• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : टूटी कलम की खबर का असर हुआ ™️ रायगढ़ के सट्टा खाईवाल के नाम से जाने पहुंचाने जाने वाले लोगों से चंदा लिया गया ™️ भगवान श्री राम पूरे ब्रह्मांड के पालनहार है उनसे सट्टे वाले जुदा नहीं है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th March 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔥 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ पूर्व में श्री राम शोभा यात्रा आयोजन समिति की बैठक में किसी ने सट्टेबाजों से चंदा ना लेने की बात बोलकर सदन में सन्नाटा ला दिया था। बैठक में उपस्थित सभी लोग उसकी बातों से सहमत दिखलाई दिए थे। इसके बाद टूटी कलम के द्वारा विरोध करते हुए अपना समाचार लोगों तक पहुंचाया गया था की पांडवों के द्वारा जुआ में पांच पतियों वाली पत्नी द्रोपदी के हार जाने के पश्चात क्या पांडवों का समाजिक बहिष्कार किया गया था। जुआ सट्टा एक सामाजिक बुराई है ना कि अपराध है। सट्टेबाज किसी को पीले चावल देकर सट्टा खेलने के लिए आमंत्रित नहीं करते हैं। सट्टा हार जीत का एक व्यवसाय है। व्यवसाय में नफा नुकसान सहन करना कुशल व्यवसाई की पहचान होती है। खिलाड़ी के द्वारा सट्टे में लाखों रुपए जीत जाने पर किसी की सहानुभूति खाईवाल के प्रति नहीं होती है और ना ही खाईवाल के द्वारा कोई घातक कदम उठाया जाता है। वहीं अगर खिलाड़ी सट्टे में रकम हार जाता है तो पूरा समाज खिलाड़ी के पक्ष में खड़े होकर सट्टा खाईवाल का विरोध करने लगते हैं। देखा यह जाता है कि जो लोग सट्टा का विरोध करते हैं उनके द्वारा बंद कमरे में बैठकर सट्टे की सौदेबाजी की जाती है और सट्टा का विरोध वही लोग ज्यादा करते हैं जो सट्टे के खेल में सम्मिलित रहा करते हैं। ताकि वे समाज में समाजसेवी कहलाकर ऊंची गर्दन कर अपनी शान कायम रख सकें।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के नामचीन कहलाए जाने वाले हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सट्टा का व्यवसाय करने वाले सबसे रामनवमी के नाम पर मोटा चंदा लिया गया है साथ ही जिस मार्ग से शोभा यात्रा निकलेगी वहां के चौक चौराहों की समितियों के द्वारा भी अलग से चंदा लिया गया है। व्यवसायियों ने 31 तारीख से शुरू होने जा रहे बड़े सट्टे का खेल आईपीएल की वजह से प्रभु श्री राम की सेवा में चंदा देने में कोई कोताही नहीं बरती गई। बतलाया गया है कि फोन के माध्यम से मुंह मांगा चंदा लिया गया है। जिसकी रसीद शायद नहीं दी गई है। रामनवमी शोभायात्रा में क्या सट्टा खेलने वाले या खिलाने वाले शामिल नहीं होंगे। अगर सट्टा व्यवसाय पूरे शहर में होल्डिंग्स बैनर पोस्टर लगवा देंगे तो उन्हें कौन रोक सकता है एवं उनके द्वारा जगह जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत रसगुल्ला, गुलाब जामुन, रसमलाई,आइसक्रीम, कुल्फी, ठंडाई, शरबत, मिल्क रोज,समोसे,आलू चाप मूंग बड़ा,उड़द बड़ा के द्वारा किए जाने पर कौन उनका बहिष्कार या खाने से इनकार करेगा। यदि कोई करता भी है तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि सट्टा व्यवसायियों के द्वारा प्रत्येक चौक चौराहों की समितियों को चंदा दिया गया है एवं विशाल भंडारा के लिए भी यथाशक्ति सहयोग दिया गया है।

क्या ऐसा हो सकता है की रामनवमी के शुभ अवसर पर सट्टा खेलने वाले या खिलाने वाले इससे तौबा करने के लिए सौगंध राम की खा कर यह व्यवसाय छोड़ सकते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : ग्राम नेतनगर में किसानों के साथ कांग्रेसियों ने भी लगाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक मुर्दाबाद के नारे ™️ भाजपाइयों को राजनीति करने का मुद्दा मिला हुआ है ™️ गांव में पुलिस पहुंचने के समय गायब हो गए थे सारे तथाकथित नेता ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : रामनवमी शोभा यात्रा कमियों एवं भारी व्यवस्था के बीच निकाली गई ™️ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया शोभा यात्रा का स्वागत ™️ झलकियों के साथ पढ़ें पूरा समाचार ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : रामनवमी शोभा यात्रा कमियों एवं भारी व्यवस्था के बीच निकाली गई ™️ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया शोभा यात्रा का स्वागत ™️ झलकियों के साथ पढ़ें पूरा समाचार ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : थाना प्रभारी ने की शुरुआत ™️ संतोष वाणी सिंधी ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के आरोप में जेल दाखिल ™️ 5 लाख रुपए काम हिसाब किताब पकड़ाया ™️ 3 नग एंड्राइड फोन जप्त ™️ आईपीएल पर पुलिस की पहली और दमदार कार्रवाई ™️ पुलिस के आगे किसी भी किस्म का दबाव काम नहीं आया ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : रामनवमी के दिन ऐसा लगा मानो रायगढ़ भूमि अयोध्या है ™️ युवाओं के अतिरिक्त महिला युवतियों ने भी थामी तलवारें ™️ वर्धा का ताशा बैंड पार्टी रहा आकर्षण का केंद्र ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In