• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, September 7, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

स्वतंत्रता दिवस पर जेएसपीएल रायगढ़ में चेयरमैन नवीन जिंदल ने किया ध्वजारोहण

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
15th August 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

रायगढ़—- जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने काफी तरक्की की है, कई क्षेत्रों में हमें बहुत सफलता मिली है लेकिन अभी भी रोजगार की कमी, भरपेट पौष्टिक भोजन न मिलना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से हम जूझ रहे हैं और भावी पीढ़ी को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की हमारी जंग जारी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में जेएसपीएल समूह पूरी प्रतिबद्धता से अपना योगदान दे रहा है।

जेएसपीएल परिसर स्थित पोलोे ग्राउंड में कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में कोविड-19 महामारी से बचाव की तमाम सावधानियों के बीच ध्वजारोहण किया। फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए आयोजन में न्यूनतम अधिकारी—कर्मचारियों की उपस्थिति रही। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सीमा की रक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देशभक्ति, एकता और बलिदान का सर्वोच्च प्रतीक है। इस अवसर पर हम संकल्प लें कि एक अच्छा नागरिक बनकर हम देश की आर्थिक, सामाजिक तरक्की में अपना योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि जेएसपीएल ने हाई स्पीड ट्रेनों के लिए हेड हार्डेंड रेल पटरियों का निर्माण कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। कोलकाता मेट्रो की जोका-एस्प्लेनेड लाइन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से जेएसपीएल ने अपने दायित्व का निर्वहन शुरू भी कर दिया है। इसके साथ ही स्वदेशी पटरियों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेंगी। अभी तक सिर्फ विदेशी कंपनियों की पटरियों का इस्तेमाल मेट्रो रेल में होता था। जेएसपीएल भारत की एकमात्र कंपनी है जो हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो और मोनो रेल के लिए हेड हार्डेंड रेल तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी “स्वस्थ परिवार-सुखी संसार” में विश्वास करती है क्योंकि एक स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सकता है। इसलिए वह लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है लेकिन जेएसपीएल ने इस चुनौती के बीच भी निर्यात के माध्यम से कारोबार आगे बढ़ाने का एक रास्ता निकाला है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले रायगढ़, तमनार, पूंजीपथरा, रायपुर, अंगुल, बड़बील, टेंसा और पतरातू के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में जेएसपीएल राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों में और सफलताएं हासिल करेगा।  

उन्होंने कहा कि श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व में जेएसपीएल फाउंडेशन संयंत्रोंं के आसपास जरूरतमंदों की हरसंभव मदद कर रहा है। मिशन जीरो हंगर के तहत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया है और दो लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाव की सामग्रियां दी गई हैं। संस्थापक चेयरमैन स्व. ओपी जिन्दल का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि एमिरेट्स चेयरपर्सन श्रीमती सावित्री जिन्दल के मार्गदर्शन में उनका प्रयास है कि प्लांट के आसपास के लोगों के विकास के लिए जेएसपीएल सदैव समर्पित रहे। राष्ट्र निर्माण, इनोवेशन और स्थायी विकास जेएसपीएल के संकल्पों में शामिल है।

कोरोना वारियर्स का सम्मान
ध्वजारोहण एवं उद्बोधन के बाद जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी के साथ कोविड—19 महामारी से लड़ाई में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ सहित कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालोंं में हाउसकीपिंग स्टाफ रजनी सिदार, नर्मदा, पुष्ष्पा, अमरजीत, ओएचएस विभाग के डॉ. संजय नामदेव, त्रिलोचन पटेल, राजकुमार नायक, एनके साहू, फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल के डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा, डॉ. विलियम अलेक्जेंडर, डॉ. वंदना, अर्चना गिडियन व रत्ना एमिली शामिल थे।

ShareSendTweet
Previous Post

स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है

Next Post

प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत तो नवीन सचिव बने

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ब्राह्मण सेवा संघ के पंडाल पहुंचे गुरपाल भल्ला ™️ बांटे खिचड़ी प्रसाद ™️

6th September 2026
कूटरचित दस्तावेजों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रुका  ™️ आरोपी पर 420 का मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ ™️ मोटी मलाई खा गए टाऊन एंड कंट्री,पेट्रोल कंपनी के अधिकारी ™️
टूटी कलम विशेष

कूटरचित दस्तावेजों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रुका  ™️ आरोपी पर 420 का मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ ™️ मोटी मलाई खा गए टाऊन एंड कंट्री,पेट्रोल कंपनी के अधिकारी ™️

2nd September 2026
अपनी अस्मिता को बचाए रखने मन मारकर ट्रस्ट करता है झूला उत्सव (जन्माष्टमी) का आयोजन ™️ गौरी कला समिति के युवकों ने संभाला हुआ है मोर्चा ™️
टूटी कलम विशेष

अपनी अस्मिता को बचाए रखने मन मारकर ट्रस्ट करता है झूला उत्सव (जन्माष्टमी) का आयोजन ™️ गौरी कला समिति के युवकों ने संभाला हुआ है मोर्चा ™️

2nd September 2026
रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले की धूम ™️ 3 दिनों तक रहेगी भीड़ ™️ डिज्नीलेड बना आकर्षण का केंद्र ™️ खान पान ,खरीदी,मनोरंजन एक ही स्थान पर ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले की धूम ™️ 3 दिनों तक रहेगी भीड़ ™️ डिज्नीलेड बना आकर्षण का केंद्र ™️ खान पान ,खरीदी,मनोरंजन एक ही स्थान पर ™️

1st September 2026
टूटी कलम विशेष

जल,जंगल,जमीन, हमारे ™️ तो हमें रोजगार क्यों नहीं ™️ रायगढ़ के युवाओं और खिलाड़ियों के हक की हुंकार ™️ रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में 29 अगस्त से आंदोलन का आगाज ™️ अब होगा अपने हक के लिए निर्णायक आंदोलन ™️

27th August 2026
टूटी कलम विशेष

एस पी शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद ™️ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ™️ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार ™️

21st August 2026
Next Post

प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत तो नवीन सचिव बने

पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक किये ध्वजारोहण, सशस्त्र जवानों के साथ तिरंगे को दी गई सलामी

रायगढ़,धरमजयगढ़, सरिया की शराब दुकाने रहेगी बंद तो अन्य जगहों की रहेगी चालू । देखें क्या है आदेश जिलादण्डाधिकारी भीम सिंह का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In