• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, March 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs –: रूट चार्ट के हिसाब से भारत जोड़ो यात्रा या फिर कांग्रेस तोड़ो यात्रा ™️ राहुल गांधी का रोड शो करवाने वाले होंगे कसूरवार ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
10th February 2024
0
0
SHARES
0
VIEWS

🛑टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम न्यूज रायगढ़ ..  जैसा की राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से शुरू  की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से होकर आगे बढ़ेगी. मगर छत्तीसगढ़ के बॉर्डर कनकतुरा (रेंगालपाली) में दो दिन पहले राहुल गांधी की आम सभा हुई थी। जो कम भीड़, कांग्रेसियों के आपसी विवाद के चलते अवयवस्था की भेंट चढ़ गई थी. जिससे खिन्न होकर एवं आगे की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कांग्रेसियों को दो दिन का समय देते हुए दिल्ली प्रस्थान कर गए थे. कल एक बार पुनः राहुल गांधी रायगढ़ आ रहे हैं. जो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिंदल एयरपोर्ट पर उतरकर गांधी पुतला पहुंचेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मार्ग से एसपी बंगला, सिविल लाइन, कलेक्टर बंगला सतीगुड़ी चौक,घड़ी चौक,गौशाला चौक,पुलिस पेट्रोल पंप,ओ पी चौधरी के कार्यालय, निकले महादेव मंदिर, लक्ष्मीपुर चौक, कार्मल स्कूल, होटल अंश इंटरनेशनल होते हुए ढिमरापुर चौक तक रोड शो करते हुए. खरसिया विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे. यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस तरह का अनोखा रोड शो का रूट मैप किसके द्वारा बनाया गया है क्योंकि इस रूट में शुरू से लेकर अंत तक आबादी क्षेत्र और बस्ती नहीं है. एक तरह से बोला जाए तो यह शहर का बाईपास मार्ग है.इस मार्ग का उपयोग शहर वासी इसलिए करते हैं क्योंकि इस मार्ग में यातायात का दबाव नहीं होता है. उक्त रोड मैप राष्ट्रीय नेता के रोड शो को क्या पूर्ण रूप से फ्लाप करने की खातिर बनाया गया है ?  राहुल गांधी के द्वारा किए जाने वाले रोड शो के विषय में प्रचार, प्रसार नहीं करवाया गया है. जिस वजह से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से केवल पैसा देकर ढोह कर लाए जाने वाले ही भीड़ के रूप में दिखलाई देंगे. अपनी मर्जी से आने वालों की संख्या नहीं के बराबर होगी.

केवल अपने बोर्ड,फ्लेक्स, होर्डिंग लगाने में ही मशगुल रहे कांग्रेसी.. राहुल गांधी के रोड शो की सफलता से दूर कांग्रेसियों के द्वारा समस्त बिजली खम्बो पर बोर्ड,जगह चिन्नांकित कर बड़े-बड़े फ्लेक्स,होर्डिंगस लगवाए गए हैं.किसी ने भी रूट मैप पर कोई ध्यान नही दिया और राहुल गांधी के नाम पर उद्योगों से जमकर वसूली की गई. सबसे मजेदार बात यह है कि बोर्ड ,फ्लेक्स,होर्डिंग्स में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव (बाबा),पूर्व विधायक प्रकाश नायक फोटो देना कांग्रेसियों ने जरूरी नहीं समझा. जबकि प्रकाश नायक क्षेत्रीय विधायक रह चुके हैं. नवंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव तक हुए कांग्रेस के विधायक थे. दो माह के भीतर ही कांग्रेसियों ने नायक से दूरी बना ली. जिससे साफ जाहिर होता है कि विधानसभा चुनाव के समय फूल छाप कांग्रेसियों ने पंजा का विरोध करते हुए ओपी चौधरी के समर्थन में मतदान करवाया गया था. विश्वस्त सूत्र यह भी बताते हैं कि जब भी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव आता है तब ये कांग्रेसी नेता कहलाने वाले लोग अघोषित रूप से भाजपा के कार्यकर्ता बन जाया करते हैं.

