• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM –: वनांचल पहुंचा क्राइम पेट्रोल दस्तक का असर ™️ पंचनामा ने खोल कर रख दिया हत्या का रहस्य ™️ अंधे के हाथ बटेर लगा ™️ पंचनामा करने वाले डॉक्टर सम्मान ,प्रशस्ति पत्र के हकदार हुए ™️ तनिक भी संदेह होने पर स्वाभाविक मृत्यु पर भी पंचनामा करवाना चाहिए ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
21st January 2024
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement
प्रिया ये तुने क्या किया

🎤 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ 16 जनवरी को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित धर्मजयगढ़ कॉलोनी के 33 वर्षीय युवक राजेश विश्वास का शव उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था. जिसकी सूचना उसके अपने परिजनों द्वारा थाना धरमजयगढ़ में दी गई थी। चूंकि मृतक के शरीर पर या कपड़ो पर किसी प्रकार के खून इत्यादि के निशान नहीं थे. इसलिए प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही थी.मामले को संदिग्ध जानकर के कारण पोस्टमार्टम करवाया गया. जिस दौरान मृतक के सीने के आस पास बिलकुल बारीक निशान पाए गए.जहां जहां निशान थे. वहां के अंदुरिनी अंगो पर आघात होना पाया गया. विशेषकर हार्ट को चोट पहुंचने के कारण आंतरिक रक्तस्राव के कारण मृतक की मृत्यु होने की संभावना डॉक्टर्स द्वारा जताई गई । घटना का वृतांत थाना प्रभारी धरमजयगढ़ अमित तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर मामले की सूक्ष्म जांच शुरू की गई.प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास की भूमिका संदिग्ध लग रही थी.उसके मोबाइल की जांच करने पर काफी कुछ मिटाया गया पाया गया .जिसे फिर से री स्टोर करने के बाद घटना दिनांक के दौरान मिली गतिविधियों ने शक को और पुख्ता किया जिसके बाद प्रिया से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात को स्वीकारते हुए वृतांत बताया तो सभी स्तब्ध रह गए। प्रिया और उसका पति राजेश कई महीने पहले पति राजेश के लीवर संबंधी समस्या के चलते मोवा रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल गए थे जहां राजेश लगभग एक माह तक एडमिट रहा। वहीं उसकी पत्नी प्रिया और ट्रॉमा के स्टाफ फिरीज यादव उर्फ कृष के बीच जान पहचान बढ़ती गई . फिरिज यादव उर्फ कृष अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में स्वयं को डॉक्टर होना बताता है और लोधी पारा में स्वयं का क्लीनिक होना बताता था.प्रिया जब भी राजेश को चेकअप कराने बालाजी हॉस्पिटल जाती थी . तब तब दोनो की मुलाकात होती रही और संबंध प्रगाढ़ बनता चला गया.प्रिया ने फीरिज को अपना हमदर्द है समझकर. जब भी उसका पति शराब पीकर उसे प्रताड़ित करता वह अपने दोस्त फिरिज से बात करके उससे साझा करती रही । प्रिया की राजदार खास सहेली पड़ोस की पायल विश्वास भी फिरीज यादव से बातचीत करती थी.प्रिया और पायल ने तय करके फिरिज से बात की और अपने एक अन्य दोस्त शेख मुईन खान निवासी धरमजयगढ़ की भी फिरिज से बात करवाई. सब ने सारी बात समझकर एनेस्थीसिया के ओवरडोज के जरिए राजेश की हत्या करने की रूपरेखा तैयार कर ली थी.

