• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, September 25, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : सुबह 8.30 बजे गणेश चतुर्थी के रोज एक्सिस बैंक में 5 करोड़ 62 लाख रुपयों,जेवर की डकैती या सुनियोजित साजिश ? ™️ सवालों के घेरे में बैंक प्रबंधन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th September 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🌀टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ … गणेश चतुर्थी के रोग सुबह 8:30 बजे एक्सिस बैंक ढीमरापुर रोड रायगढ़ में हुई 5 मार्च करोड़ 62 लाख रुपए की हुई संदिग्ध डकैती से बैंक प्रबंधन पर कई प्रश्न वाचक चिन्ह लग गये है। जिनका जवाब पुलिसिया पूछताछ के तरीकों से प्राप्त हो सकता है। डकैती के तरीके को देखकर यह नहीं लगता है की डकैत पेशेवर रहे होंगे क्योंकि बगैर घातक हथियारों के इतने बड़े कांड को अंजाम देना नौसिखिए या परिचित लोगो के द्वारा ही संभव हो सकता है। ना फायरिंग हुई,न रिवाल्वर,कट्टे निकाल कर लहराए गए और न कोई गंभीर रूप से घायल हुआ और इतनी बड़ी रकम जेवर की डकैती हो गई।

घटना क्रम में यह बात स्पष्ट हो रही है की डकैतों को कोई हड़बड़ी चिंता फिकर नही थी। वे बैंक के बाहर बैठे बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। बैंक कर्मचारियों के अंदर घुसते ही वे भी पीछे पीछे घुसकर छोटे से सब्जी काटने वाले चाकू जैसी चीज से सबको कवर करके एक कमरे में बंद करते हैं और फिर लाकर की चाबी लेकर नगदी एवं जेवर को बैगों में भरकर बड़ी आसानी और इत्मीनान से बैंक के बाहर खड़ी मोटर साइकिल में ला ला कर लादते है और बहुत कम गति से मोटर साइकिल चलाते हुए निकल जाते हैं। ना कोई शोर शराब, ना कोई हल्ला गुल्ला, और डकैती 5. 5 करोड रुपए से ऊपर की।

जब भी कोई प्रतिष्ठान, बैंक, ऑफिस,आदि सुबह खोले जाते हैं तो सबसे पहले साफ सफाई के बाद सब व्यवस्थित किया जाता है उसके बाद गतिविधियां संचालित की जाती है। बगैर साफ सफाई, सुचारु व्यवस्था किए कोई भी बैंक नही खुलता है। सबसे आश्चर्य का विषय तो यह है की सुबह 8:30 बजे किस शहर का किस देश का बैंक खुला जाया करता है।

डकैत रायगढ़ जिला से बाहर नहीं निकल पाए होंगे… डकैतों के सुस्ती भरी डकैती करने के अंदाज से लग रहा है कि डकैत क्षण मात्र की हड़बड़ी में नहीं थे। उनका लोकेशन शहर से सटे गांव गेजामुड़ा पाया गया था। जबकि गेजामुड़ा गांव शहर वासी भी बगैर पूछे नहीं पहुंच सकते हैं। इससे अंदाजा लगता है कि डकैतों ने भागने के लिए जो मार्ग चुना है। उनके द्वारा वह मार्ग भली भांति देखा भाला गया होगा और निकट के गांवो में उनके कोई रिश्तेदार रहते होंगे। जहां जाकर उन्होंने शरण ले ली होगी। जिंदल उद्योग के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिगर प्रांतों से आए हुए लोग बहुतायत निवास करते हैं। इस वजह से यह संभावना बलवती हो जाती है कि डकैत रायगढ़ की सीमा से बाहर नहीं निकले होंगे। उन्हें इंतजार होगा पुलिस कार्रवाई ठंडी पड़ने का मगर डकैतों को पकड़ना पुलिस के लिए चैलेंज के समान है.

फर्नीचर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मददगार साबित हुए… कितने डकैत आए ? कैसे आए ? किसमें आए ? किस तरह गए उनकी एक-एक हरकत बैंक के सामने स्थित फर्नीचर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बतलाया जा रहा है कि बैंक के बाहर लगे कैमरे खराब हो गए है। जिन्हें बनवाने की आवश्यकता बैंक प्रबंध महसूस नहीं करता है। ना ही बंदूकधारी गार्डों की आवश्यकता बैंको द्वारा महसूस की जाती है। जबकि उनका वेतनमान बैंको के प्रधान कार्यालय से स्वीकृत रहता है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : रायगढ़ के एक्सिस बैंक में अल सुबह हुई हुई 5 करोड़ 62 लाख रुपए की संदेहास्पद डकैती ™️ आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक, कर रहे हैं मॉनिटरिंग ™️ अब तक का अपडेट ™️

Next Post

TuTi KaLaM : मेहनत करें मुर्गी अंडा खाये फकीर ™️ बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा डकैतो को,श्रेय ले गई रायगढ़ पुलिस ™️ बलरामपुर पुलिस शाबाशी की पात्र है ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक की मॉनिटरिंग सफल हुई ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

केलो में तैराकी की ओ पी चौधरी ने ™️ अपने हाथों से निकाला नदी का अपशिष्ट ™️ ओ पी की सादगी के कायल हुए लोग ™️

25th September 2026
छत्तीसगढ़

चिराग़ तले अंधेरा ™️ जी एस टी मंत्री के निवास क्षेत्र में ™️ करोड़ों रुपए की हो रही जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ पूरे एक माह तक होगी टैक्स की चोरी ™️

13th September 2026
छत्तीसगढ़

समाजसेवी,उद्योगपति,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भंडारे में किया पोहा (प्रसाद) का वितरण ™️

4th September 2026
छत्तीसगढ़

युवक संघ के द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में पहले दिन उमड़ा विशाल जन सैलाब ™️ दूसरे दिन भी भंडारा जारी रहेगा ™️

3rd September 2026
छत्तीसगढ़

28th August 2026
छत्तीसगढ़

चावला रेस्टोरेंट में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की दबिश ™️ रक्षाबंधन से पहले मिठाईयो की गुणवत्ता की जांच ™️ खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ™️

27th August 2026
Next Post

TuTi KaLaM : मेहनत करें मुर्गी अंडा खाये फकीर ™️ बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा डकैतो को,श्रेय ले गई रायगढ़ पुलिस ™️ बलरामपुर पुलिस शाबाशी की पात्र है ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक की मॉनिटरिंग सफल हुई ™️

TuTi KaLaM : शेरघाटी के शेरों (डकैतों) को रायगढ़ पुलिस ने डाला पिंजरे(जेल) में ™️

TuTi KaLaM : डेंगू बीमारी कोई माहमारी नही है ™️ इसका उपचार घर पर भी संभव है ™️ अफवाहों से दूर रहें ™️ नकारात्मक बात करने वालों से दूरी बना ले ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In