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री कर रहा है। रेड के दौरान प्रारंभिक इंकार के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने दुकान से *19 पाव देशी प्लेन, 06 पाव देशी मसाला तथा 02 बोतल मैकडावल नंबर वन अंग्रेजी शराब कुल 06.00 बल्क लीटर (कीमत 3640 रुपये)* निकालकर पेश किया। जप्ती उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक जितेन्द्र दुबे एवं कमलेश यादव शामिल रहे।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश* —

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि *“जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन_आघात के माध्यम से ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के लिए अब जिले में कोई स्थान नहीं है।”*  उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

सुधर जाओ संभल जाओ या पुलिस सुधार देगी ™️ गुंडागर्दी,छेड़खानी, अनैतिक, अवैध कारोबार बर्दाश्त से बाहर ™️ कानून को खेल समझने वालों को उनका पता बताने आया हूं मैं ™️ शशि मोहन सिंह एसपी रायगढ़ ™️

Next Post

अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक हुए गोपाल अग्रवाल ™️ PWD विभाग से पत्र व्यवहार करने के बाद PHE विभाग को भेजा पत्र ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

अघोर गुरुपीठ ब्रह्म निष्ठालय बनोर में मनाया जाएगा 29 तारीख को गुरु पूर्णिमा महापर्व ™️ तैयारियां जोर-जोर से शुरू हुई ™️ विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनकर तैयार ™️ श्रमदान 28 को होगा ™️

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

थानेदार प्रशांत राव की सटीक विवेचना ™️ आरोपी को आजीवन कारावास ™️ एक लाख रुपए की क्षतिपूर्ति की सजा मुक़र्रर ™️

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान

20th July 2026
Next Post

अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक हुए गोपाल अग्रवाल ™️ PWD विभाग से पत्र व्यवहार करने के बाद PHE विभाग को भेजा पत्र ™️

शाबाश रायगढ़ पुलिस ™️ धन्यवाद पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ™️ अब गुंडे मावलियों की खैर नहीं ™️ 24× 7 सेवा में हाजिर रायगढ़ पुलिस ™️

बिहार से आए रायगढ़ में गुंडागर्दी किये ™️ अब रायगढ़ जेल में रहना होगा ™️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान पर ™️ रायगढ़ पुलिस की त्वरित करवाई ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In