• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, August 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

शेर जिस जंगल मे भी रहे शेर ही कहलाता है,विवेकशील इंसान ही उन्नति करता है,मनुष्य नही उसके कर्म बोलते है 👇👇👇👇👇👇

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th November 2020
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

पहला रिकार्ड कायम किया अपने बूते पर छाल प्रभारी विवेक पाटले ने,धर लाये दुष्कर्मी को चाँपा से,सिख लेने लायक कार्यवाही की थानप्रभारी छाल ने

● छाल पुलिस की तत्परता, दुष्कर्म के आरोपी का 24 घंटे में चालान पेश ….

थाना छाल टी.आई. विवेक पाटले ने की शानदार कार्यवाही …. रायगढ़ पुलिस महिला एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों के प्रति बेहद गंभीर है, विधि अनुसार जब पुलिस अधिकारी द्वारा किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाती है तो उस व्यक्ति को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 57 के अंतर्गत 24 घंटों के भीतर क्षेत्राधिकार रखने वाले मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता किंतु छाल थाना प्रभारी ने महिला संबंधी अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चालान सहित 24 घंटे के भीतर पेश किया गया है जो अपने आप में एक मिसाल है जबकि संशोधित नियमानुसार दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी के पास 60 दिवस का समय चालान पेश करने के लिये होता है । जिले में महिला एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं इन अपराधों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है । एक दफा फिर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के कुशल नेतृत्व में खरसिया अनुविभाग में छाल पुलिस द्वारा बेहद उम्दा कार्यवाही की गई है । सम्पूर्ण कार्यवाही एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 17.11.2020 को थाना चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा से धारा 376 IPC की बिना नम्बरी शून्य डायरी थाना छाल को असल अपराध पंजीयन व अग्रिम विवेचना के लिये प्राप्त हुई । निरीक्षक थाना प्रभारी छाल विवेक पाटले द्वारा डायरी अवलोकन कर *आरोपी भागवत पटेल निवासी राजापारा चाम्पा* के विरूद्ध दिनांक 17.11.2020 के शाम *18:30 बजे* अप.क्र. 174/2020 धारा 376 IPC की कायमी कर एसपी व एसडीओपी खरसिया को इसकी जानकारी दिया गया । एसडीओपी खरसिया श्री पिताम्बर पटेल द्वारा मामले की सम्पूर्ण जानकारी लेकर थाना प्रभारी छाल को निर्देशित किये की अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, पीडिता का कथन, मुलाहिजा, गवाहों के कथन हेतु लगाया जावें, प्रकरण का चालान शीघ्र न्यायालय पेश किया जावेगा । निर्देशों पर कार्यवाही करते हुये निरीक्षक विवेक पाटले एवं स्टाफ द्वारा पीडिता का मुलाहिजा, कथन, स्लाइड, मोबाईल की जप्ती, 6 से अधिक गवाहों के कथन लिया गया। रात्रि में ही थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा चाम्पा जाकर आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । आरोपी की गिरफ्तारी बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण आदि आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण कर आरोपी के विरूद्ध चालान तैयार कर दिनांक 18.11.2020 के शाम माननीय न्यायालय चालान पेश किया गया है । प्रकरण की कायमी पश्चात 24 घंटे के भीतर में सम्पूर्ण कार्यवाही कर चालान पेश करने में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उप निरीक्षक रमेश शर्मा, आरक्षक राजेश उरांव की सराहनीय भूमिका रही है । प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी छाल ने बताया कि थाना क्षेत्र की युवती का वर्ष 2019 में चांपा निवासी भागवत पटेल से फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था । 6 माह के भीतर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा । लॉक डाउन दौरान युवक दिनांक 03.05.2020 को युवती से मिलने आया था । उसके बाद दुबारा दिनांक 15.06.2020 को युवती से मिलने आया और उसकी सहमति बगैर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया । आरोपी युवक, युवती को सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया था आरोपी युवक, युवती से उसके अंतरंग शरीर की फोटो और विडियो की मांग करता था, युवती देने से आनाकानी की तो युवक भी उससे शादी करने से इंकार कर दूरियां बनाना शुरू कर दिया, अंतत: आरोपी युवती से शादी करने से साफ इंकार कर दिया है, जिसके बाद युवती थाना चाम्पा में आरोपी *भागवत पटेल पिता स्व.ओम प्रकाश पटेल उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 3 राजापारा चाम्पा* के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जहां धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर मूल घटनास्थल थाना छाल का होने से अपराध डायरी थाना छाल को प्राप्त हुआ । जिसके बाद तेजतर्रार थानेदार विवेक पाटले ने पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाने का ठानकर अपनी प्रतिष्ठा मान कर जांच पड़ताल शुरू कर महज 24 घँटे के भीतर दुष्कर्मी को जेल की राह दिखला दी।जिसका सुखद परिणाम शीघ्र ही सामने आयेगा और विवेक पाटले रायगढ़ जिले के रियल सिंघम के नाम से जाने पहचाने जाने लगेंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

त्योहारों के बाद आदेश फिर से हुआ संशोधित👇👇👇👇👇रविवार को घर पर रहे। बाकी दिन सुबह 9 से रात्रि 9 तक व्यवसाय करें

Next Post

🔴गाड़ी वाला आगे हे, कचरा निकाल का दिया संदेश🔴रायगढ़ शहर की जिम्मेदारी अब किन्नर कमांडो के हाथो🔴पूर्व महापौर मधुबाई का सही चयन किया था शहर वासियो ने🔴महापौर एवम आयुक्त के पहल से किन्नर जुड़ेंगी समाज की मुख्यधारा में🔴

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

🔴गाड़ी वाला आगे हे, कचरा निकाल का दिया संदेश🔴रायगढ़ शहर की जिम्मेदारी अब किन्नर कमांडो के हाथो🔴पूर्व महापौर मधुबाई का सही चयन किया था शहर वासियो ने🔴महापौर एवम आयुक्त के पहल से किन्नर जुड़ेंगी समाज की मुख्यधारा में🔴

गाताडीह समिति मे 2 करोड़ ₹ का घोटाला,बजरंग अग्रवाल ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग

नाबालिग बालिका के कथन पर परिजनों ने कराई थाने मे रिपोर्ट ,स्पर्शी शिक्षक के विरुद्ध साक्ष्य जुटा रही पुलिस,जेल भेजने के पुख्ता प्रमाण की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In