🌀 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ ..कांग्रेस की जिला प्रवक्ता “रिंकी पांडे”,संजुक्ता सिंह जिला सचिव कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक की धर्मपत्नी सुषमा नायक के साथ पिछले एक माह से बगैर थके,बगैर रुके अल सुबह घर से नाश्ता करके प्रकाश नायक का चुनाव प्रचार करने और जनसमर्थन जुटाने ग्रामीण क्षेत्रों में निकल पड़ती है और घर घर दस्तक देकर मतदाताओं से आत्मीयता से भेंट मुलाकात कर *पंजा* छाप पर बटन दबाने का निवेदन करती. पूरी लगन से जुटी इन महिलाओं को खाने पीने का कोई होश नहीं रहता है. प्रचार के दौरान दोपहर हो जाने पर किसी परिचित के घर पर भोजन कर अपने एक सूत्रीय कार्यक्रम पर निकल पड़ती है.जिसमे देर रात लगी रहती है। इन महिलाओं की ऊर्जा, लगन,उत्साह,मेहनत की वजह से ग्रामीणों के दिलों पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ रहा है. जिसके कारण कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिल रहा है. जिस वजह से प्रकाश नायक का चुनाव जीतना सुनिश्चित हो चुका है . पांच दिवसीय साल भर के सबसे बड़े त्यौहार धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, की परवाह न करते हुए घर की साफ सफाई, चूल्हा चौका छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को पुनः विधायक बनाने के लिए कमर कस चुकी है. इसका सकारात्मक परिणाम 3 दिसंबर को मिल जाएगा. माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि विधायक प्रकाश नया के 2018 के चुनाव से इस बार ज्यादा वोटो से विजयी घोषित किए जाएंगे.
