• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, June 11, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : जेएसपी को केंद्र सरकार से दो श्रेणियों में नेशनल सीएसआर अवार्ड । कंपनी मामलों के मंत्रालय ने महत्वाकांक्षी जिलों/कठिन क्षेत्रों (पूर्वी भारत) में सीएसआर और राष्ट्रीय प्राथमिकता क्षेत्र (दिव्यांगों की सहायता) में सराहनीय सेवाओं के लिए दिया अवार्ड । तीन चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया के बाद इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हुआ जेएसपी का नॉमिनेशन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd August 2022
0
0
SHARES
2
VIEWS
Advertisement

🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ …जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बतलाया की,जाने-माने उद्योगपति  नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के कंपनी मामलों के मंत्रालय ने कंपनी का चयन नेशनल सीएसआर अवार्ड – 2020 की दो श्रेणियों के लिए किया है।


कंपनी मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जेएसपी को दो श्रेणियों, महत्वाकांक्षी जिलों/कठिन क्षेत्रों (पूर्वी भारत) में सीएसआर और राष्ट्रीय प्राथमिकता क्षेत्र (दिव्यांगों की सहायता) में सराहनीय सेवाओं के लिए इस सम्मान का विजेता घोषित किया गया है। जेएसपी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकार, देश के तीन प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थानों और उद्योग एवं व्यापार मंडलों के बाद क्षेत्र में किये गए कार्यों का सत्यापन व सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन की नामांकन की निर्धारित प्रणाली के आधार पर मंत्रालय द्वारा शुरू की गई तीन चरणों की एक कठोर चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है।
इस उपलब्धि पर जेएसपी के चेयरमैन  नवीन जिन्दल ने कहा, “हम लोगों के साथ मिलकर और इस धरती को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से उद्योग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान करते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कृतसंकल्प हैं। हम सीएसआर के तहत बहुआयामी सामाजिक विकास कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि हम अपने प्लांट क्षेत्र के साथ-साथ देश के अन्य स्थानों पर लोगों के जीवन में बदलाव ला सकें। कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा जेएसपी को दो श्रेणियों में नेशनल सीएसआर अवार्ड वास्तव में लोगों के लिए काम करने के हमारे जुनून, हमारे दर्शन का परिचायक है। हमारे लिए लोग सदैव सबसे पहले हैं ”।
जेएसपी को नेशनल सीएसआर अवार्ड के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “हम आभारी हैं और प्रोत्साहित भी हुए हैं कि भारत सरकार ने हमें हमारे सीएसआर कार्यक्रमों के लिए सर्वोच्च अवार्ड प्रदान किया है। महामारी पर विजय प्राप्त करने के बाद हम स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज और जलवायु समेत अनेक क्षेत्र में संकटों और जरूरतों के बारे में और अधिक सजग हुए हैं। हमारे सभी कार्यक्रम पूरी तरह से संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप हैं और हमारा लक्ष्य देश में लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए काम करना है। यह अवार्ड गरीबों-जरूरतमंदों के उत्थान के लिए विभिन्न विकास कार्यक्रम लागू करने के प्रयासों में और तेजी लाने के लिए हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
वाड़ी जेएसपी द्वारा चलाई गई वह परियोजना है, जिसकी समीक्षा नेशनल सीएसआर अवार्ड के लिए की गई। यह छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक की अनुसूचित जनजाति आबादी को लाभान्वित करने वाली 500 एकड़ पहाड़ी भूमि पर लागू कृषि बागवानी परियोजना है। इसी तरह जेएसपीएल फाउंडेशन ने ओडिशा के अंगुल जिले के पल्लाहारा ब्लॉक में 1200 से अधिक बच्चों में कुपोषण घटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन दोनों कार्यक्रमों की समीक्षा नेशनल सीएसआर अवार्ड की ‘महत्वाकांक्षी जिलों/कठिन क्षेत्र में सीएसआर’ (पूर्वी भारत) श्रेणी में की गई। तमनार में इसके अलावा शिशुओं और माताओं की मृत्यु दर घटाने में जेएसपी की वात्सल्य परियोजना का महत्वपूर्ण योगदान है। महिला सशक्तीकरण के लिए भी जेएसपी अनेक परियोजनाएं इस क्षेत्र में चला रहा है।
इसी तरह जेएसपी के एक प्रमुख कार्यक्रम ‘आशा द होप’ की समीक्षा ‘राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योगदान’ (दिव्यांगों की सहायता) की श्रेणी में अवार्ड के लिए की गई। जेएसपीएल फाउंडेशन इस परियोजना में दिव्यांगों, विशेष रूप बच्चों और अन्य लोगों के पुनर्वास और उनके सशक्तीकरण के लिए समर्पित है।
अपनी सीएसआर शाखा जेएसपीएल फाउंडेशन के माध्यम से जेएसपी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ-साथ देश के अनेक क्षेत्र में लोगों की खुशहाली के लिए काम कर रहा है।
गौरतलब है कि इस पुरस्कार की स्थापना के बाद नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पहली बार विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 29 अक्टूबर 2019 को 19 कंपनियों को सम्मानित किया गया था और इतनी ही कंपनियों का उल्लेख भी इस अवसर पर किया गया था। उस समय  राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार प्रदान किया था।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : रायपुर चलो,रायपुर चलो, रायपुर चलो ™️ 24 तारीख को वादा खिलाफी के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास घेरने रायपुर चलो ™️ आकाश शर्मा ने की अपील …

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : उद्योग की तर्ज पर रायगढ़ मे चल रहा है “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” ™️ बच्चों के अभिभावक इस स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन करवाने से कतराने लगे हैं ™️ मणिकंचन केंद्र निकट होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है प्रतिकूल प्रभाव ™️ हिटलर शाही में अन्य स्कूलों से आगे निकल चुका है “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : उद्योग की तर्ज पर रायगढ़ मे चल रहा है "दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल" ™️ बच्चों के अभिभावक इस स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन करवाने से कतराने लगे हैं ™️ मणिकंचन केंद्र निकट होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है प्रतिकूल प्रभाव ™️ हिटलर शाही में अन्य स्कूलों से आगे निकल चुका है "दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल" ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग (ट्रैफिक) का तबादला सारंगढ़ हुआ ™️ 06 सितंबर को मुख्यमंत्री का आगमन सारंगढ़ हो सकता है ™️ नए जिले का रूप ले रहा सारंगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भी आवश्यकता है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : अति उत्साह में यह क्या बोल गए श्री श्याम मंडल के पदाधिकारी ™️ अभिषेक मीणा को अभिषेक मित्रा ? ™️ उद्घाटन नंदकुमार पटेल ने किया था ? ™️ 25 मई 2013 को नंदकुमार पटेल शहीद हो चुके है ™️ सुनिए श्री श्याम मंडल रायगढ़ के पदाधिकारी की फिसलती जुबान ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In