🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹 …ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस देशव्यापी बंद के अंतर्गत जिले में भी दवा दुकानें बंद रहेंगी, जिसके संबंध में जिला रायगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ ने कलेक्टर कार्यालय में अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंप दिया है।
जिले के सभी जन औषधि केंद्र और धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे , साथ ही कुछ मेडिकल स्टोर्स के नंबर जारी किए गए है आपातकालीन के लिए
ताकि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से, विशेषकर गंभीर एवं लंबी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, बीपी, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और मिर्गी) से ग्रसित मरीजों से अपील की है कि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरी दवाइयों और जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही खरीदकर सुरक्षित रख लें।
आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर नागरिक तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल, जिला चिकित्सालय या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी स्तर पर संचालित सभी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों और श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स को 20 मई को अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा विक्रेता संघ (केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ) से भी इस बंद स्थिति को पूरी तरह शांतिपूर्ण और वैध तरीके से आयोजित करने की अपील की है।
रामनिवास टॉकीज चौक पर दिया जाएगा धरना. जिला औषधि विक्रेता संघ के द्वारा स्थानीय रामनिवास टॉकीज चौक पर लक्ष्मी मेडिकल के पास सुबह से एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मरीजों की कठिनाइयों को देखते हुए शहर के सभी नर्सिंग होम परिसर, सभी अस्पतालों के अंदर की दवा दुकाने, किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय के अंदर धन्वंतरी फार्मेसी, अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के अंदर धन्वंतरी फार्मेसी, मेडिकल कॉलेज के अंदर जन औषधि केंद्र, कोतरारोड अगरिया सदन परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है।
खुली रहने वाली सूचीबद्ध दवा दुकाने












