🔴धरमजयगढ़ पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब पर कर रही अभियान चलाकर कार्यवाही🔴पांच आरोपियों से 21 लिटर महुआ शराब की जप्ती, आरोपियों में तीन महिला शामिल🔴
थाना प्रभारी धर्मजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में धर्मजयगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है । आज दिनांक 14.12.2020 को स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम सेमीपाली, गेरसा, नागदरहा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही किया गया है । आज की गई कार्यवाही में पांच आरोपियों से 21.5 लीटर महुआ शराब की जब्ती की गई है । आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को शराब बिक्री नहीं करने के संबंध में थाना प्रभारी द्वारा कड़ी समझाइश दी गई है । आरोपियों में तीन महिला, दो पुरुष शामिल है । *इन पर की गई कार्यवाही*- 1. सीता अगरिया पिता मंगल सिंह अगरिया उम्र 30 वर्ष निवासी सेमीपाली 2. यशोदा अगरिया पति सुख सिंह अगरिया उम्र 42 वर्ष निवासी सेमीपाली 3. सोनमति राणा पति पंचराम राणा उम्र 28 वर्ष निवासी सेमीपाली 4. गुरुबार राठिया पिता गरहुन साय राठिया 52 वर्ष निवासी गेरसा 5. मनीराम मंझवार पिता समारू मंझधार 40 वर्ष निवासी नागदरहा थाना धर्मजयगढ़







