• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, June 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

बढ़ गया कोरोना फाइटरो का सरदर्द,लड़ाई लंबी लड़नी पड़ेगी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th June 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़—— किसी समय पूरे देश मे ग्रीन जोन कहलाने वाले रायगढ़ जिले को न जाने किसकी नजर लग गई कि यह जिला बहुत ही तेजी से प्रदेश का हॉटस्पॉट जिला बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। जिस तेजी से गली- गली,मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है यह कतई रायगढ़ शहर के लिए शुभ संकेत नही है। इक्का दुक्का केस तो आ ही रहे थे। जिसे नजरंदाज किया जा सकता था परन्तु पिछले दिनों कृष्णा वैली कालोनी,गर्भवती महिला बजरंगपारा,मेकाहारा के कर्मचारियों, अशर्फिदेवी अस्पताल, ऑटो चालक,राजीव नगर की महिला और अब धनवानों फ्रेंड्स कालोनी में थोक में कोरोना संक्रमित पाये गये है। उससे शहर वासियों के पेशानी पर बल पड़ गये है। जनमानस के मन में अगला मरीज कौन का प्रश्न कौंध रहा है।

ऑटो चालक की ट्रैवल हिस्ट्री भी कम रहस्य से भरी हुई नही है। एक कोरोना संक्रमित को ऑटो में बैठाकर उसका ईलाज करवाकर नजदीक गांव कारिछापर छोड़कर आना फिर 3 दिनों तक पूरे शहर में घूम घूम कर ऑटो से सवारियों को उनके गन्तव्य तक छोड़ना। प्रश्न खड़ा हो गया कि उसने किन किन को कहां कहां छोड़ा,उसके सम्पर्क में कितने लोग आये।यह छानबीन करना टेढ़ी खीर साबित होगी।

फ्रेंड्स कालोनी के मामले के कारण पूरे शहर में डर एवं दहशत का वातावरण निर्मित हो गया। एक साथ 15 लोगो का संक्रमित होने से पूरे कालोनी में सन्नाटा पसर गया है। कालोनी के मुख्य द्वार पर कोतरारोड थानेदार युवराज तिवारी की टीम का सख्त पहरा लगा हुआ है। न कोई बाहर निकल सकता और न कोई अंदर जा सकता। हैदराबाद में शादी करने के पश्चात धनाढ्य परिवार के लगभग सभी लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। वे लोग 16 तारीख को अपने घर लौटे थे मगर कोरोना का वायरस साथ मे लेकर लौटे थे।शादी से लौटने के बाद इन लोगो ने कालोनी के घरों में मिठाई आदि भी बांटी होगी।जो कि एक मामूली रस्म होती है। कितने घरो में मिठाईयां बांटी गई थी। यह जांच की अहम कड़ी होगी। उसके बाद हैदराबाद से लौटे लोगो ने कहां कहां आना जाना किया,कितने लोग इनके सम्पर्क में रहे,घरेलू नौकर चाकर,ड्राइवर,धोबी आदि का भी ब्लड सेम्पल लेना नितांत आवश्यक होना चाहिए। कटिंग,शेविंग आदि के लिए भी सेलून,पार्लर भी गये होंगे। अपनी जान पहचान परिचय रिश्तेदारों, व्यवसाईयों के यहां भी आना जाना किये होंगे। गाड़ियों में डीजल,पेट्रोल भरवाने पम्पो पर भी गये होंगे। दवाई दुकान,राशन दुकान,फैंसी स्टोर,फल दुकान आदि भी जा सकते है। इन लोगो के सम्पर्को को खंगालना कोई हंसी खेल नही होगा। इस पूरे मामले में प्रशासन की ढिलाई ही कहा जायेगा कि एक साथ 22 लोग किसकी अनुमति लेकर रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा झारसुगुड़ा एवं वहां से हवाई मार्ग से हैदराबाद जाना आना किये थे। किसी 1 व्यक्ति को बाहर जाने के लिये कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है। तब कहीं जाकर अनुमति मिल पाती है। ओड़िसा,छत्तीसगढ़ पुलिस ने इन लोगो को बॉर्डर पर क्यो नही रोका यह अहम जांच का विषय हो सकता है।

ShareSendTweet
Previous Post

प्रशासन ने होटलो एवं विवाहघरो के संचालको को दी कड़ी समझाईस

Next Post

रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने आ गया टोइंग क्रेन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
Next Post

रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने आ गया टोइंग क्रेन

चिकित्सा के क्षेत्र में जिंदल फोर्टिस ने बढ़ाया एक कदम आगे

उर्दना पहुंचे अभिषेक वर्मा,लिया कन्टेन्टमेंट जोन का जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In