• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 2, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

निजी अस्पताल की लापरवाही,कोरोना पीड़ित की मृतदेह परिजनों को सौप दी गई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
7th September 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

मृतक के पुत्र ने लगाये निजी अस्पताल पर आरोप,अस्पताल की मान्यता समाप्त की जानी चाहिए।

गांव में अंतिम संस्कार करने पर ग्रामीणों में उभरा आक्रोश,बाईपास मार्ग में किया चक्का जाम

रायगढ़—– सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल खरसिया क्षेत्र के ठाकुरदिया निवासी किसी व्यक्ति की मृत्यु रायगढ़ के किसी निजी अस्पताल में दोपहर में हो गई थी। मृतक की कोरोना रिपोर्ट पहले नाकारात्मक बतलाई जा कर उसका ईलाज किया जा रहा था परन्तु ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन उसकी कोरोना रिपोर्ट धनात्मक बनाकर बगैर प्रशासन को इतला किये शव उसके परिजनों को सौप दिया गया। जो कि गम्भीर अनिमियता एवं कोविड 19 का सरासर उलंघन है। दोपहर के बाद मृतक के परिजन शव को खरसिया ले गये थे। जहां मौहापाली में उसका अंतिम संस्कार किया जाना था किंतु कोरोना पॉजिटिव बतलाये जाने पर उसके परिजन अंतिम संस्कार करने के लिये शव को शाम से लेकर देर रात तक भटकते रहे। अंत मे ग्राम बाम्हनपाली के सुनसान स्थान पर उसका अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में लगभग 1 बजे कर दिया गया था। सुबह जब गांव वालों को मृतक के पॉजिटिव होने की खबर लगी तब सारे ग्रमीण अपने अपने घरों से निकलकर बाईपास मार्ग पर आ गए और चक्का जाम कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना से मृत्यु हो जाने पर वे अपने गांव में किसी का अंतिम संस्कार किसी भी कीमत पर नही करने देंगे।

मृतक के पुत्र ने रायगढ़ के निजी अस्पताल पर गम्भीर आरोप लगाये है। उसका कहना है कि अस्पताल में भर्ती करने के महज एक घँटे के अंदर ही उसके पिता की मृत्यु हो जाना अस्पताल प्रबंधन ने बतलाया जबकि मरीज की स्थिति मरने के जैसी नही थी। साथ ही उसके पिता की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जिसे अस्पताल प्रबंधन ने पॉजिटिव रिपोर्ट बनाकर। शव उन्हें सौप दिया गया। जबकि पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को सूचित करना था। मृतक जब पॉजिटिव था तो उसके शरीर को कितने लोगों ने छुआ होगा और इससे कितने प्रभावित हुए होंगे। यह भी जांच का विषय बन गया है। मृतक के पुत्र ने अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई एवं उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

ShareSendTweet
Previous Post

आंगनबाड़ी खोलने का फैसला अविवेकी पूर्ण तो नही कहीँ

Next Post

रायगढ़ एस डी एम युगलकिशोर उर्वशा फुलफार्म में नजर आये

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

वेदांता हादसे में क्या अनिल अग्रवाल दोषी है ? क्या छत्तीसगढ़ में प्लांट लगाकर अनिल अग्रवाल ने गलती कर दी ™️

24th April 2026
टूटी कलम विशेष

• बस्तर के बारूद पर भारी पड़ा शिक्षा का संकल्प .!

• मौत के खौफ से लड़कर ओपी चौधरी ने रचा शिक्षा का इतिहास!

“एक ‘लौह पुरुष’ की अमर गाथा”

21st April 2026
टूटी कलम विशेष

बगैर इजाजत शासकीय दस्तावेजों की फोटो खींचना पत्रकार को पड़ गया भारी ™️ अधिकारी ने बॉक्सिंग रिंग के तरह घुमा घुमा कर पत्रकार को पीटा ™️ वकील को गला पकड़कर दूर हटाया ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

कल निकलेगी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा ™️ हवन प्रसाद वितरण शोभा यात्रा के बाद होगा महा भंडारा ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
Next Post

रायगढ़ एस डी एम युगलकिशोर उर्वशा फुलफार्म में नजर आये

बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर,सेल्स मैनेजर आदि पर भी की जानी चाहिए कड़ी कार्रवाई

बाजार बंद का फायदा उठाने वाले दवा दुकानदार पर कलेक्टर की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In