• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, March 5, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs –: समय बहुत खराब आ गया है ™️ पत्रकार की बीवी और उसका आशिक निकाला पत्रकार की हत्या का आरोपी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th May 2024
0
0
SHARES
0
VIEWS

टूटी कलम रायगढ़ जिले का बहुचर्चित, विश्वसनीय, पाठको की पहली पसंद नंबर वन के पायदान पर न्यूज वेब पोर्टल “टूटी कलम” अपनी लोकप्रियता की वजह से छत्तीसगढ़ स्तर पर जाना पहचाना जाने लगा है. संपादक निडर,निष्पक्ष,निर्भीक, बेबाक,बेखौफ, असलियत से नाता रखने वाला, लेखक, चिंतक, विचारक, विश्लेषक, व्यंग्यकार,स्तंभकार,कलमकार, माता सरस्वती का उपासक, लेखनी का धनी, कलम का मास्टरमाइंड चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा रायगढ़ छत्तीसगढ़ 83192 93002…. जिला ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय अखबार दैनिक जन जागरण संदेश

🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़.….छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। गुरुवार सुबह मनेंद्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मैदान पर मिली थी। पुलिस की जांच में आरोपी मृतक की पत्नी और उसका आशिक ही निकला।

चनवारीडांड इलाके के ग्राउंड में जहां लाश मिली थी उससे कुछ दूरी पर ही मृतक रईस खान का घर था। 32 साल का रईस अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। शुरुआती जांच में ही पुलिस को आशंका हुई कि रईस की हत्या घर में या घर के आस-पास की गई है।


पत्रकार रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मिली थी

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि रईस रात एक बजे तक साथी पत्रकारों के साथ था और फिर घर लौट गया था। इसके बाद देर रात बाइक से दो युवक रईस अहमद के घर पहुंचे थे। रईस अहमद की बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे।

घटनास्थल पर MCB जिले के SP चंद्रमोहन सिंह के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम और सूरजपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। घर की जांच की गई तो वहां खून के छींटे मिले। पुलिस को उसकी पत्नी सफीना की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मैदान पर मिली थी
सफीना ने बताया कि, उसका प्रेमी आरजू खान और उसका दोस्त खुशी खान 15 मई की रात करीब 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया, आशिक के घर आने पर सफीना ने ही दरवाजा खोला था। दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करते हुए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को पास के नर्सरी मैदान में फेंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने सफीना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है। SP ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

आशिक के साथ भाग गई थी सफीना, पति लाया था वापस
मृतक रईस अहमद का निकाह सफीना के साथ करीब चार साल पहले हुआ था। उनकी एक छोटी बेटी भी है। करीब पांच महीने पहले सफीना रायपुर इलाज के लिए गई थी। वहां से वह आरजू खान के साथ भाग गई थी। एक महीने पहले रईस ही अपनी पत्नी को झारखंड से लेकर मनेंद्रगढ़ आया था।

सफीना को उस समय एसडीएम न्यायालय में पेश भी किया गया था। जहां उसने अपने बयान में बताया कि रायपुर अस्पताल में 2 युवकों ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया था। इसके बाद अपने साथ मनेंद्रगढ़ के गांव कठौतिया ले गए और वहां से झारखंड ले जाकर कैद कर लिया था।


अपनी पत्नी के बयान के आधार पर मृतक ने कार्रवाई के लिए कई जगह शिकायतें की, केस वापस लेने के लिए आरजू खान ने रईस पर दबाव भी बनाया था। साथ ही पैसे लेकर केस रफा-दफा करने की भी कोशिश की थी जिसे रईस ने ठुकरा दिया था। वह न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी कर रहा था।

परिवार साथ रखने नहीं था तैयार
पत्नी सफीना को वापस लेकर रईस अहमद घर पहुंचा तो उसके पिता कय्यूब खान सहित पूरा परिवार उन्हें साथ रखने तैयार नहीं हुए। इसके बाद रईस पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में मौहारीपारा में रहने लगा। बताया गया कि सफीना इसके बाद भी अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs –: पार्षद रुक्मणी साहू (ननकी नोनी) के तेवर के आगे झुका निगम प्रशासन ™️ तेज तर्रार सक्रिय महिला नेत्री है रुक्मणी ™️ अपने वार्ड वासियों की समस्याओं के निदान के लिए 24<7 तैयार रहती है ननकी नोनी

Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: 50 लाख रुपए से ऊपर की तेंदुए की खाल जप्त करने के बाद वन मंडल की खामोशी संदेह के दायरे में ™️ आरोपी के घर से खाल के अतिरिक्त पिस्तौल और खाली खोखा बरामद किया था वन मंडल ने ™️ आरोपी के दिल्ली में होने की पुख्ता जानकारी ™️ तब भी वन मंडल के कर्मचारी हाथ पर हाथ बांधे बैठे हैं ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

आगामी चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने के लिए हमारे पत्रकार भाई महादेव परिहारी जमकर पसीना बहा रहे हैं ™️ कल इंदिरा विहार में इन्होंने अपने नाम का डंका बजा दिया ™️

2nd March 2026
छत्तीसगढ़

पता कर लेना मेरे बारे में मैं कौन हूं ™️ जरा पहचानो मैं हूं कौन ™️ मेरा भी अपना एक इतिहास रहा है ™️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने गुंडे मवालियों को खरी खरी ™️ मीडिया से कहा अंतिम हथियार हमारे पास है ™️

26th February 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस कप्तान एस एम सिंह और उप कप्तान अनिल सोनी दिखा रहे हैं अपना जलवा ™️ कार्रवाई करने को तत्पर है नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ™️ ना धनतेरस और ना दीपावली ™️ फिर भी पुलिस का पैदल मार्च ™️ आपकी सेवा में सदैव तत्पर रायगढ़ पुलिस ™️

22nd February 2026
छत्तीसगढ़

सुधर जाओ संभल जाओ या पुलिस सुधार देगी ™️ गुंडागर्दी,छेड़खानी, अनैतिक, अवैध कारोबार बर्दाश्त से बाहर ™️ कानून को खेल समझने वालों को उनका पता बताने आया हूं मैं ™️ शशि मोहन सिंह एसपी रायगढ़ ™️

12th February 2026
छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का जशपुर में शुरू किया गया  ✂️ऑपरेशन शंखनाद ✂️ रायगढ़ में शुरू किया गया

11th February 2026
छत्तीसगढ़

मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न,हैवी हॉर्न, शशि मोहन सिंह के अगले टारगेट में ™️ गैरेज वालों को समझाइए दी गई ™️ ऑटो पार्ट्स वाले ही ध्यान रखें ™️

10th February 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: 50 लाख रुपए से ऊपर की तेंदुए की खाल जप्त करने के बाद वन मंडल की खामोशी संदेह के दायरे में ™️ आरोपी के घर से खाल के अतिरिक्त पिस्तौल और खाली खोखा बरामद किया था वन मंडल ने ™️ आरोपी के दिल्ली में होने की पुख्ता जानकारी ™️ तब भी वन मंडल के कर्मचारी हाथ पर हाथ बांधे बैठे हैं ™️

TuTi KaLaM NeWs –: कुख्यात क्रिकेट सट्टा खाईवाल "शानू" पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार ™️ 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे  ™️

TuTi KaLam NeWs 👉 रथ मेले की शुरुआत होते ही पूंजीपथरा,घरघोड़ा,तमनार, छाल थाना क्षेत्रों में सक्रिय हुए “खुडखुड़िया,५२ पत्तों, स्टाईगर आदि के जरिए जुआ खिलावाने वाले गैंग ™️ पुलिस को भनक ना पड़ी हो ऐसा हो ही नहीं सकता ™️

TuTi KaLaM NeWs –: शराब पीने वालों को सरकार दे रही है तरह-तरह के फायदे ™️ इस बात से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश में शराब बंदी नहीं होगी ™️ पहले 100 करोड रुपए के अहाते की सुविधाएं और अब ये सुविधा ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In