लड़कियों पर छींटाकशी करने दो युवकों पर मामला दर्ज……थाना कोसीर में दिनांक 06.06.2020 को 21 वर्षीय युवती द्वारा ग्राम बरभांठा कोसीर के रहने वाले सुरेन्द्र पिता सीताराम जांगडे, बिट्टू पिता नवधाराम जांगडे द्वारा दिनांक 05.06.2020 के सुबह नदी घाट के पास इन पर अश्लील छींटाकशी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । युवती बताई कि उनकी गंदी बातें सुनकर दोनों बहनों ने जवाब दिया तो दोनों लड़के झगड़ा करने लगे । युवती के पिता को जानकारी हुई तो नदी घाट पर पहुंचे । बात बिगड़ती देख युवती के पिता ने डॉयल 112 को कॉल कर मदद मांगी तब, मामला शांत हुआ । युवती के रिपोर्ट पर थाना कोसीर में दोनों युवकों पर अप.क्र. 80 /2020 धारा 509,34 IPC दर्ज किया गया है ।





