• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

पुलिस कप्तान पहुंचे सारंगढ़ ब्लाक के गांव केडार,लगाई चौपाल,थाना,चौकी भवन बनवाने का दिया आश्वासन, संवेदनशील, ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ, संतोष सिंह को देखने,सुनने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
3rd November 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

समर्पण अभियान में जोड़े गये वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

सारंगढ़ । संवेदनशील पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 3 नंवबर को सारंगढ़ तहसील के केडार थाना परिसर में पुलिस चौपाल लगाया गया । इस चौपाल में पुलिस अधीक्षक काफी संख्या में क्षेत्र के सरपंच, पंच , महिला-पुरूष अपने शिकायतों एवं सुझाव लेकर उपस्थित हुये थे । दोपहर करीब 3 बजे जन चौपाल कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । एस पी संतोष सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि – कोराना ने नागरिकों तथा सभी विभागों की गति विधियां पर रोक लगा दी थी , परन्तु स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है । पूरी तरह सामान्य होने में समय लगेगा जिसे देखते हुए धीरे-धीरे सभी विभाग एवं आमजन सावधानी बरतते हुए कार्यों को प्रारंभ कर चुके हैं ।

विदित हो कि – ऐसे में रायगढ़ पुलिस भी अपने कार्यों में गति लाई है , और पूर्व की भांति हर अनुभाग में पुलिस जन चौपाल लगाए जा रहे हैं । एसपी ने कहा की ऐसा नहीं है कि – कोरोना के समय थाना, चौकी बंद थे । उस समय भी कार्य चल रहा था , क्योंकि थाना ही एक ऐसा सरकारी कार्यालय है जो 24 घंटे खुला रहता है । कोई कभी भी आकर शिकायत, रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं । फिर भी पुलिस के मुखिया को दूरस्थ इलाकों में पुलिस चौपाल लगाने की आवश्यकता पड़ी । वह इसलिये कि मामलों का जल्द निराकरण हो सके और पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़े ।

ज्ञातव्य हो कि – जो व्यक्ति थाना, चौकी जाने से संकोच करते हैं या फिर उनका काम समय पर वहां नहीं हुआ । वे पुलिस चौपाल में अपनी बात रखते हैं । जिसका काफी अच्छा परिणाम सामने आया है । इसके पूर्व धर्मजयगढ़, कापू, लैलूंगा, खरसिया तथा सारंगढ़ में पुलिस चौपाल लगाया गया है । उन्होंने कहां कि – सामुदायिक पुलिसिंग के जरिये आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संबंध हो । अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाने में आमजन पुलिस का सहयोग करें, इस पर कार्य किया गया है । जिसमें रायगढ़ पुलिस को सफलता भी मिली है । रायगढ़ पुलिस को आमजन का बेहतर सहयोग मिल रहा है । पूरी रायगढ़ पुलिस एक टीम की तरह कार्य कर रही है । थाने में पंजीबद्ध अपराधों का शीघ्र निकाल हो रहा है । साथ ही 3-4 साल पुराने मामले भी पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा निकाल करायें हैं ।

पुलिस चौपाल में अध्यक्ष सरपंच संघ मोती पटेल , केडार क्षेत्र के पुरुषोत्तम साहू तथा उनके पुत्र गोपाल साहू प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । पुलिस अधीक्षक के उद्बोधन के बाद गोपाल साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक से थाना केडार के लिए नया भवन उपलब्ध कराने व संसाधन एवं स्टॉफ बढ़ाने का आग्रह किया गया । जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा भवन निर्माण के लिये स्थल चयन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन होना तथा शीघ्र केडार थाने को बल व संसाधन उपलब्ध कराया जाना बताएं । सरपंच संघ अध्यक्ष मोती पटेल संवेदनशील पुलिस कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि वसूली पत्रिका के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हो चुका है लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की दया करें मंच में बोलने के पश्चात मोती पटेल ली ज्ञापन भी दियें ।

विदित हो कि – काफी संख्या में शिकायत एसपी के समक्ष प्रस्तुत किए जिन्हें उसी समय थाना प्रभारी को अग्रेषित कर 1 सप्ताह के भीतर निराकरण कर शिकायत कर्ता को आवश्यक रूप से कार्यवाही के विषय में बताएं जाने निर्देशित किए हैं । उन्होंने कहा कि जो फरियादी किसी कारणवश जिला मुख्यालय नहीं आ पाते हैं । वे उनके थाना में अपनी समस्याएं बताएं हो सके तो लिखित में शिकायतें देकर पावती लेंवे समय पर कार्यवाही होगी । हर महीने शिकायतों और अपराधों पर समीक्षा की जाती है ।अकारण शिकायत लंबित रखने पर थाना प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही होगी ।

ज्ञातव्य हो कि – चौपाल में समर्पण अभियान में जोड़े गये वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया । पुलिस अधीक्षक के हाथों उन्हें कम्बल व साड़ी का वितरण किया गया है । पुलिस चौपाल के समाप्ति पश्चात एसपी अनुविभाग के थाना, चौकी प्रभारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर उनकी कार्यों एवं समस्याओं को सुने व और भी बेहतर कार्य करने निर्देशित किये हैं । आज हुए इस पुलिस चौपाल में आसपास गांव के सैंकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे ।

ShareSendTweet
Previous Post

जेसी मानव अग्रवाल बने जेसीआई की 75 शाखाओं के उपाध्यक्ष,बधाई देने वालो का लगा तांता

Next Post

जूटमिल थानेदार अमित शुक्ला एवं पूंजीपथरा थानेदार मनीष नागर ने किया कमाल, प्रदेश स्तर पर रायगढ़ पुलिस का नाम हुआ,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ट्विटर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

जूटमिल थानेदार अमित शुक्ला एवं पूंजीपथरा थानेदार मनीष नागर ने किया कमाल, प्रदेश स्तर पर रायगढ़ पुलिस का नाम हुआ,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ट्विटर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मैन पावर से जूझ रहा आबकारी अमला, 2 उपनिरीक्षक 4 आरक्षक के दम पर कर रहा लगातार छापेमारी,मंजुश्री कसेर के कमान संभालने के बाद आई तेजी

वन विभाग टोह ले रहा शहर में वन्य जीवों के बिक रहे सामानों की,मोरपंख बेचने वालों पर हुई कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In