• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi kaLaM RaIgArH : बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली पुलिस महा निरीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने ™️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का किया गया सम्मान ™️ रायगढ़ जिले से प्रमोद सागर आरक्षक क्रमांक 655 को दिया गया प्रशस्ति पत्र ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
10th February 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

👉 विवेचना की गुणवत्ता के स्तर में सुधार के लिए दिये गये निर्देश ।
👉 चिन्हित अपराध योजना के तहत अपराधों की चरणबद्ध समीक्षा के दिये गये निर्देश।
👉 सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर दुर्घटना को रोकने हेतु कार्ययोजना पर की गई चर्चा।
👉 अनियमित वित्तीय कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये निर्देश ।
👉 सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिलों में चलाये जायेंगे जागरूकता कार्यक्रम ।
👉 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियां के लिए किया जायेगा रेंज स्तरीय खेल का आयोजन।
👉 पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए दिये गये निर्देश ।

रेंज स्तरीय पुलिस अधीक्षकों की बैठक दिनांक 10-02-2023 को रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आहूत की गई । बैठक के दौरान रेंज के गंभीर आपराधिक प्रकरणों, समंस-वारंट तामिली, चिन्हित अपराधों की प्रगति, महिला-बच्चों से संबंधित अपराध, यातायात प्रबंधन, पासपोर्ट सत्यापन, अनियमित वित्तीय कंपनियों, दोषमुक्ति प्रकरणों के साथ-साथ पुलिस कल्याण के मुद्दों पर चर्चा की गई ।
बैठक में मीणा द्वारा जिलों में अपराधों के नियंत्रण हेतु प्रोएक्टिव पुलिसिंग एवं विजिबल पुलिसिंग हेतु निर्देश दिये गये। समंस-वारंट की शत्प्रतिशत तामीली के संबंध में निर्देश देते हुए कहा गया कि विभागीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी समन किये जाने पर उन्हें आवश्यक रूप से साक्ष्य हेतु उपस्थित कराया जावे। स्थायी वारंट की तामीली हेतु अभियान चलाने निर्देश दिये गये । चिन्हित अपराध योजना के अंतर्गत चिन्हांकित किये गये अपराधों का पर्यवेक्षण घटना दिनांक से ही वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर किये जाने तथा इस हेतु केस आफिसर नियुक्त करने के लिए भी कहा गया। महिलाओं-बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों की समीक्षा की गई तथा लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल हेतु निर्देशित किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु कार्यवाही करने, विशेषतौर पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल लगने व छूटने के समय भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण एवं स्कूल वाहनों के चालकों व वाहनों की नियमित जॉच के निर्देश दिये गये। अनियमित कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की गिरफ्तारी, कंपनियों की संपत्ति के चिन्हांकन एवं कुर्की कार्यवाही तथा कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिये गये ।
मीणा द्वारा बैठक के दौरान दोषमुक्ति प्रकरणों पर भी चर्चा कर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से कराया जावे ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके। जिला पुलिस कार्यालय के शिकायत शाखा को मजबूत बनाने व शिकायत जॉच की गुणवत्ता बढ़ाने निर्देश दिये गये।
पुलिस एवं जनता के आपसी समन्वय एवं संवाद, अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के सभी जिलों में जिला एवं अनुविभाग स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम का आयोजन करने निर्देश दिये गये। मीणा द्वारा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की भी चर्चा मीटिंग के दौरान की गई, जिसमें साप्ताहिक परेड, पुलिस लाईन व पुलिस क्वार्टर की साफ-सफाई, पानी-बिजली व अन्य कठिनाईयों पर चर्चा करते हुए उनके निदान के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाये रखने व टीम भावना से कार्य करने के उद्देश्य से जिलों में रेंज स्तरीय खेलों का आयोजन किये जाने निर्देशित किया गया।
बैठक के समापन के दौरान रेंज के जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें जिला बिलासपुर से सउनि अवधेश सिंह, आरक्षक 1148 सरफराज खान, जिला रायगढ़ से आरक्षक 655 प्रमोद सागर, प्र.आर. 628 राजेश पटेल, जिला कोरबा से निरीक्षक अश्वनी राठौर व आरक्षक 551 ओम प्रकाश, जिला जांजगीर-चांपा से उनि गोपाल सतपथी, आरक्षक 45 जितेन्द्र कुर्रे, जिला मुंगेली से राजाराम साहू, प्र.आर. 355 राजेश बंजारे, जिला गौ.पे.म. से सउनि नवीन मिश्रा एवं सउनि मनोज हनौतिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय, जिला सक्ती से निरीक्षक सतरूपा तारम, आरक्षक 814 खगेश्वर राठौर तथा रेंज पु.म.नि. कार्यालय से उनि(अ) संजय रावत, रवि निर्मलकर व आरक्षक श्रीश तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपरोक्त बैठक में सदानंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, एम.आर.अहीरे, पुलिस अधीक्षक सक्ती, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, राजेश कुकरेजा पुलिस अधीक्षक सारंगढ-बिलाईगढ़, विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, चन्द्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक मुंगेली, यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक कोरबा, दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर सहित रेंज कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH BiG BrEKiNg : छत्तीसगढ़ पुलिस जंगल में क्या तलाश रही है, उसने क्या पाया, पढ़िए दिलचस्प कहानी ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : पुलिस एवं जिला प्रशासन की समझाइए का असर नहीं दिख रहा है मैरिज गार्डन, डीजे संचालकों,आर्केस्ट्रा पार्टी, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौक के दुकानदारों पर ™️ देर रात तक तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाए जा रहे हैं ™️ रात को मजमा लगता है बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों में ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : पुलिस एवं जिला प्रशासन की समझाइए का असर नहीं दिख रहा है मैरिज गार्डन, डीजे संचालकों,आर्केस्ट्रा पार्टी, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौक के दुकानदारों पर ™️ देर रात तक तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाए जा रहे हैं ™️ रात को मजमा लगता है बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों में ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का जलवा बरकरार ™️ अपनों से करें प्यार नशे से करें इंकार ™️ निजात कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस कर रही है लगातार कार्रवाई ™️

TuTi KaLaM RaIgArH/ RJN.... राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालते ही रायगढ़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा आ रहे हैं अपने फॉर्म में ™️ राजनांदगांव में सोशल पुलिसिंग विजुअल पुलिसिंग पर दिया जा रहा है ध्यान ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In