रायगढ़ जिले का बहुचर्चित, विश्वसनीय,लोकप्रिय,दमदार,पाठको की पसंद, छत्तीसगढ़ स्तर पर जाना पहचाना न्यूज वेब पोर्टल,**टूटी कलम** निडर,निष्पक्ष, निर्भीक, बेबाक,बेखौफ, पत्रकारिता करना मेरा शौक है,जुनून है,आदत है,दिनचर्या है, मजबूरी है,कमजोरी है, ना कि..👉.. आय का साधन है,व्यवसाय है,पेट भरने का जुगाड़ है,और ना ही ..👉 डराने,धमकाने, ब्लैकमेलिंग,उगाही,वसुली,भयादोहन, विज्ञापन,लेने का लाइसेंस मिला हुआ है. संपादक माता सरस्वती का उपासक, कलम का मास्टरमाइंड,बेदाग छवि की पहचान, सच को उजागर करने वाला,लेखक विश्लेषक,चिंतक,विचारक,व्यंगकार, स्तंभकार, @यारों का यार दुश्मनो का दुश्मन@ *चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा 8319293002
🛑टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज रायगढ़ . “करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” आगामी 24 25 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी. रायगढ़ में श्री खाटू श्याम के अनन्य भक्तों श्याम प्रेमी युवाओं के द्वारा फागुन उत्सव बहुत ही आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है. जिसके अंतर्गत 18 एवं 19 मार्च को गांधीगंज स्थित श्री राम मंदिर में दोनो हाथों में निशुल्क श्री श्याम नाम की मेहंदी लगवाने की व्यवस्था की गई है. श्याम प्रेमियों ने मेहंदी लगवाने के उत्सुक सभी श्याम भक्तों से श्री राम मंदिर गांधीगंज में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है, श्याम प्रेमियों ने बतलाया कि 20 तारीख को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए बाहर से धमाल बैंड पार्टी बग्घी मंगाई गई है. निशान यात्रा के मार्ग में जगह-जगह फूलों की बरसात की जाएगी एवं इत्र का छिड़काव किया जाएगा. श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम महाप्रभु के साथ भक्तों के द्वारा फूलों से, गुलाल से, सुगंधित इत्रों से होली खेली जाएगी. श्याम प्रेमियों ने होली खेलने हेतु सभी भक्तों को सफेद कुर्ता पजामा सफेद पेंट शर्ट पहन कर आने का निवेदन किया है ताकि श्याम प्रेमी अलग से पहचाने जा सके. जिस किसी भक्त को सवामणि, चूरमा, मक्खन, मिश्री, 56 भोग का प्रसाद प्रभु को अर्पण करना हो एवं जिस किसी को भी निशान उठाना हो. वे श्री श्याम मंदिर के पुजारी से संपर्क कर रसीद कटवा सकते हैं.