जिला कांग्रेस कमेटी में आमूल चूल परिवर्तन की आवश्यकता है.. आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सम्मानजनक वोट हासिल करने है तो जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नई कमेटी का गठन करना चाहिए. जिन लोगों को न्याय यात्रा की जिम्मेवारी सौंपी गई है. उन लोगों को अपने-अपने वार्डों की जिम्मेवारी सौप देनी चाहिए ताकि मालूम चल सके कि उनकी पकड़ अपने वार्डों में कितनी है. जीवन में कभी पार्षद ना बन सकने वाले लोगों को न्याय यात्रा की कमान सौपना बंदर के हाथ में उस्तरा देने के समान है. ये लोग जिस डाल पर बैठते हैं उसी को काटते हैं. जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. बाहर से आए हुए मेहमानो को रायगढ़ शहर की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान नहीं होने का पूरा फायदा उठाया गया है छूटभईए नेताओं के द्वारा. यदि यही न्याय यात्रा कबीर चौक से शुरू कर ओवरब्रिज होते हुए, न्यू मार्केट, रवि शंकर शुक्ला मार्केट, गौरी शंकर मंदिर चौक,कोष्टा पारा,चांदनी चौक,गांजा चौक, हटरी चौक,गद्दी चौक, सुभाष चौक, स्टेशन रोड होते हुए ढिमरापुर तक निकाली जाती तो जन सैलाब उमड़ पड़ता.

स्व.राजीव गांधी के आगमन की यादें ताजा हो जाती… एक समय में रायगढ़ कस्बा का रूप हुआ करता था. उस समय स्वर्गीय राजीव गांधी का रायगढ़ आगमन हुआ था. तब कोड़ातराई हवाई पट्टी से लेकर रामलीला मैदान तक ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली थी. राजीव गांधी की रैली जिस मार्ग से निकली थी. उस मार्ग के समस्त व्यापारी अपनी अपनी दुकाने छोड़कर,घरों से निकलकर रैली में शामिल हो गए थे. आम सभा स्थल रामलीला मैदान में पांव रखने तक की जगह नहीं थी. सीमित साधनों के बावजूद कोड़ा तराई से लेकर रामलीला मैदान तक सड़क के दोनों ओर केवल मानव कर ही नजर आ रहे थे.

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs –: ब्लाइंड मर्डर केस मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ™️ सुंदरता बन गई अभिशाप ™️ पति ही निकला हत्या का आरोपी ™️ चांदी की अंगूठी, चश्मा ने खोला हत्या का राज ™️ घटने से ऊपर का पूरा शरीर हो गया था राख में तब्दील ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: युथ आइकन,युवा नेता, विभाष सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी का जोरदार तरीके से किया इस्तकबाल ™️ अभिभूत हुए बिना न रह पाए राहुल गांधी ™️ शक्ति प्रदर्शन में विभाष का कोई तोड़ नहीं है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: युथ आइकन,युवा नेता, विभाष सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी का जोरदार तरीके से किया इस्तकबाल ™️ अभिभूत हुए बिना न रह पाए राहुल गांधी ™️ शक्ति प्रदर्शन में विभाष का कोई तोड़ नहीं है ™️

TuTi KaLaM NeWs –: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर तंज कसने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगे जय श्री राम के नारे ™️ खरसिया विधानसभा में मायूस हुए राहुल गांधी ™️ आमसभा स्थगित करते हुए कोरबा रवाना हो गए ™️

TuTi KaLaM NeWs –: ब्लाइंड अपराधों की गुत्थियां सुलझाने वाले ™️ बगैर किसी हिंसा के विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने वाले ™️ सोशल पुलिसिंग के जाने पहचाने चेहरे ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार का १ साल में ही ट्रांसफर करना समझ से परे है ™️ लोगों के दिलों में याद रखे जाएंगे सदानंद कुमार ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In