• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, September 26, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कलेक्टर भीम सिंह ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कई विभागों को आदेशित किया🔴प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाने कलेक्टर ने ली महत्वपूर्ण बैठक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
8th November 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴प्रदूषण नियंत्रण के लिए सामूहिक सहभागिता से होगा काम—कलेक्टर भीम सिंह🔴भारी वाहनों के लिए शहर के चारों ओर बीओटी मोड में बनाई जायेगी सड़क🔴उद्योगों में ईएसपी की होगी जांच, हाई ट्रैफि क वाली सड़कों के किनारे बनाया जाएगा ग्रीन बेल्ट🔴विभागों को पर्यावरण मानकों के पालन करवाने के मिले निर्देश🔴

रायगढ़—– कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ जिले में प्रदुषण नियंत्रण व वायु गुणवत्ता सुधार के लिये व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के सबन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इसके लिए उन्होंने पर्यावरण विभाग को एक प्रेजेंटेशन तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। बैठक में इस प्रेजेंटेशन के आधार पर प्रदुषण नियंत्रण के लिये किये जाने वाले उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में प्रदुषण नियंत्रण के लिये सभी को मिलकर एक्शन मोड में कार्य करना होगा। सामूहिक जिम्मेदारी के तहत शासकीय विभाग रेगुलेटरी कार्य करेगा और उद्योगों के साथ ही लोगों को भी व्यक्तिगत सहभागिता निभानी होगी, तभी हम जल्दी प्रदुषण का स्तर कम करने में सफल होंगे। कार्ययोजना में प्रमुख रूप से पर्यावरण गाइडलाइन्स के पालन के साथ सड़क सुधार और हरियाली विस्तार पर फोकस होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, परिवहन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, पर्यावरण अधिकारी अजय गेडाम सहित उद्योग, खनिज व पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
भारी वाहनों के लिए शहर के चारों और बनाई जाएगी सड़क
कलेक्टर सिंह ने जर्जर सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाले प्रदुषण को नियंत्रित करने शहर के चारों और बिल्ट ऑपरेट ट्रान्सफर मोड में सड़क बनाने के लिये सर्वे कर प्रपोजल तैयार करने के निर्देश पीडब्लूडी को दिए। इसके साथ ही अन्य प्रमुख मार्ग जिन्हें सुधारा जाना है उसकी एक विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश नेशनल हाईवे, पीडब्लूडी, नगर निगम, उद्योग तथा खनिज विभाग को दिए। शहर की भीतर की सड़कों के लिए नगर निगम आयुक्त से कहा कि जहाँ सुधार कार्य किया जाना है उसे चिन्हांकित करें, शहरी सड़कों में शोल्डर निर्माण के लिये भी सर्वे करें। ढिमरापुर चौक तिराहा से जाने वाली सड़कों की मरम्मत काम उद्योगों से समन्वय कर करवाने के लिये कहा। इन मार्गों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं होता तब तक वैकल्पिक रूप से नियमित पानी का छिडकाव करवाने के निर्देश भी दिए।
गाइड लाइन्स पालन करवाने विभागों को सौंपी गयी जिम्मेदारी
कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित विभागों को प्रदुषण नियंत्रण के लिये बनाये गाइडलाइन्स व मानकों का पालन करवाने के लिये एक्शन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। पर्यावरण अधिकारी को जिले के सभी उद्योगों में इएसपी की अगले एक माह में जांच कर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फ्लाई ऐश निपटान के लिये शासन के मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। बिना ढंके रॉ-मटेरियल का परिवहन करने वाले ओवरलोड और बिना फिटनेस के चल रही गाडिय़ों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश परिवहन अधिकारी को दिए। उन्होंने पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच करने के लिए भी कहा। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जाये। इसके लिये सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। खुले में कचरा व प्लास्टिक जलाने वाले पर कार्यवाही की जाये। खाद्य आधिकारी को निर्देशित किया कि ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, में लकड़ी व कोयला का उपयोग न हो और पेट्रोल पंप क्लीनर फ्यूल उपलब्ध करवाएं इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाये। शहर में ई रिक्शा को प्रोत्साहित करने के लिये कहा।
ज्यादा ट्रैफिक वाली सड़कों के किनारे बनाया जायेगा ग्रीन बेल्ट
कलेक्टर सिंह ने ज्यादा ट्रैफिक वाली सड़कों जिनमें प्रमुख रूप से ढीमरापुर चौक से पतरापाली और कोतरा रोड की और जाने वाली सड़कों पर प्रमुखता से ये ग्रीन बेल्ट तैयार करने के लिये कहा और किनारे हरियाली प्रसार के लिये सर्वे कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश पर्यावरण, पीडब्लूडी, नगर निगम और वन विभाग को दिए। उन्होंने ढिमरापुर चौक में भी प्रदूषण मापन के लिए मशीन लगाने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

दुकाने खुलने एवं बंद होने के समय मे किया आंशिक संशोधन जिला दंडाधिकारी भीम सिंह ने👇👇👇👇👇

Next Post

छत्तीसगढ़ के जवाफूल चावल की खुशबू पहुंचे विदेशों तक—— कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ के जवाफूल चावल की खुशबू पहुंचे विदेशों तक------ कलेक्टर भीम सिंह

खाद्य निरीक्षक निलंबित,रुपये लेकर राशनकार्ड बनाने का मामला,कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम

गये थे बजाज प्लेटिना चोरी करने,छोड़ भागे हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In