यातायात उल्लंघन कार्यवाही अभियान
वर्तमान कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण दौरान दिए गए आवागमन निर्देश एवं बरसाती मौसम के कारण मुख्य मार्गो में हुए गड्ढों के कारण यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिस को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं आम जनों को जाम की समस्या से निजात दिलाने शहरों के मुख्य मार्गों में बेतरतीब एवं अवैध पार्क किए वाहनों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी ।।
साथ की टोइंग व्हीकल क्रेन के माध्यम से मुख्य मार्ग में अवैध पार्क किए वाहनों को जप्त कर थाने लायी जाएगी एवं विधि अनुरूप कार्यवाही किया जावेगा.. ।।।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने ऐसे वाहन मालिको, वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टरो एवं गैरेज संचालकों को स्पष्ट रूप से कड़े शब्दो में निर्देशित किया गया कि मुख्य मार्ग में किसी भी प्रकार का कंडम वाहन अवैध रूप से पार्क ना हो…
राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी भी प्रकार का आवागमन बाधित या अवरुद्ध होने की स्थिति में संबंधित वाहन, मालिक, चालक के विरुद्ध 283 भादवि. के तहत कार्यवाही की जावेगी।।।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राजकुमार मिंज ने समस्त ट्रांसपोर्टरों वाहन मालिकों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ ऐसे वाहनों का ही संचालन करे जिसका फिटनेस पूर्ण रूप से वैध हो बिना फिटनेस एवं कंडम वाहनों का संचालन ना किया जाए यदि इन कंडम के ब्रेकडाउन होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होगी तो संबंधित वाहन मालिक चालक के विरुद्ध भी 283 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जावेगा…।।
शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण कर व्यापार करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध नगरीय प्रशासन विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है……







