• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, September 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली अपराधिक बैठक ™️ शराब, कबाड़, जुआ, सट्टा,देह व्यवसाय पर निरंतर कार्रवाई करने के आदेश ™️ ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर सभी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th February 2026
0
0
SHARES
19
VIEWS
Advertisement

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥

💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥

*दिनांक 19.02.2026*

🚨 *अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी….एसएसपी शशि मोहन सिंह*

🚨 *अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित निकाल, बीट सिस्टम सुदृढ़ करने के दिए निर्देश*

🚨 *होली पर्व के मद्देनजर बदमाशों की धरपकड़ तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विजुवल पुलिसिंग के तहत नियमित कार्रवाई के निर्देश*

🚨 *“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी और “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने कहा गया*

    *रायगढ़, 19 फरवरी 2026* । उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग से पूर्व अपने-अपने अनुविभाग स्तर पर थाना प्रभारी एवं विवेचकों की बैठक लें, ताकि गंभीर अपराधों की समीक्षा और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विवेचकों के मार्गदर्शन हेतु समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करने और सामान्य अपराध जैसे मारपीट, जुआ-सट्टा एवं आबकारी से संबंधित मामलों का सात दिवस के भीतर निकाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे लंबित प्रकरणों की संख्या नियंत्रित रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, शराब मुलाहिजा रिपोर्ट या पटवारी नक्शा जैसे कारणों से अपराध लंबित न रहें, इसके लिए संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

       एसएसपी  सिंह ने जिले में लागू बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखे और घटना, दुर्घटना या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचे। बैठक में लंबित अपराध, गुम इंसान, मर्ग और शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निकाल के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात डीएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा हिट एंड रन मामलों की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया।

      बैठक में एसएसपी ने रेंज स्तरीय *“सशक्त ऐप”* का अधिकाधिक उपयोग कर चोरी के वाहनों को ट्रेस करने, जिले के सीसीटीवी कैमरों को *“त्रिनयन ऐप”* से जोड़ने और बीट स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को *“साइबर प्रहरी”* से जोड़ने के निर्देश दिए। थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक से *“अनुभव”* गूगल फॉर्म के माध्यम से फीडबैक लेने और नवीन कानूनों के तहत थानों में रजिस्टरों का विधिवत संधारण एवं नियमित इंद्राज सुनिश्चित करने कहा गया।

             आगामी होली पर्व को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विजुवल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन तीन सवारी, डिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात उल्लंघनों पर सख्ती से कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। उन्होंने *“ऑपरेशन शंखनाद”* के तहत गौवंश तस्करी पर विशेष निगरानी रखते हुए सतत कार्रवाई करने तथा *“ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वैश्यावृत्ति जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में संचालित नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और जिस थाना क्षेत्र में लापरवाही पाई जाएगी, वहां के थाना प्रभारी के विरुद्ध जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया  प्रभात पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी  उत्तम प्रताप सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

साइबर ठगी का शिकार कम पढ़े लिखे या अधिक पढ़े लिखे लोग बनते हैं ™️ जीवन भर इधर-उधर से कमाकर पूरी रकम ठगो को सौंप दी जाती है ™️

Next Post

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की टीम ने वह कारनामा कर दिखाया ™️ जिसे धरातल पर उतारने के लिए कई वर्षों से रायगढ़ पुलिस के द्वारा रिहर्सल किया जा रहा था ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की टीम ने वह कारनामा कर दिखाया ™️ जिसे धरातल पर उतारने के लिए कई वर्षों से रायगढ़ पुलिस के द्वारा रिहर्सल किया जा रहा था ™️

जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना ™️
तुम्हारा सड़क छाप तरीका बता रहा है, कि तुम्हारे बाप की दौलत नई-नई है ™️

धन कमाने का शॉर्टकट तरीका जेल की चार दिवारी का कारण बन सकता है ™️ जान,पहचान, रिश्तेदार, दोस्त, यार के बीच सटोरिया की इमेज बन जाती है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In