• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, March 25, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

क्राइम मीटिंग ने पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
30th January 2026
0
0
SHARES
5
VIEWS

नव पदस्थ एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक ™️ बेसिक पुलिसिंग के तहत नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की सघन जांच और विजिबल पुलिसिंग पर जोर ™️
गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में लाने निर्देश ™️
केवल अपराध निराकरण नहीं, बल्कि आरोपी को सख्त सजा सुनिश्चित करने  गुणवत्तापूर्ण विवेचना के निर्देश ™️
अवैध जुआ, शराब पर गौवंश तस्करी पर सख्त अभियान चलाने के निर्देश ™️
लंबित अपराध एवं शिकायतों के निराकरण के लिए माह के प्रारंभ से फोकस करने के निर्देश ™️
टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा, सीसीटीएनएस एवं विभागीय पोर्टलों को रखें अद्यतन ™️ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ओव्हर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश ™️ सामुदायिक पुलिसिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम वृहद स्तर पर चलाने के निर्देश ™️

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍…………..पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के प्रारंभ में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया, पश्चात क्राइम मीटिंग प्रारंभ हुई।
एसएसपी  सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त कर बताया कि फरवरी माह से प्रत्येक माह निर्धारित एजेंडा अनुसार नियमित क्राइम मीटिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने गत वर्ष एवं उससे पूर्व के लंबित अपराधों और शिकायतों को लक्ष्य में लेकर समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने गौ-तस्करी, अवैध शराब, अवैध कारोबार, गांजा तस्करी, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं सामान्य किस्म के मारपीट जुआ, सट्टा आबकारी के मामलों का समयबद्ध गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय से प्राप्त निर्देशों एवं वरिष्ठ कार्योलयों से प्राप्त पत्र का समयसीमा में पालन सुनिश्चित करने कहा गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को केवल अपराध निराकरण की मंशा नहीं बल्कि अपराधियों को सजा दिलाने की सोच के साथ मजबूत विवेचना करने पर जोर दिया जाना बताये। विवेचना स्तर में सुधार हेतु नगर पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक को विवेचकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने तथा विवेचकों का अलग व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर विवेचना संबंधी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।
जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए रक्षित निरीक्षक को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने कहा गया। साथ ही आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा सेल के गठन एवं आवश्यक तैयारियों के दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी  सिंह ने बेसिक पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की अधिक से अधिक जांच, निगरानी गुंडा एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनके आय स्रोतों की जानकारी लेकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा विजिबल पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। टेक्नोलॉजी को भविष्य की पुलिसिंग का अहम हिस्सा बताते हुए सीसीटीएनएस एवं सभी विभागीय पोर्टलों को अद्यतन रखने कहा गया। पुलिस के अच्छे कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया एवं सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर भी बल दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के साथ नियमित मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही- ओव्हर स्पीड एवं नशे में वाहन चलाने तथा मालवाहकों पर सवारी बैठाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
एसएसपी ने सख्त शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में शामिल करने तथा अवैध जुआ एवं शराब पर प्रभावी अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से पुलिस का व्यवहार सौम्य होना चाहिए, वहीं आपराधिक तत्वों पर पुलिस का खौफ साफ नजर आना चाहिए। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनहित के कार्यों में सहभागिता बढ़ाने एवं जागरूकता कार्यक्रम वृहद स्तर पर चलाने के निर्देश भी दिए गए।
उक्त अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया  प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी,  साधना सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई हेलमेट जागरूकता रैली ™️ एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी व डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह ने दिखाई हरी झंडी ™️ डीएसपी साधना सिंह के साथ साथ महिला टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश ™️

Next Post

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नवनिर्मित सड़क ™️ सड़क उखाड़ कर दोबारा बनाई जा रही है ™️ ओपी चौधरी के नाम का डर भय खत्म हो रहा है ™️ आज तक किसी भी कमीशन खोरों,भ्रष्टाचारियों को ना जूते की माला पहनाई गई है और ना ही दो थप्पड़ रसीद गए हैं

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

लोहा व्यवसाई कृष्ण कुमार अग्रवाल निकला ड्रग व्यवसाई ™️ मारुति कोरियर के जरिए दिल्ली से मंगाता था “कोकीन” ™️ व्यवसायियों को डाल रहा था ड्रग्स की आदत ™️

23rd March 2026
छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ™️ पहाड़ पर चढ़कर पकड़ा आरोपी को ™️ एक आरोपी की सर गर्मी से तलाश जारी है ™️ पुलिस किसी के भी दबाव में नहीं झुकेगी ™️ बख्शा किसी को नहीं जाएगा… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

23rd March 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम न्यूज की खबर का असर हुआ ™️ रायगढ़ पुलिस ने लाखों की मोबाइल चोरी का किया खुलासा ™️ शत प्रतिशत रिकवरी हुई ™️

15th March 2026
छत्तीसगढ़

अवैध कबाड़ पर रायगढ़ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है ™️ कई वर्षों से आराम करने के बाद ™️ कप्तान की वजह से थाना प्रभारी फार्म में लौट आए हैं ™️

14th March 2026
छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों का भाजपा कार्यालय घेरों आंदोलन सुपर डुपर फ्लॉप हुआ ™️ कांग्रेसी पुलिस के द्वारा लगाए गए बेरीकैट्स को छू भी नहीं पाए ™️ दबंग दबंग हट्टे कट्टे थानेदारों के आगे एक न चली ™️ महिला आरक्षको ने कांग्रेसियों को पीछे धकेला ™️

12th March 2026
छत्तीसगढ़

अंततः फरार क्रिकेट सट्टाबाज “गगन अग्रवाल”  को चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया गिरफ्तार ™️ फरार सटोरियों की “तलाश” कर “अंकुश” लगाने  सक्रिय है रायगढ़ पुलिस ™️

11th March 2026
Next Post

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नवनिर्मित सड़क ™️ सड़क उखाड़ कर दोबारा बनाई जा रही है ™️ ओपी चौधरी के नाम का डर भय खत्म हो रहा है ™️ आज तक किसी भी कमीशन खोरों,भ्रष्टाचारियों को ना जूते की माला पहनाई गई है और ना ही दो थप्पड़ रसीद गए हैं

आस्था पर चोट ™️ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को  24 घंटे में कोरबा से गिरफ्तार कर लाया गया ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह काफी संवेदनशील है ™️ कार्य में कोई कोताहि बर्दाश्त नहीं की जाएगी ™️

थाना प्रभारी गिरधारी साव की कार्रवाई ™️ तेज सरेन थानेदार के रूप में पहचाना जाता है गिरधारी साव को ™️ पांच विवेचनाओं में आरोपियों को सजा दिलवाले में सफल है गिरधारी ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In