• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, October 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH :साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ के प्राचार्य एवं चार विद्यार्थियों को मिला प्रतिष्ठित सीबीएसई राष्ट्रीय एडोलेसेंट समिट,2022पुरस्कार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd December 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

💣 टिल्लू शर्मा ✍️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ नई शिक्षा नीति NEP 2020 के अगले सत्र से लागू करने के लिए पूरा देश तैयार है , इसी के तहत भारत सरकार एवं सीबीएसई के सम्मिलित प्रयास से दिनांक 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक नई दिल्ली स्थित बाल भवन में सीबीएसई राष्ट्रीय एडोलेसेंट समिट 2022 का भव्य आयोजन किया गया था ।इस कार्यक्रम में देश विदेश के समस्त सीबीएसई स्कूलों के लगभग 120 विद्यालयों का चयन किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि विद्यालयों में पठन पाठन एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किशोरावास्था में जीवन शैली,मानसिक स्वास्थ्य के विकास हेतु विद्यालयों में क्रियान्वित सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाया गया है ।
सीबीएसई द्वारा श्रेष्ठ 120विद्यालयों के सर्वोत्तम सर्वांगीण विकास के लिए प्रायोजित गतिविधियों को प्रदर्शित एवं प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।इसी प्रक्रिया के माध्यम से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को चार कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया है।जिसके तहत साधुराम विद्या मंदिर को किशोरावस्था में जीवन शैली एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया है । किशोरावास्था में शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है एवं सभी विद्यालयों का यह दायित्व बनता है कि विद्यालयों में उच्च कोटि सुविधाएं योग्य शिक्षकों एवं एकीकृत पाठ्य क्रमों का प्रचलन करें ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके ।
साधुराम विद्या मंदिर एक आदर्श विद्यालय बनने के लिए अग्रसर है एवं नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है ।

कार्यक्रम के पहले दिन 15दिसम्बर को रिटोरिक,पेंटिंग आदि रखा गया ।16दिसंबर को यूथ पार्लियामेंट एवं नुक्कड़ नाटक था।17, दिसम्बर को यूथ पार्लियामेंट फाइनल राउंड , एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया ।
इसका आयोजन का उद्देश्य ही है कि विद्यार्थी
इन सभी में शामिल हो कर कुछ नए विचारों के साथ अपने भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम हो सकें ।
यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि साधुराम विद्या मंदिरके चार विद्यार्थी क्रमश: उन्नति प्रधान (बारहवीं ),कविता पटेल (बारहवीं),आयुष मजूमदार (दसवीं),मयंक गोयल (दसवीं )रायगढ़ और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे ।
यह विद्यालय के साथ ही पूरे अंचल के लिए हर्ष का विषय है । ये सभी विद्यार्थी प्रदर्शनी ,पेंटिंग , युवा संसद ,नृत्य ,नुक्कड़ नाटक आदि में शामिल होते हुए प्रशंसा और सराहना प्राप्त किए ।
इन विद्यार्थियों द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस ट्री का मॉडल बनाया गया था और विभिन्न विषयों को साधुराम विद्या मंदिर में किस प्रकार क्रियान्वित और संयोजित किया जाता है इसे बताया गया ।

नुक्कड़ नाटक में इन
विद्यार्थियों को स्पेशल जूरी अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार पूरे भुवनेश्वर जोन में सिर्फ 2 स्कूलों को मिला है ,जिसमें साधुराम विद्या मंदिर,रायगढ़ एवं द मदर्स स्कूल , भुवनेश्वर है । इसके साथ ही इस कार्यक्रम में अपनी महत्त्वपूर्ण सहभागिता एवं विद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य ,स्वस्थ जीवन शैली को क्रियान्वित करने हेतु विद्यालय के प्राचार्य टी .बिस्वाल को भी पुरस्कृत किया गया है । इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जितेंद्र नागपाल ( प्रोग्राम डायरेक्टर एक्सप्रेशंस, इंडिया) एवं जोसेफ एमैनुअल (डायरेक्टर एकेडमिक्स,सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ) शामिल थे ।

“से नो टू बुलिंग” इस विषय पर नाटक की रचना विद्यालय की हिंदी शिक्षिका डॉ .मनीषा अवस्थी (PGT)प्राचार्य टी बिस्वाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया था । यह नाटक विद्यालय में होने वाली बदमाशियों और प्रताड़ना के विषय पर केंद्रित था । विद्यालय से पवित्रण के निल्लिक्का (PGT), आरती प्रधान (TGT) के साथ ये चारों विद्यार्थी अपनी कार्यक्षमता को अपने हुनर और प्रतिभा के माध्यम से प्रदर्शित किया
। नेशनल अवार्ड मिलने पर पूरे विद्यालय में खुशी व्याप्त है ।भविष्य में इन सभी विधार्थियों से बहुत सी अपेक्षाएं हैं ।

विद्यालय के प्राचार्य टी बिस्वाल, उपप्राचार्या श्रीमती सबिता दास , मार्गदर्शक शीबा राम बिबोर्था ,प्रबंधन समिति से श्रवण अग्रवाल ,श्रीमती अभिलाषा गर्ग एवं समस्त सदस्यों ने विद्यालय के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सराहना करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : वार्ड क्रमांक 27 में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सरिता ठाकुर की जीत सुनिश्चित लग रही है ™️ टिकट देने के मामले में कांग्रेस शायद जल्दबाजी कर गई ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शहर में अवैध हथियार सप्लाई करने वालों का भांडा फोड़ा ™️ बांग्लादेशी तत्व रायगढ़ में सक्रिय हैं ™️ जिनका मकसद है शहर में अराजकता फैलाना ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

9th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शहर में अवैध हथियार सप्लाई करने वालों का भांडा फोड़ा ™️ बांग्लादेशी तत्व रायगढ़ में सक्रिय हैं ™️ जिनका मकसद है शहर में अराजकता फैलाना ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : ओछी मानसिकता का शिकार बने पार्षद सेठों की गोद में जा बैठे ™️ रायगढ़ के विकास का कर रहे हैं विरोध ™️ क्या गांधी गंज, रवि शंकर शुक्ला मार्केट शहर से अलग है या वार्ड क्रमांक 19 का अंग नहीं है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा,अनुविभागीय अधिकारी गगन शर्मा बनने जा रहे हैं रायगढ़ शहर के ऐतिहासिक व्यक्ति ™️ जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति मजबूत इरादो से हो पाएगा शहर का विकास ™️ विप्र वंश के है तीनों अधिकारी ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In