• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, April 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

चिकित्सा के क्षेत्र में जिंदल फोर्टिस ने बढ़ाया एक कदम आगे

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th June 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

🔰रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का विस्तार, 85 और बेड जोड़े जाएंगे   🔰    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन     🔰जेएसपीएल रायगढ़ वासियों की स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबध्दः नवीन जिन्दल·     🔰विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन प्रयासरतः शालू जिन्दल

🔰🔰छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के विस्तार का आगाज हो गया। इसमें अतिरिक्त 85 बेड की व्यवस्था के साथ-साथ अनेक अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अस्पताल की फेज-2 निर्माण योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल की गरिमामय उपस्थिति में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर इस पवित्र कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री नवीन जिन्दल ने कोविड—19 महामारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भूपेश बघेल को भेंट किया।  वर्षों से रायगढ़ की सेवा में समर्पित फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने जा रहा है।  फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केंद्र अपने दूसरे चरण में 25 करोड़ की लागत से 50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में भवन बनाएगा और अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें 85 अतिरिक्त बेड होंगे और आईसीएमआर की गाइडलाइंस के अनुसार कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड एवं आईसीयू की सुविधा होगी। इसके अलावा न्यूरो-आईसीयू, डायलिसिस, रेडियोलॉजी, एंडोस्कोपी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, हृदय रोग सर्जरी जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर भीम सिंह, एसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शिलान्यास के बाद कहा कि यह अस्पताल एक उपलब्धि है। कोविड19 समेत अनेक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को अब रायपुर, बिलासपुर व किसी अन्य शहर में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने रायगढ़ और आसपास के लोगों को सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल का धन्यवाद किया।इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने कहा कि स्व.बाबूजी ओपी जिन्दल के नाम से स्थापित यह अस्पताल जरूरतमंदों विशेषकर गरीबों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि दो साल में फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का फेज-2 बनकर तैयार हो जाएगा और बेड की संख्या बढ़कर 155 हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि शिक्षा, औद्योगीकरण के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सरकार जो जिम्मेदारी देगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे।
जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा कि फाउंडेशन रायगढ़ वासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबध्द है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का विस्तार हमारे इन संकल्पों की ही अभिव्यक्ति है। कोविड19 और विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए हम अत्याधुनिक गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन से वे राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। 
जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ  डीके सरावगी ने कहा कि हम स्वस्थ रहकर ही राष्ट्र सेवा में योगदान कर सकते हैं। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल क्षेत्रवासियों की सेवा की एक मिसाल है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. (मेजर) राजेश्वर भाटी ने कहा कि फेज-2 के निर्माण से हमारी स्वास्थ्य सेवा में कई नए आयाम जुड़ेंगे और नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी समेत अनेक सुविधाएं प्रदान करने में हम सक्षम होंगे जो रायगढ़ क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है।  चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि आइसोलेशन,डायलिसिस से संक्रमित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
अंचल का एकमात्र सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल  
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल रायगढ़ क्षेत्र का एकमात्र सर्वसुविधायुक्त सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधा, अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी चिकित्सकों, नर्सों एवं सहायकों की टीम सेवा समर्पित है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में हृदय रोग, न्यूरो एवं स्पाइन रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, नाक कान एवं गला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल्य एवं शिशु रोग, छाती एवं फेफड़ा रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, फिजिशियन, नेत्र रोग, रेडियोलोजी, दंत रोग, मुख एवं जबड़ा रोग, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी एवं आहार विशेषज्ञों की टीम मौजूद है।  फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में क्षेत्र का एकमात्र कैथलैब, 64 स्लाइड सीटी स्कैन, अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ऑपेरशन थियेटर, ब्लड एवं कंपोनेंट बैंक, एफरेसिस मशीन, पैथोलॉजी, आईसीयू एवं बर्न आईसीयू तथा डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल को विश्वसनीय एवं उत्तम स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए इस वर्ष नाभ (एनएबीएच) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य योजना, स्मार्टकार्ड, चिरायु योजना एवं अन्य सभी योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने आ गया टोइंग क्रेन

Next Post

उर्दना पहुंचे अभिषेक वर्मा,लिया कन्टेन्टमेंट जोन का जायजा

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

करोड़ों रुपए की नकली दवा का कारोबार करने वाले दवा व्यवसायई जेल दाखिल ™️ सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल संचालक भी शामिल ™️ रायगढ़ के औषधि निरीक्षक ने कर दी थी लीपा पोती ™️ रायपुर के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
टूटी कलम विशेष

पुण्य तिथि पर 🙏🙏🙏श्रद्धापूर्वक की याद किए गए 🤮🤮🤮 फाउंडर मैन बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल ™️

1st April 2026
टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
Next Post

उर्दना पहुंचे अभिषेक वर्मा,लिया कन्टेन्टमेंट जोन का जायजा

दिन दहाड़े,भरी चौक पर गोलियों की बौछार कर लुटेरे 13 लाख रुपये लूटकर भागे,1 मृत,1 गम्भीर

लाकडाउन ने कमरतोड़ कर रख दी इंसानों की,जो अब बन रहे है हैवान,बड़ी रकम के फेर मे 2 लोगो को मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In