• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रायगढ़ पुलिस का कबाड़ ठिकानों पर बड़ा प्रहार ™️ लगभग 5 करोड रुपए से अधिक के सामानों की जप्ती की गई ™️ कार्रवाई जारी रह सकती है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd January 2026
0
0
SHARES
5
VIEWS
Advertisement

रायगढ़ जिले का बहुत चर्चित लोकप्रिय सर्वाधिक पढ़े जाने वाला नंबर वन की तरफ तेजी से बढ़ रहा *टूटी कलम समाचार* पत्रकारिता करना हमारा शौक है, जुनून है, आदत है, दिनचर्या है, कमजोरी है,लगन है,धुन है, पागलपन है ,पत्रकारिता करना हमारे पेट भरने का साधन नहीं है, और ना ही ब्लैकमेलिंग, धमकी,चमकी,देकर, विज्ञापन के नाम पर उगाही,वसूली करने का लाइसेंस मिला हुआ है, संपादक टिल्लू शर्मा लेखक, विश्लेषक, कवि,व्यंगकार,स्तंभकार, विचारक, माता सरस्वती का उपासक,परशुराम का वंशज,रावण भक्त,कबीर से प्रभावित,कलम का मास्टरमाइंड, सही और कड़वी सच्चाई लिखने में माहिर, जहां से लोगों की सोचना बंद कर देते है हम वहां से सोचना शुरू करते है, टिल्लू शर्मा के ✍️समाचार ज्यों नाविक के तीर,🏹 देखन म छोटे लागे, घाव करे गंभीर,

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍……………….पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कार्यकाल में रायगढ़ जिले में वैध अवैध सभी कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने  सबसे बड़ा प्रहार किया है। बुधवार की सुबह जब पूरा जिला नींद में ग़ाफ़िल था ।तब पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए कबाड़ माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने करीब 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त करने में सफलता हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान 17 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली पुख्ता जानकारी और मुखबिरों की सूचनाओं  पर इस ऑपरेशन की रणनीति काफी गोपनीय तरीके से तैयार कर ली गई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग अनुविभागीय अधिकारियों की टीमों ने अलसुबह पहले ही कबाड़ गोदामों की घेराबंदी कर ली थी। इस कार्रवाई की भनक कबाड़ कारोबारियों को तब तक नहीं लगी जब तक उनके मुंशीयों मैनेजर ने सूचना नहीं दी थी।  कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लाखा और चिराईपानी में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिली। यहां कबाड़ी के गोदाम सहित तीन अन्य ठिकानों पर की गई छापेमारी में 46 टन से अधिक लोहा बरामद किया गया। बरामद सामान की फेहरिस्त लंबी है, जिसमें बड़ी गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स, लोहे के पाइप, सरिया, एंगल और खाली सिलेंडरों के साथ-साथ लोहे को कबाड़ में बदलने वाली  भारी-भरकम हाइड्रोलिक मशीनें भी शामिल हैं।
कोतवाली पुलिस ने मौके से दो 10 चक्का ट्रक, दो माजदा और एक बोलेरो गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है, जिनकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा में भी पुलिस का सर्चिंग अभियान जमकर चला। यहां पुलिस टीमों ने 6 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और 67 टन अवैध कबाड़ के साथ 3 ट्रकों को जब्त किया। यहां से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए माल की कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह पुसौर क्षेत्र में 3 ठिकानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा और एक टाटा 710 वाहन सहित 4 टन माल बरामद किया।

रायगढ़ पुलिस की यह मुहिम केवल यहीं तक सीमित नहीं रही। चक्रधरनगर और भूपदेवपुर में 3-3 स्थानों पर, जबकि कोतरारोड़ और खरसिया में 2-2 ठिकानों पर पुलिस ने छापे मारे। इसके अलावा धरमजयगढ़ और तमनार में भी एक-एक स्थान पर दबिश दी गई।

पूरे जिले में चली इस अप्रत्याशित कार्रवाई में कुल 14 बड़े वाहन, जिनमें हाईवा, ट्रक और पिकअप  पुलिस ने जब्त किए । कुल 120 टन से ज्यादा अवैध लोहा पुलिस ने  जप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी  ने बताया कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे कबाड़ के अवैध अड्डों पर प्रहार करना अनिवार्य है। पुलिस ने पकड़े गए सभी 17 आरोपियों के खिलाफ ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है, बल्कि उन पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा  जाएगा।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है और यह अभियान आने वाले दिनों में और भी तेजी से जारी रहेगा। फिलहाल पूरे रायगढ़ जिले के सभी थानों में भी कबाड़ियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई चल रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सज्जाद अंसारी का घर जमीन दोज कर दिया गया ™️ नगर निगम ने लिया बड़ा एक्शन ™️ आरोपी को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए ™️

Next Post

भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने शहर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की ™️ कौन कितना खराब उतरेगा यह वक्त बताएगा ™️ सबसे ज्यादा निगाह वार्ड नंबर 19 के तरुण गोयल पर टिकी होगी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने शहर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की ™️ कौन कितना खराब उतरेगा यह वक्त बताएगा ™️ सबसे ज्यादा निगाह वार्ड नंबर 19 के तरुण गोयल पर टिकी होगी ™️

ओपी चौधरी जांजगीर चांपा, विष्णु देव साय बिलासपुर, विजय शर्मा सरगुजा, अरुण साव बस्तर, राम विचार नेताम रायगढ़, राधेश्याम राठिया सारंगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण ™️ रायपुर के बारे में जानकारी अप्राप्त है ™️

हुनर की रौशनी से जगमगाया अंस का परिसर ™️ किण्डर वैली स्कूल ने किया यादगार वार्षिकोत्सव ™️ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत, श्रीमती रेणु ने किया दीप प्रज्वलित ™️ बच्चों के अभिभावक रहे उपस्थित ™️ बच्चों ने किया मंत्र मुग्ध ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In