शारीरिक शांति के लिए राजदार

साजिश के मुताबिक फिरीज के रुकने की व्यवस्था करने पायल ने कुछ पैसे नगद और फोन पे के जरिए मुईन को दिए थे जिसने स्वयं के स्थानीय होने का फायदा उठाते हुए धरमजयगढ़ के होटल सीएम पार्क में अपनी आईडी से फर्जी गेस्ट के नाम से रूम बुक किया था । वहीं फिरीज यादव उर्फ कृष बस से 14 जनवरी को रात में धरमजयगढ़ पहुंचा और मुईन ने उसे होटल में रुकवाया बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिए बात करते हुए चारों ने 15 की रात तक राजेश की गतिविधियों और रूटीन पर नजर रखी । 15 जनवरी की रात को जब राजेश शराब के नशे मे धुत्त होकर सो गया. तब बाद प्रिया और पायल ने अपने साथियों मुईन और कृष को खबर की जिसके बाद मुईन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बिठाकर कृष को धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित राजेश विश्वास के घर लेकर आया. जहां पायल ने बाहर रेकी की तो प्रिया ने राजेश के पैरों को पकड़ा और मुईन ने हाथों को और झोलाछाप डॉक्टर फिरीज उर्फ कृष ने पहले से तैयार कर लाई गई दवाइयों को राजेश के सीने में तीन जगहों पर सिरिंज के जरिए सुई लगा दी गई. राजेश की मृत्यु सुनिश्चित करने के लिए ओवरडोज बढ़ाने फिरिज ने राजेश के सीने में दुबारा तीन बार और सुई लगा दी जिसके बाद राजेश विश्वास का शरीर शिथिल पड़ गया और 15 मिनट के इंतजार के बाद फिरिज उर्फ कृष ने राजेश की नब्ज चेक कर उसके मरने की पुष्टि की जिसके बाद सभी वापस चले गए।

मुन्ना भाई एमबीबीएस हत्यारा

मामले में धारा 302,201, 120बी के तहत अपराध दर्ज कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास और उसकी सहेली पायल विश्वास को उनके धरमजयगढ़ के निवास से गिरफ्तार किया गया. मुईन खान जो पहले भाग कर छाल क्षेत्र में छुपा था और भागने की फिराक में था उसे निरीक्षक अमित तिवारी की टीम ने छाल हाटी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा । घटना के बाद से फिरीज यादव उर्फ कृष रायपुर में छिपा था. जिसे प्रिया विश्वास को गिरफ्तार होने की भनक लग गई थी. धरमजयगढ़ पुलिस ने साइबर सेल के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर आरक्षक रवि सिंह, नवीन शुक्ला और महेश पंडा को रायपुर भेजा तथा रायपुर के स्थानीय एएसपी और क्राइम डीएसपी की मदद से पंडरी मोवा थाने के आरक्षक दुष्यंत कुमार बांधे, पवन कुमार साहू और मनीष साहू और क्राइम यूनिट के ASI प्रेमराज बारीक और कोतवाली के विक्रम वर्मा की मदद से रायपुर के लोधीपारा इलाके स्थित फर्जी क्लिनिक , फिरिज के किराए के मकान और हॉस्पिटल सभी जगह रेकी कर बाद में हॉस्पिटल के नजदीक से घेराबंदी कर उसे पकड़ा । मामले में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, बस टिकट, होटल के फुटेज , इस्तमाल किए गए ग्लब्स और सिरिंज, घटना समय फिरिज द्वारा पहने गए कपड़े, सभी के मोबाइल फोन इत्यादि साक्ष्य भी आरोपियों की निशानदेही पर जप्त किए गए हैं ।

दोनो हाथ में लड्डू प्रिया और पायल

अर्ध शिक्षित लोगों के चक्कर में फंस गई. स्नातक पढ़ी स्कूल टीचर पायल

पायल उर्फ मोनी विश्वास पति संजय विश्वास उम्र 28 साल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर 1 थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (MA तक पढ़ाई, 2 वर्ष DAV स्कूल में टीचर रही.आरोपिया प्रिया विश्वास की राजदार सहेली.

ShareSendTweet
Previous Post

टूटी कलम ब्रेकिंग –: 2 चोर 13 मोबाइल ™️ चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर जिले के सबसे तेज तर्रार उभरते थानेदार ™️ रोजाना अवैध धान,शराब, पर कर रहे है कारवाई™️

Next Post

TuTi KaLaM –: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्री राम के नाम दीपक जलाने की अपील : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM –: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्री राम के नाम दीपक जलाने की अपील : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

टूटी कलम ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम अरूण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ली विभागीय बैठक ™️ वरिष्ठ अधिकारियों से इन मुद्दों पर की चर्चा, दिए ये निर्देश ™️

टूटी कलम ब्रेकिंग –: वित्त मंत्री,रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी से लगी है लोगों की आस ™️ कब होगा रायगढ़ के प्रसिद्ध राम झरना का उद्धार ™️ देख-रेख के अभाव में जंगल बन गया है पिकनिक स्पॉट ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In