🛑टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम न्यूज रायगढ़ . सदैव से शिक्षा को महत्व देने वाले छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शिक्षा को कम बतलाते हुए कहा कि, किसी की नौकरी करने से अच्छा है स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करना. 10–15 करोड रुपए के पैकेज से आगे नहीं बढ़ा जा सकता. इसलिए शेयर बाजार में नौकरी करने वालों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता. जब तक पैकेज में रहोगे तब तक लाइफ में बड़ा ग्रो नहीं कर पाओगे. अगर बड़ा ग्रो करना है तो सैलरी से नौकरी से आजादी होनी चाहिए. आप चाहे कितने बड़े भी प्रोफेसर बन जाओ मगर उसका कोई फायदा नहीं होगा तब तक जब तक की आप अपना समय बेचकर दूसरे की नौकरी करते रहोगे.





