• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : रायगढ़ के एक्सिस बैंक में अल सुबह हुई हुई 5 करोड़ 62 लाख रुपए की संदेहास्पद डकैती ™️ आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक, कर रहे हैं मॉनिटरिंग ™️ अब तक का अपडेट ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th September 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🌀टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़…. आज सुबह गणेश चतुर्थी के दिन शहर वासियों की भीड़ ढीमरापुर की ओर जाने लगी। इसका कारण बजाज शोरूम के बगल में स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों रुपए की डकैती हो जाना बतलाया गया। उक्त खबर सुनकर लोगों के कदम उधर ही बढ़ गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सनिप रात्रे, जुट मिल थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, पूरे दल बल सहित एक्सिस बैंक पहुंचकर मामले की विवेचना में जुट गए। इतनी बड़ी डकैती की खबर पाकर डीआईजी रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज के आईजी भी बैंक पहुंचे एवं सूक्ष्मता से जांच करने के आदेश दिए गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग,एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचने के पश्चात डाग स्क्वायड की सहायता ली गई। बतलाया जा रहा है कि रायगढ़ की डॉग रूबी बीमार होने की वजह से, सक्ति से राजा डॉग को लाया गया था।जिसे लाकर की चाबी सुंघाकर छोड़ा गया। तो वह रामभाटा रोड तक जाकर ठीठक गया। कुछ समय पश्चात सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गेजामुडा के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में पड़ी है. इसके बाद यह अंदाजा लगाया गया कि डकैत मोटरसाइकिल को छोड़कर चार पहिया वाहन से फरार हो गए।

घटना के संबंध में बतलाया जा रहा है कि सुबह 8:40 पर बैंक खुलने के बाद बैंक कर्मचारियों के प्रवेश करने के पीछे-पीछे डकैत भी घुस गए. जिन्होंने हथियारों के सहारे कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया गया और लाकर की चाबी लेकर बहुत ही इत्मीनान के साथ अपने साथ लाए गए तीन बड़े बैगों में नगद रकम एवं सोने के जेवरात मोटरसाइकिल पर रखकर ले भागे। डकैती करने के अंदाज से यह लग रहा है कि डकैती में बैंक के गार्ड, कर्मचारियों की मिली भगत हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह महसूस किया जा सकता है कि डकैत हड़बड़ी में नहीं थे और ना ही वे खून खच्चर करने के मूड में थे। डकैतों को यह भली भांति मालूम था कि बैंक के किस दिशा में लाकर लगे हुए है। डकैत बैंक के अंदर बगैर भय के विचलित हुए दाखिल हुए और काफी देर तक इत्मीनान से अंदर रहे और अपने कार्य को अंजाम देते रहे। मुख्य सड़क पर भी डकैतो ने भागने में कोई हड़बड़ी नहीं की और बड़े ही आराम से चलते बने. इसका मतलब यह है कि डकैतों को मालूम था कि बगैर खून खच्चर के बड़ी रकम हाथ लग सकती है। जिसके लिए उन्होंने कई दिनों तक रैकी की होगी और संभवतया बैंक के गार्ड अथवा का कर्मचारी को अपने प्लान में शामिल किया गया होगा।

एक्सिस बैंक में ही क्यों होती है डकैती.. सबसे दिलचस्प बात यहां है कि रायगढ़ शहर के मुख्य मार्ग जहां 24 घंटे यातायात बना रहता है। उस जगह पर स्थित एक्सिस बैंक में यदा कदा डकैती और उठाईगिरी होती रहती है। बैंक का सायरन कभी कभार अपने आप बजने लग जाता है। जिस वजह से लोगों का ध्यान उस ओर नहीं जा पाता है। अपने आप बैंक सायरन बजाने की समस्या बहुत पुरानी हो चुकी है और लोगों को अनदेखी करने की आदत पड़ चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बगैर सिक्योरिटी गार्ड के आखिर बैंक का शटर उठाया गया। बैंक के कर्मचारियों के द्वारा बाहर निकल कर हो हल्ला क्यों नहीं मचाया गया और साईरन क्यों नहीं बजाया गया ?

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बतलाया कि पुलिस की 12 टीमें डकैतों की धर पकड़ में लगी हुई है एवं शहर की सभी दिशाओं को सील कर दिया गया है साथ ही उड़ीसा, बिहार, झारखंड,मधप्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया है.

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : प्रकाश नायक ने विधानसभा वासियों को तीजा, गणेश चतुर्थी नुआखाई की दी शुभकामनाएं ™️

Next Post

TuTi KaLaM : सुबह 8.30 बजे गणेश चतुर्थी के रोज एक्सिस बैंक में 5 करोड़ 62 लाख रुपयों,जेवर की डकैती या सुनियोजित साजिश ? ™️ सवालों के घेरे में बैंक प्रबंधन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

16th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM : सुबह 8.30 बजे गणेश चतुर्थी के रोज एक्सिस बैंक में 5 करोड़ 62 लाख रुपयों,जेवर की डकैती या सुनियोजित साजिश ? ™️ सवालों के घेरे में बैंक प्रबंधन ™️

TuTi KaLaM : मेहनत करें मुर्गी अंडा खाये फकीर ™️ बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा डकैतो को,श्रेय ले गई रायगढ़ पुलिस ™️ बलरामपुर पुलिस शाबाशी की पात्र है ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक की मॉनिटरिंग सफल हुई ™️

TuTi KaLaM : शेरघाटी के शेरों (डकैतों) को रायगढ़ पुलिस ने डाला पिंजरे(जेल) में ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In